फ्रीजर में दिखने लगी है बर्फ की चादर, तो तुरंत करें ये काम

Remove Frost From Freezer: गर्मियों में फ्रीजर हमारी सबसे बड़ी जरूरत बन जाता है, कभी ठंडा पानी, तो कभी आइस क्यूब्स रखने के लिए। हालांकि, अब तो महिलाएं फ्रोजन फूड्स को भी फ्रीजर में रखने लगी हैं। इन जरूरतों के बीच अगर फ्रीजर में बर्फ जमने लगे तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है। यह देखने में सफेद और हल्की होती है, लेकिन इसका असर आपकी बिजली की खपत से लेकर फ्रिज की कूलिंग तक, हर चीज पर पड़ता नजर आता है।
धीरे-धीरे यह परत मोटी होती जाती है और फिर फ्रीजर का दरवाजा ठीक से बंद भी नहीं होता। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से फ्रीजर की चादर को आसानी से हम किया जा सकता है। बस आपको इन हैक्स को सही तरीके से अपनाना होगा।
आखिर बर्फ की चादर क्यों जमती है?

- जब हम बार-बार फ्रीजर खोलते हैं, तो बाहर की गर्म अंदर घुस जाती है। यह गर्मी अंदर जाकर ठंडी हो जाती है और धीरे-धीरे बर्फ की चादर जमने लगती है।
- अगर फ्रीजर का तापमान बहुत ज्यादा कम कर दिया गया है, तो वह नमी को बहुत तेजी से जमा देता है, जिससे बर्फ जमने लगती है।
- कुछ पुराने मॉडल के फ्रीजर ऑटो-डिफ्रॉस्ट नहीं होते हैं। ऐसे में फ्रीजर को डिफ्रॉस्ट न किया जाए, तो परेशानी बहुत से ज्यादा बढ़ जाती है।
इसे जरूर पढ़ें- बिना फ्रिज के भी बर्फ के टुकड़ों को पिघलने से बचा सकती हैं आप, जानिए कैसे?
गर्म पानी का बाउल आएगा काम

जब फ्रीजर के अंदर मोटी बर्फ की चादर जम जाती है, तो उसे हटाना एक झंझट भरा काम लग सकता है। ऐसे में आपको एक छोटा-सा काम करना होगा, जिसके लिए बस गर्म पानी चाहिए होगा।
कैसे काम करता है यह तरीका?
- सबसे पहले फ्रिज को बंद करें और बिजली का कनेक्शन निकाल दें।
- अब एक बाउल में गर्म पानी भरें या गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
- जब पानी गर्म हो जाए तो कटोरा फ्रीजर के नीचे रख दें। इससे भाप अंदर भर जाएगी और बर्फ ढीली होने लगेगी।
- अब प्लास्टिक स्क्रेपर या सूखे कपड़े से बर्फ को धीरे-धीरे निकालें। इसे आप दोबारा दोहरा सकती हैं।
स्पैचुला या प्लास्टिक स्क्रेपर इस्तेमाल करें
एक वक्त के बाद फ्रीजर में बर्फ जमने लगती है। इसे महिलाएं हाथ से हटाने के कोशिश करती हैं, लेकिन ऐसा करने से हाथ में चोट लगने की दिक्कत रहती है। इसके लिए आप स्पैचुला या प्लास्टिक स्क्रेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- फ्रीजर को पहले बंद करें और थोड़ी देर के लिए बर्फ को नरम होने दें। जब बर्फ ढीली हो जाए, तब स्क्रेपर लें।
- धीरे-धीरे बर्फ की चादर पर रगड़ें और स्क्रेपर को हल्के-हल्के घुमाएं। ऐसा करने से यकीनन आपको फायदा होगा।
- इससे बर्फ फ्लेक्स में गिरने लगेगी। नीचे गिरे बर्फ को कपड़े या स्पंज से पोंछ लें। बस हो गया आपका काम, जिसे साफ करने के लिए यह हैक काम आएगा।
इसे जरूर पढ़ें- फ्रिज की इस तरह करें देखभाल, जल्दी नहीं होगा खराब
हेयर ड्रायर हैक

अगर आपको बर्फ हटाने की बहुत जल्दी है, तो हेयर ड्रायर मददगार साबित हो सकता है। इससे बर्फ बहुत ही जल्दी पिघल जाती है और आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत भी नहीं होती। बर्फ हटाने के लिए सबसे पहले हेयर ड्रायर को ऑन करें। फिर फ्रीजर की ओर कर दें, नीचे एक प्लेट या थाली रखें और बर्फ को पिघलने दें।
नीचे गिरे बर्फ को कपड़े या स्पंज से पोंछ लें और इन हैक्स को हफ्ते में दो या तीन बार जरूर अपनाएं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।