-1729687128879.webp)
रोजाना मार्केट जाना किसी को भी अच्छा नहीं लगता। इसलिए लोग हफ्ते या महीने भर का सामान स्टॉक करके रख लेते हैं। एक बारी तो फ्रिज में राशन स्टोर करके रख लिया जा सकता है, लेकिन सब्जियां और फल को रखने के कुछ दिन बाद थोड़ी दिक्कत होने लगती है।
हरी सब्जियां पीली पड़ने लगती है, तो वहीं फल भी काले या सड़ने लगते हैं। अगर अनार को फ्रिज में कुछ दिन रखा जाए, तो यह सख्त होने लगता है। सख्त अनार के छिलके उतारना मुश्किल हो जाता है। कई बार तो छिलके उतारते वक्त हाथ में लग जाती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो इस लेख में हम कुछ आसान हैक्स बताएंगे, जिससे इस समस्या का हल निकाला जा सकता है।
अनार का सही तरीके से छिलका उतारने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि इसका रस भी बेकार नहीं जाएगा। आइए जानते हैं कुछ कारगर तरीके जिनसे आप आसानी से अनार का छिलका उतार सकते हैं।

अगर अनार का छिलका सख्त हो गया है, तो बेहतर होगा इसे आप पानी में डुबोकर छीलें। ऐसा करने से छिलका थोड़ा मुलायम हो जाएगा और बहुत ही आसानी से छिलका उतर भी जाएगा। इसके लिए सबसे पहले अनार को दो हिस्सों में काटें और एक बड़े बाउल में ठंडा पानी भरकर अनार के टुकड़े डालें।
इसे जरूर पढ़ें- इस ट्रिक से मिनटों में छीलें अनार, नहीं करनी पड़ेगी कड़ी मेहनत
अब पानी के अंदर ही अनार के दानों को धीरे-धीरे निकालें। पानी में छिलके ऊपर आ जाएंगे और दाने नीचे बैठ जाएंगे। इस तरीके से छिलके आसानी से अलग हो जाते हैं और अनार का रस भी बर्बाद नहीं होता।
यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है। मगर ऐसा करना आपके लिए मददगार हो सकता है। वैसे ही गरमाहट चीजों को मुलायम करती है। ऐसे में अगर फ्रिज में रखने से अनार सख्त हो गया है, तो इसे हल्का गर्म करके छील सकते हैं।
अनार को माइक्रोवेव में 20-30 सेकंड के लिए गर्म करें। इससे छिलका नरम हो जाएगा और छिलके उतारना आसान हो जाएगा। इसके बाद आप अनार को आधा काटकर दाने निकाल सकते हैं।

अगर अनार जरूरत से ज्यादा सूख गया है और चाकू की मदद से भी नहीं कट रहा है, तो सिरका काम आ सकता है। इस टिप को अपनाने के लिए आपको जरूरत पड़ेगी एक बाउल, पानी और अनार की। इन चीजों को एक साथ मिलाएं और फिर अनार को 15 मिनट के लिए रख दें।
सिरके का असर छिलके को थोड़ा मुलायम बना देगा, जिससे आप इसे आसानी से उतार सकते हैं। इसके बाद अनार को अच्छी तरह से धोकर काटें और दाने निकालें। आपका काम बहुत ही आसानी से हो जाएगा।
सख्त अनार को छीलते समय एक तेज धार वाले चाकू का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले, अनार के ऊपरी और निचले हिस्से को काटें और फिर इसे चार हिस्सों में काट लें। अब धीरे-धीरे छिलका उतारते हुए दाने निकालें। तेज चाकू से छिलके को काटने में आसानी होती है और अनार के दाने भी नहीं निकलते।
इसके अलावा, अनार को बेलन की मदद से थोड़ा बेल लें, ताकि छिलका थोड़ा नरम हो जाए। बेलते समय ज्यादा दबाव न डालें, बस इतना करें कि छिलके को थोड़ा ढीला किया जा सके। इसके बाद अनार को आधा काटकर उसके दाने आसानी से निकाले जा सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- हरी सब्जियों को धोने से लेकर स्टोर करने और काटने का तरीका जान लें, सर्दियों में नहीं होगी समस्या

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।