Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:39 PM IST

बारिश के मौसम में नमक-चीनी हो गई है गीली और गांठदार? जार में डालें बस 1 काली चीज

रसोई के नमक और चीनी के जार में नमी आना एक आम समस्या है, जिससे वे अक्सर चिपचिपे हो जाते हैं। इस परेशानी से राहत पाने के लिए आप किचन के मसाला जार में रखी लौंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-01, 13:20 IST
image

बरसात के मौसम में नमी बढ़ जाती है, जिसके कारण रसोई में रखी कई चीजें जल्दी खराब होने लगती हैं। इस मौसम में सबसे ज्यादा परेशानी नमक और चीनी के साथ आती है। नमी के संपर्क में आते ही नमक में पानी छोड़ने लगता है और चीनी आपस में चिपककर गीली, सख्त और छोटी-बड़ी गांठे पड़ जाती हैं। ऐसे में बार-बार इन्हें चम्मच से तोड़ना या धूप दिखाना बहुत मुश्किल काम हो जाता है अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो लौंग वाला तरीका आजमा सकती हैं। नीचे लेख में जानें इसे इस्तेमाल करने का तरीका।

नमक और चीनी को सीलन से बचाने का उपाय

नमक और चीनी को नमी से बचाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी चीज लाने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। इसके लिए आप किचन में रखी लौंग का इस्तेमाल कर सकती हैं।

monsoon hacks

बता दें कि लौंग प्राकृतिक रूप से थोड़ी सूखी और डिहाइड्रेटिंग प्रकृति की होती है। इसमें मौजूद तेल और फाइबर हवा की नमी को सोखने का काम करते हैं। जब इसे नमक के जार में रखा जाता है, तो यह आसपास की नमी को खींच लेती है, जिससे नमक गीला नहीं होता और खिला-खिला रहता है।

इसे भी पढ़ें- Pressure Cooker की लीकेज रोकने के हैक्स, दाल-चावल का उबलता पानी नहीं बिगाड़ेगा जायका

नमक और चीनी से नमी हटाने के लिए लौंग का इस्तेमाल कैसे करें?

बरसात के मौसम में नमक और चीनी में सीलन आना आम बात है। नमी के कारण नमक गीला हो जाता है और चीनी आपस में चिपक जाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए लौंग का इस्तेमाल करना एक बेहतरीन और आजमाया हुआ घरेलू उपाय है।

laung use in kitchen

  • सबसे पहले 5 से 6 बिल्कुल सूखी, साबुत और अच्छी गुणवत्ता वाली लौंग लें। ध्यान रहे कि लौंग में किसी प्रकार की नमी या सीलन नहीं होनी चाहिए।
  • अब एक छोटा सा साफ सूती कपड़ा या टिश्यू पेपर का टुकड़ा लें। इन सभी लौंग को उस कपड़े के बीच में रखकर एक छोटी सी पोटली बना लें और धागे से बांध दें।
  • इस लौंग की पोटली को नमक के डिब्बे के बिल्कुल बीच में या नीचे की तरफ दबाकर रख दें।
  • अब डिब्बे का ढक्कन कसकर बंद कर दें ताकि बाहर की हवा और नमी अंदर न जा सके।

इसे भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Hacks: चमक जाएगी पीली पड़ी प्लास्टिक बोतल, अपनाएं टिश्यू पेपर का यह जादुई हैक

लौंग की तेज महक के कारण इस उपाय को केवल नमक के जार में ही करें। चीनी में इसका प्रयोग करने से चीनी में लौंग की खुशबू आ सकती है। चीनी में इसे डालते समय पोटली में बांधकर रखें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI, Herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।