Thu Oct 1, 2026 | Updated 03:52 AM IST

दाल और अरबी के पत्तों से बनाएं चटपटी सहिना की सब्जी, जानें आसान विधि

अगर आप अरबी के पत्तों की कोई अलग रेसिपी बनाना चाहती हैं, तो उत्तर प्रदेश की पारंपरिक डिश 'सहिना की सब्जी' ट्राई कर सकती हैं। नीचे पढ़ें इसकी स्टेप-बाय-स्टेप आसान विधि।
Updated:- 2026-09-30, 14:00 IST
Sahina Ki sabzi kaise banayen

लंच हो या डिनर, हर समय क्या बनाया जाए, इस बात को लेकर अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं। उनका आधे से ज्यादा समय यह सोचने में निकल जाता है कि आज कुछ ऐसा नया क्या बनाएं, जिसे बच्चे और बड़े सभी चाव से खाएं। ऐसे में अक्सर मम्मियां गूगल या यूट्यूब पर नई रेसिपी सर्च करती हैं। अगर आप भी कुछ हटकर लेकिन पारंपरिक व्यंजन बनाना चाहती हैं, तो यूपी की पारंपरिक रेसिपी 'सहिना की सब्जी' बना सकती हैं। इसे बनाने की आसान विधि नीचे पढ़ें।

सहिना की सब्जी बनाने की रेसिपी Recipe Card

सहिना की सब्जी कैसे बनाएं?

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 45 min
Prep Time: 25 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • अरबी के ताजे पत्ते - 10 से 12 बड़े पत्ते चने की दाल - 1 कप (रातभर या 3-4 घंटे भीगी हुई)
  • लहसुन की कलियां - 12-15
  • हरी मिर्च - 3-4
  • पीली सरसों या राई - 2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - स्वादानुसार
  • धनिया पाउडर - 1.5 चम्मच
  • गरम मसाला - आधा चम्मच
  • अमचूर पाउडर या खटाई - 1 चम्मच (खट्टापन लाने के लिए)
  • हींग - चुटकी भर
  • नमक - स्वादानुसार
  • तड़के और पकाने के लिए- सरसों का तेल (आवश्यकतानुसार)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले भीगी हुई चने की दाल का पानी छान लें। अब मिक्सर जार में दाल, आधी लहसुन की कलियां, हरी मिर्च और सरसों के दाने डालकर बिना पानी के दरदरा और गाढ़ा पेस्ट पीस लें।

  2. Step 2:

    अरबी के पत्तों को धोकर साफ कर लें और उनके मोटे डंठल पीछे से काट कर हटा दें। अब पत्तों को चॉपिंग बोर्ड पर उल्टा फैलाएं।

  3. Step 3:

    अब तैयार दाल के पेस्ट में नमक, हल्दी और थोड़ी सी हींग मिलाएं। इस पेस्ट को एक पत्ते पर अच्छी तरह फैलाएं। इसके ऊपर दूसरा पत्ता रखकर फिर से पेस्ट लगाएं।

  4. Step 4:

    इसी तरह 3-4 पत्तों की परत बनाकर टाइट रोल लपेट लें। इसके बाद एक स्टीमर या पतीले में पानी उबालें और उस पर जाली वाली प्लेट रखकर इन रोल को 15-20 मिनट तक भाप में पकने दें। ठंडा होने के बाद इन्हें गोल टुकड़ों में काट लें।

  5. Step 5:

    अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और कटे हुए टुकड़ों को सुनहरा और कुरकुरा होने तक शैलो फ्राई करके निकाल लें।

  6. Step 6:

    फिर बचे हुए तेल में मेथी दाना और हींग का तड़का लगाएं। बचा हुआ लहसुन, प्याज और सरसों का पेस्ट, साथ ही सूखे मसाले डालकर मसाले को तेल छोड़ने तक अच्छी तरह भूनें।

  7. Step 7:

    मसाले में आवश्यकतानुसार पानी डालकर उबाल आने दें। अब फ्राई किए हुए सहिना के टुकड़े इसमें डालें और धीमी आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएं। गरमा-गरम सहिना की सब्जी तैयार है।

सहिना बनाते समय ध्यान रखें ये बातें

यूपी की पारंपरिक सहिना की सब्जी का स्वाद तभी बेहतरीन बनता है, जब इसे बनाते वक्त छोटी-छोटी सावधानियों का पूरा ध्यान रखा जाए। अगर आप भी पहली बार सहिना बना रही हैं, तो नीचे दिए गए जरूरी टिप्स को जरूर अपनाएं ताकि आपकी रेसिपी एकदम परफेक्ट बने।

sahina ki sabzi kaise banayen

Image Credit-ai

  • अरबी के पत्तों में कई बार गले में हल्की खराश या खुजली महसूस होती है। इसे दूर करने के लिए दाल के पेस्ट में अमचूर पाउडर, नींबू का रस या इमली का गूदा जरूर मिलाएं।
  • इस पारंपरिक रेसिपी का असली स्वाद सरसों के तेल में ही आता है, इसलिए रिफाइंड की जगह सरसों के तेल का इस्तेमाल करें।
  • पेस्ट पीसते समय ध्यान रखें कि दाल बहुत ज्यादा पतली न हो, अन्यथा पत्तों पर कोटिंग अच्छी नहीं होगी और रोल बिखर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 30 मिनट में घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसी सोया तंदूरी मलाई, स्वाद ऐसा कि नॉन-वेज भूल जाएंगे

अरबी के पत्ते से बने हुए रोल को फ्राई करने के बाद आप चाहे, तो चाय के साथ भी इसका आनंद ले सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।