Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:08 PM IST

हरियाली तीज के लिए बिना गैस जलाए मिनटों में बनाएं ये 3 तरह की मिठाई, नोट करें रेसिपी

हरियाली तीज पर बिना गैस जलाए मिनटों में 3 स्वादिष्ट मिठाइयां बनाने की विधि जानें। ये रेसिपीज त्योहार की तैयारियों के बीच समय बचाने में मदद करेंगी।
Updated:- 2026-08-09, 15:19 IST
How To Make Mithai Without Using Gas

हरियाली तीज का त्योहार खुशियों और का प्रतीक है। इस खास मौके पर सुहागिनें सोलह श्रृंगार करती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा करती हैं। त्योहार की तैयारियों और पूजा-पाठ के बीच रसोई में घंटों खड़े होकर पकवान बनाना हर बार मुमकिन नहीं हो पाता है। ऐसे में अगर आप बिना गैस जलाए मिनटों में स्वादिष्ट मिठाइयां बनाना चाहती हैं, तो यह लेख आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। आज हम आपको बिना गैस जलाए झटपट बनने वाली 3 स्वादिष्ट मिठाइयों की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

हरियाली तीज पर बनाएं ये 3 मिठाइयां

हरियाली तीज के पावन अवसर पर बिना गैस जलाए झटपट मिठाइयां बनाकर अपने त्योहार को खास बनाएं। इनसे न सिर्फ आपका समय बचेगा बल्कि घर आए मेहमानों और परिवार को भी इनका लाजवाब स्वाद बहुत पसंद आएगा।

भूने चने की रोल बर्फी बनाएं

अगर आपके कम मेहनत में फटाफट कुछ मीठा तैयार करना चाहती हैं, तो भूने हुए चने की बर्फी बना सकती हैं। नीचे देखें प्रोसेस

  • भूना चना- 2कटोरी
  • चीनी- 1 कटोरी
  • कोकोनट पाउडर- 1 कटोरी
  • इलायची-4
  • उबला हुआ दूध- 1/2 कटोरी

इसे भी पढ़ें- सावन में बनाएं सीताफल बासुंदी, पढ़ें स्वादिष्ट भोग की आसान रेसिपी

रोल बर्फी बनाने का तरीका

सारी सामग्री को इकट्ठा करके नीचे बताए गए तरीके से मिठाई बनाएं।

burfi recipe

  • बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले 2 कटोरी भूना चना लें।
  • अब इसके छिलके निकालकर साफ करें।
  • इसके बाद मिक्सर में डालकर बारीक पाउडर बनाएं।
  • फिर इसे निकालकर छान लें।
  • इसके बाद मिक्सर ग्राइंडर में चीनी, इलायची दाना और नारियल का बुरादा डालकर पीस लें।
  • अब इस पाउडर को चना पाउडर में डालकर मिलाएं।
  • फिर उबले हुए दूध को डालकर आटे की तरह गूंथ लें।
  • इसके बाद रोल बनाकर एल्युमिनियम फॉयल पेपर में लपेटकर 10 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।
  • समय पूरा होने के निकालकर चाकू की मदद से गोल आकार में काटे।
  • बर्फी बनकर तैयार है। अब आप इसे खाने के लिए सर्व कर सकती हैं।

बिस्किट से बनाएं मिठाई

घर में अगर भूने चने नहीं है, तो आप बिस्किट से मिठाई बना सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका

  • बिस्किट - 4 पैकेट
  • कोको पाउडर- 1/4 कप
  • दूध- 1 कप
  • मिल्क पाउडर- 1.5 कप
  • चीनी पाउडर - 1/4 कप
  • पिस्ता

मिठाई बनाने का तरीका

हरियाली तीज के मौके पर आप इस मिठाई को 20-30 मिनट में बनकर तैयार कर सकती हैं। पढ़ें विधि-

how to make mithai without gas

  • इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले बिस्किट को निकालकर पाउडर बनाएं।
  • इसके बाद इसमें 1/4 कप कोको पाउडर डालकर मिलाएं।
  • फिर इसमें दूध डालकर इसे आटे की तरह गूंथ लें।
  • अब इसे लंबे आकार में रखकर रोल बनाएं।
  • दूसरी तरफ कटोरे में 1.5 कप मिल्क पाउडर लें।
  • अब इसमें 1/4 कप चीनी मिलाकर आटे की तरह गूंथ लें।
  • इसके बाद मिल्क पाउडर का आटा लेकर लंबा बेलें।
  • फिर बिस्किट वाले आटे को इसके ऊपर रखकर एक-दूसरे में लपेंटे।
  • अब इसकी गोल-गोल रोल काटकर मिठाई का आकार दें।

बिना गैस जलाए कलाकंद मिठाई बनाएं

बिना गैस जलाए कलाकंद बनाना बेहद आसान है। इसे आप सिर्फ कुछ ही मिनटों में पनीर, मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क की मदद से झटपट तैयार कर सकती हैं। नीचे पढ़ें तरीका-

  • चीनी- 1 कटोरी
  • बादाम- 2
  • काजू-2
  • इलायची-2
  • मिल्क पाउडर- 1/2 कटोरी
  • पनीर- 250 ग्राम
  • ड्राई फ्रूट्स- गर्निशिंग के लिए
  • नारियल बुरादा- 250 ग्राम

कलाकंद बनाने की तरीका

सभी चीजों को इकट्ठा करने के बाद कलाकंद मिठाई बनाने की प्रक्रिया शुरू करें। इसे बनाने में आपको 30-40 मिनट का समय लग सकता है।

 Kalakand mithai kaise banayen

  • इस मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले चीनी, इलायची, काजू और बादाम की पीस लें।
  • अब तैयार पाउडर को कटोरे में पलटें।
  • इसके बाद पनीर को कद्दूकस करें।
  • फिर इसमें पिसा हुआ पाउडर और मिल्क पाउडर मिलाकर आटा की तरह गूथें।
  • इसके बाद स्टील के कटोरे या टिफिन में घी लगाकर गर्निशिंग करें।
  • फिर इसके अंदर तैयार गया डो रखकर फैलाएं।
  • आखिर में ऊपर से ड्राई फ्रूट डालकर सेट होने के लिए फ्रिज में रखें।
  • 1 घंटा होने के बाद इसे निकालें और काटकर सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- बचे हुए मोतीचूर लड्डू से बनाएं मलाईदार खीर, स्वाद ऐसा जो मुंह में जाएगा घुल

इन मिठाई को आप न केवल पर्व-त्योहार बल्कि किसी भी मौके पर बनाकर खा सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit- Modify From AI

FAQ
हरियाली तीज का पर्व कब है?
हरियाली तीज के पर्व 15 अगस्त, 2026 को है।
अगर बिना गैस जलाए बनाई जाने वाली मिठाई का मिश्रण ज्यादा गीला या चिपचिपा हो जाए, तो क्या करें?
यदि मिश्रण ढीला हो जाए, तो उसमें थोड़ा नारियल का बुरादा, मिल्क पाउडर या पिसा हुआ काजू का पाउडर मिलाकर उसकी बाइंडिंग सही कर सकते हैं।
बिना गैस जलाए बनाई गई मिठाइयों की शेल्फ लाइफ कितनी होती है?
बिना गैस जलाए बनी मिठाइयां एयरटाइट कंटेनर में रखकर फ्रिज में आसानी से 4 से 6 दिनों तक तरोताजा रहती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।