Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

दही जमाते समय कहीं आप भी तो नहीं करती हैं ये गलतियां

घर में दही जमाना इतना भी आसान नहीं होता है। खासकर सर्दियों में तो बहुत ही मुश्किल होता है। हालांकि, कुछ लोगों के गलतियों के कारण भी दही ठीक से नहीं जम पाता है।
Updated:- 2024-02-24, 18:52 IST
curd making tips

How To Make Curd At Home: भारतीय घरों में दही का इस्तेमाल आम बात है। खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ यह सब्जियों के स्वाद बढ़ाने में भी कारगर होता है। यहां तक कि लोग इसका यूज फेस में लगाने और बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए भी करते हैं। पर, सर्दियों के मौसम में दही जमाना एक मुश्किल टास्क हो जाता है। वहीं, कुछ लोगों के गलतियों के कारण भी दही ठीक से जम नहीं पाती है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी गलतियों के बारे में जान लेना जरूरी है, साथ ही इसके सही तरीके को फॉलो करना भी अति आवश्यक है। इसी के साथ आइए हम आपको बताते हैं कि किन गलतियों के कारण दही जमाने में दिक्कतें होती हैं।

दही जमाते समय न करें ये गलतियां 

how to make curd at home

उबले दूध में ना लगाएं जोरन 

कई बार महिलाएं दूध उबाल कर तुरंत उसे जमाने के लिए बर्तन में दही मिला देती हैं। हालांकि, ऐसा करने से दही ठीक से नहीं जमती है। इसमें दही कम और पानी ज्यादा हो जाता है। इसलिए गर्म दूध को थोड़ा ठंडा होने दें उसके बाद ही इसमें दाह मिलाएं। 

बार-बार ना खोलें कंटेनर का ढक्कन 

अगर आपने दूध को सही तरीके से दही जमाने के लिए डाल दिया है, तब भी कुछ गलतियों के कारण परेशानी आती है। इन्हीं में से एक है- हर 1 घंटे पर कंटेनर का ढक्कन खोल-खोल कर देखना। दरअसल ऐसा करने से भी दही ठीक से नहीं जमती है। कोशिश करें कि इसके ढक्कन को बंद करने के 7-8 घंटे के बाद ही खोलें। 

ठंडे दूध में ना महिलाएं दही 

home remedies to make curd at home

अगर आप चाहती हैं कि आपको बाजारों से दही ना खरीदने पड़े और घर पर ही एकदम गाढ़ी दही जम जाए तो उसके लिए जरूरी है की आप उसमें दूध डालने वक्त ध्यान रखें। कभी भी दही जमाने के लिए ठंडा दूध नहीं डालना चाहिए। बल्कि दूध ऐसा हो कि ना तो बहुत ज्यादा गर्म और ना ही एकदम ठंडा।(वेट लॉस में इस तरह मदद कर सकती है दही

इसे भी पढ़ें- क्या दही से ज्यादा फायदेमंद होती है छाछ? जानिए एक्सपर्ट की राय

ठंडा जगह पर न रखें

दही को जमाने वक्त उसके जगह के तापमान का सही होना भी जरूरी है।   आपको बता दें, दही कभी भी ठंडे वाले एरिया में सही से नहीं जम सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप घर के सबसे गर्म जगह पर उसका बर्तन रखें।(रोज दही खाने से होंगे ये 5 लाभ)

इसे भी पढ़ें- क्या सर्दियों में दही खाना सही होता है? जानें

 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

Image Credit- Freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।