Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:53 PM IST

Plastic Water Bottle Cleaning Hacks: चमक जाएगी पीली पड़ी प्लास्टिक बोतल, अपनाएं टिश्यू पेपर का यह जादुई हैक

Plastic Bottle Hacks: प्लास्टिक की पीली बोतलों को साफ करने के लिए इस लेख में हम आपको एक आसान तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके लिए टिश्यू पेपर, बेकिंग सोडा और डिशवॉश लिक्विड की जरूरत होगी।
Updated:- 2026-08-28, 14:45 IST
dirty water bottle cleaning tips

Effective Trick To Remove Yellowness From Plastic Bottle: रोजाना इस्तेमाल करने पर पानी की प्लास्टिक की बोतलें कुछ ही दिनों में अंदर से पीली और गंदी होने लगती हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। अगर आपके घर में भी ऐसी पुरानी और पीली पड़ी बोतलें रखी हैं, जिन्हें आप फेंकने की सोच रही हैं, तो अब परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपके लिए टिश्यू पेपर से जुड़ा एक ऐसा हैक बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से चुटकियों में प्लास्टिक की बोतलें नई जैसी चमक उठेंगी। इस तरीके में आपको महंगे क्लीनर्स की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। नीचे पढ़ें, पूरा तरीका और जानें बोतल पीली क्यों पड़ जाती हैं?

प्लास्टिक की बोतलें पीली क्यों पड़ जाती हैं?

प्लास्टिक की बोतलों में लगातार पानी, जूस या चाय-कॉफी रखने से और बोतल के अंदर हवा न जाने के कारण बैक्टीरिया और मिनरल डिपॉजिट जम जाते हैं। धूप और नमी के संपर्क में आने से प्लास्टिक की चमक फीकी पड़ जाती है और वह पीली दिखने लगती है।

ways-to-clean-plastic-bottle-at-home

इसे भी पढ़ें- सब्जी में नमक ज्यादा हो या रोटी बने कड़क? काम आएंगे दादी-नानी के ये 4 आसान नुस्खे

पीली पड़ चुकी बोतल को साफ करने के लिए क्या करें?

पीली पड़ चुकी प्लास्टिक बोतल को साफ करने के लिए टिश्यू पेपर वाला तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए आपको टिश्यू पेपर के साथ 2 और चीजों की जरूरत पड़ेगी। अगर आपकी बोतल से बदबू भी आ रही है, तो इस मिश्रण में आधा नींबू का रस या 1 चम्मच सफेद सिरका मिला दें। इससे स्मेल खत्म हो जाती है। नीचे जानें सामग्री लिस्ट और इस्तेमाल का तरीका-

tissue-paper-reuse-ideas

  • टिश्यू पेपर-2 से 3 पीस
  • बेकिंग सोडा-1 बड़ा चम्मच
  • गुनगुना पानी-आधी बोतल
  • डिशवॉशिंग लिक्विड-कुछ बूंदें

टिश्यू पेपर से बोतल साफ करने का पूरा प्रोसेस

  • सबसे पहले पीली पड़ी प्लास्टिक की बोतल में 2-3 टिश्यू पेपर को थोड़ा छोटा-छोटा फाड़कर अंदर डालें।
  • इसके बाद 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2-3 बूंदें डिशवॉश लिक्विड की मिलाएं।
  • अब बोतल में आधी बोतल तक हल्का गुनगुना पानी भरें।
  • इसके बाद बोतल का ढक्कन कसकर बंद करें और इसे 1 से 2 मिनट तक जोर-जोर से शेक करें।
  • बेकिंग सोडा और टिश्यू मिलकर बोतल के अंदर मौजूद पीलेपन और गंदगी को हटाने में मदद करेंगे।
  • अब ढक्कन खोलकर पानी और टिश्यू पेपर को बाहर निकाल दें।
  • फिर साफ पानी से बोतल को 2 बार धो लें।

ways-to-clean-greasy-water-bottle

टिश्यू पेपर से बोतल में जमा पीलापन कैसे दूर होता है? 

जब हम किसी हैक के बारे में पढ़ते या वीडियो देखते हैं, तो मन में सवाल आता है कि यह तरीका कैसे काम करता हैं? बता दें कि जब आप पानी के साथ टिश्यू पेपर को बोतल में डालकर हिलाते हैं, तो टिश्यू पेपर एक फ्लैक्सिबल स्क्रबर की तरह काम करता है। वहीं बेकिंग सोडा पीलेपन और गंध को खत्म करता है, जबकि डिशवॉश लिक्विड तेल और चिकनाई हटाता है।

इसे भी पढ़ें- Pressure Cooker की लीकेज रोकने के हैक्स, दाल-चावल का उबलता पानी नहीं बिगाड़ेगा जायका

यह तरीका हर किसी के लिए काम का साबित हो सकता है। इस तरीके को मैंने अपनी प्लास्टिक बोतल को धोने के लिए भी इस्तेमाल किया है। यह असरदार तरीका है। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।