क्या आपने कभी खाए हैं आलू के लड्डू? इस सावन घर पर बनाएं यह टेस्टी डिश

अगर आप सावन के मौके पर कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो ऐसे में आलू के लड्डू आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं, बनाने की रेसिपी के बारे में...
Updated:- 2026-08-05, 12:26 IST
delicious potato laddus

सावन के पवित्र महीने में अक्सर लोग फलाहार के लिए साबूदाना, कुट्टू या समां के चावल का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन अगर आप इस सावन व्रत में कुछ नया, अनोखा और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहती हैं, तो आलू के लड्डू एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। उबले आलू, देसी घी, मेवों और मावे का यह अनोखा कॉम्बिनेशन मुंह में जाते ही घुल जाता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि सावन व्रत के लिए इस लाजवाब मिठाई आलू के लड्डू को बनाने की आसान विधि क्या है? जानते हैं आगे...

आलू के लड्डू कैसे बनाएं? Recipe Card

क्या आपने कभी खाए हैं आलू के लड्डू? इस सावन घर पर बनाएं यह टेस्टी डिश

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 50 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 25 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Garima Garg

Ingredients

  • चीनी या पिसी हुई मिश्री: 1 कप
  • मावा या मिल्क पाउडर: ½ कप
  • उबले आलू: 4-5
  • देसी घी: 3-4 चम्मच
  • इलायची पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • कटे हुए मेवे: 2 चम्मच (काजू
  • बादाम
  • पिस्ता)
  • नारियल का बुरादा: ½ कप।

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आलू को उबालकर अच्छे से ठंडा करें और कद्दूकस कर लें।

  2. Step 2:

    कड़ाही में 3 चम्मच देसी घी डालकर गर्म करें।

  3. Step 3:

    घिसे हुए आलू डालकर धीमी आंच पर 5-7 मिनट भूनें।

  4. Step 4:

    अब मिश्रण में आधा कप मावा या मिल्क पाउडर मिलाएं।

  5. Step 5:

    स्वादानुसार पिसी हुई चीनी डालकर अच्छे से चलाएं।

  6. Step 6:

    चीनी पिघलने के बाद मिश्रण को गाढ़ा होने तक पकाएं।

  7. Step 7:

    हरी इलायची का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।

  8. Step 8:

    बारीक कटे हुए काजू-बादाम मिलाकर गैस बंद कर दें।

  9. Step 9:

    मिश्रण हल्का गुनगुना होने पर हाथों से गोल-गोल लड्डू बांधें।

  10. Step 10:

    लड्डू को नारियल के बुरादे में रोल करें और सर्व करें।

आलू के लड्डू कैसे बनाएं?

आलू के लड्डू बनाने के लिए यहां दिए गए चरणों को अपनाना बेहद जरूरी है-

  • आलू तैयार करें: सबसे पहले उबले आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें ताकि इसमें कोई गुठली न रहे।
  • घी गर्म करें: एक कड़ाही में देसी घी गर्म करें और उसमें कद्दूकस किए आलू डालें।

potatoes laddoo recipe

  • धीमी आंच पर भूनें: आलू को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि इसका कच्चापन खत्म न हो जाए और हल्की खुशबू न आने लगे।

यह भी पढ़ें- बच्चे भी चटकारे लेकर खाएंगे करेले, घर पर बनाएं ये 2 टेस्टी स्नैक्स

  • मावा और चीनी मिलाएं: अब इसमें मावा यानी खोया या मिल्क पाउडर और पिसी चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • गाढ़ा होने तक पकाएं: मिश्रण को लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक वह कड़ाही का किनारा न छोड़ने लगे।
  • फ्लेवर जोड़ें: अंत में इलायची पाउडर और बारीक कटे मेवे मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

potatoes laddoo

  • लड्डू बांधें: हाथों में हल्का-सा घी लगाकर तैयार मिश्रण से छोटे-छोटे गोल लड्डू बना लें और चाहें तो ऊपर से नारियल के बुरादे में लपेटकर सर्व करें।

सावन के व्रत में आलू के लड्डू स्वाद और एनर्जी दोनों का एक सही बैलेंस हैं। कम सामग्री और बिना किसी झंझट के बनने वाली यह डिश आपके फलाहारी मेन्यू में नया स्वाद जोड़ देगी। 

यह भी पढ़ें- सावन व्रत में बनाएं स्वादिष्ट मखाने की खिचड़ी, जानें आसान और झटपट रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।