रसोई में खाना पकाते वक्त लगभग हर कोई प्याज इस्तेमाल करता है। कुछ लोग तो प्याज के इतने बड़े दीवाने होते हैं कि बिना कच्चे प्याज के खाना नहीं खाते हैं। आप रसोई में रोजाना तरह-तरह की चीजों को काटते हैं पर प्याज थोड़ा अलग है। प्याज काटते वक्त हमेशा आंखों से पानी आता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि प्याज को काटते पर आंखों से पानी क्या आते हैं? आपको बता दें कि इसके पीछे का कारण एक रासायन है। दरअसल प्याज में कुछ ऐसा होता है जिसे काटने पर आंखों से पानी आना शुरू हो जाता है। आइए जानते हैं आखिर प्याज काटते वक्त आंखों से पानी क्यों आता है।
प्याज काटने वक्त आंखों से आंसू क्यों आते हैं?
प्याज काटते वक्त आंखों से आने वाले पानी के पीछे एक रासायन जिम्मेदार है। दरअसल प्याज में सिन-प्रोपेनेथियल-एस-ऑक्साइड नाम का रासायन पाया जाता है। इसी रसायन की वजह से आंखों में पानी आता है। सिन-प्रोपेनेथियल-एस-ऑक्साइड आंखों की लैक्रिमल ग्रंथियों को प्रभावित करता है जिससे आंसू आने शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा जापान में भी इस विषय पर एक रिसर्च किया जा चुका है। इस रिसर्च में आंखों से पानी आने का कारण लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस एंजाइम को बताया गया है। होता यह है कि जब हम प्याज काटते हैं तो लेक्राइमेट्री-फैक्टर सिंथेस एंजाइम हवा में मिल जाता है। इसके बाद यह एंजाइम सल्फेनिक एसिड में बदल जाता है जिससे आंखों में इरिटेशन होती है और आंसू आने शुरू हो जाते हैं।
प्याज में मौजूद गुण
प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू क्यों आते हैं यह तो जान लिया लेकिन इसके अलावा भी प्याज में ढेर सारे गुण मौजूद होते हैं। प्याज में विटामिन ए, बी 6, सी और ई और सोडियम, पोटेशियम, लोहा और आहार फाइबर जैसी कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं प्याज खाने से फोलिक एसिड भी प्राप्त होता है। वहीं खाने को स्वादिष्ट बनाने के लिए भी प्याज बहुत लाभदायक होता है।
इसे भी पढ़ेंःक्या आपने देखा है भारती सिंह का प्यारा बेटा? लक्ष्य का हैरी पॉटर लुक देख आप भी बोलेंगे WOW
इससे साफ पता चलता है कि हमारे आसपास घटने वाली हर घटना का एक कारण होता है। आपको प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू आने के कारण के बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें फेसबुक के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Recommended Video
Photo Credit:shutterstock/Instagram
HerZindagi Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों