सावन में बनाएं सीताफल बासुंदी, पढ़ें स्वादिष्ट भोग की आसान रेसिपी

अगर आप इस बार सावन में भगवान शिव को भोग लगाने के लिए कुछ विशेष मिष्ठान बनाना चाहती हैं, तो एक बार सीताफल बांसुदी बनाएं। नीचे लेख में हम आपको इसकी आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।
Updated:- 2026-08-08, 13:05 IST
satvik sitaphal basundi recipe

सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई, 2026 से शुरू हो चुका है। इस माह में लोग भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और उपवास रखते हैं। साथ ही वह भगवान शिव के लिए अलग-अलग तरह के भोग बनाते हैं। अगर आप कुछ मीठा और खास बनाना चाहती हैं, तो सीताफल बासुंदी एक बेहतरीन विकल्प है। यह खाने में जितनी स्वादिष्ट होती है, उतनी ही सेहतमंद भी होती है। इसे बनाना बेहद आसान है। नीचे लेख में पढ़ें इसकी आसान रेसिपी।

सीताफल बासुंदी की रेसिपी Recipe Card

सीताफल बासुंदी बनाने की रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 250
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • फुल क्रीम दूध- 1 लीटर
  • सीताफल (कस्टर्ड एप्पल)-2 बड़े पके हुए
  • चीनी-3 से 4 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर-आधा छोटा चम्मच
  • केसर के धागे-10-12
  • ड्राई फ्रूट्स-2 बड़े चम्मच (बारीक कटे हुए)
  • चिरौंजी- 1 छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले पैन में फुल क्रीम दूध डालकर मध्यम आंच पर उबालें।

  2. Step 2:

    दूध में उबाल आने के बाद गैस की फ्लेम धीमी करें और लगातार चलाते हुए दूध को गाढ़ा करें।

  3. Step 3:

    दूध गाढ़ा होने के बाद इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर डालें और मिलाएं।

  4. Step 4:

    अब इसमें अपने स्वाद के अनुसार चीनी मिलाएं और 2-3 मिनट और पकाएं।

  5. Step 5:

    फिर गैस बंद करें और दूध को ठंडा होने के लिए रख दें।

  6. Step 6:

    इसके बाद दूध में सीताफल का बीज निकाला हुआ गूदा मिला दें।

  7. Step 7:

    अब इसे हल्के हाथों से अच्छी तरह मिक्स करें।

  8. Step 8:

    फिर ऊपर से बारीक कटे हुए बादाम, पिस्ता और चिरौंजी डालें।

  9. Step 9:

    अब इसे 1 से 2 घंटे के लिए फ्रिज में रखें।

  10. Step 10:

    फिर इसे निकालकर भगवान शिव को भोग लगाएं।

सीताफल बासुंदी बनाने का आसान तरीका

सावन में भगवान शिव को सीताफल बासुंदी का भोग लगाना बहुत शुभ माना जाता है। भोलेनाथ को दूध और मौसमी फल अति प्रिय हैं। सीताफल सात्विक और प्राकृतिक रूप से मीठा फल है। इस स्वादिष्ट भोग से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। पढ़ें स्टेप-बाय-स्टेप बनाने की विधि।

दूध को उबालें और गाढ़ा करें

सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में फुल क्रीम दूध डालकर गैस पर उबालने के लिए रखें। दूध में जब उबाल आ जाए, तो आंच धीमी कर दें और इसे लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक दूध आधा न रह जाए।

satvik sitaphal basundi

केसर और इलायची मिलाएं

दूध जब गाढ़ा होने लगे, तब इसमें केसर वाला दूध और इलायची पाउडर मिला दें। इससे बासुंदी में सोंधी खुशबू और रंग आ जाएगा।

चीनी डालें और दूध को ठंडा करें

  • अब इसमें चीनी डालें और 2 मिनट तक पकाएं जब तक चीनी पूरी तरह घुल जाए। ध्यान रहे कि सीताफल में अपनी प्राकृतिक मिठास होती है, इसलिए चीनी थोड़ी कम ही रखें।
  • अब गैस बंद कर दें और दूध को पूरी तरह से ठंडा होने के लिए छोड़ दें। गर्म दूध में कभी भी सीताफल का गूदा न मिलाएं, वरना दूध फट सकता है।

सीताफल का गूदा मिलाएं

  • जब बासुंदी का दूध सामान्य तापमान पर ठंडा हो जाए, तब इसमें तैयार किया हुआ सीताफल का गूदा डालें और हल्के हाथों से अच्छी तरह मिला लें।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटे बादाम और पिस्ता से गार्निश करें। इसे 1-2 घंटे फ्रिज में रखकर ठंडा कर लें।

sitaphal basundi

सर्व करने का तरीका

बंसूदी बनकर तैयार है। अब इसे साफ कटोरी या प्लेट में निकालकर भगवान शिव को भोग लगाएं और सर्व करें।

इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज पर घर पर बनाएं हलवाई जैसे शक्करपारे, बिना मैदे के भी बनेंगे क्रिस्पी

सीताफल बासंदी बनाना आसान है, तो अगली बार जब भी भोग के लिए कुछ स्पेशल बनाने का बन हो, तो आप इसे ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock, Pinterest

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।