Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

सावन व्रत में बनाएं स्वादिष्ट मखाने की खिचड़ी, जानें आसान और झटपट रेसिपी

सावन व्रत में एनर्जेटिक रहने के लिए मखाने की खिचड़ी एक सेहतमंद और स्वादिष्ट ऑप्शन है। यह लेख मखाने की खिचड़ी बनाने की आसान रेसिपी बताता है। जानते हैं...
Updated:- 2026-08-04, 11:29 IST
makhana khichdi

सावन के इस पावन महीने में भगवान शिव की पूजा के साथ-साथ व्रत का विशेष महत्व होता है। उपवास के दौरान शरीर को ऊर्जावान और सेहतमंद बनाए रखने के लिए सही भोजन चुनना बेहद जरूरी है। आमतौर पर लोग साबूदाना खिचड़ी या कुट्टू की पूरियां खाना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार आप अपनी डाइट में एक हेल्दी और स्वादिष्ट ऑप्शन को शामिल कर सकती हैं, मखाने की खिचड़ी। मखाना यानी फॉक्स नट पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो व्रत में दिनभर आपको तरोताजा रखता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि इसे घर पर बनाने की सबसे आसान रेसिपी क्या है? पढ़ते हैं आगे... 

मखाने की खिचड़ी कैसे बनाएं? Recipe Card

सावन व्रत में बनाएं स्वादिष्ट मखाने की खिचड़ी, जानें आसान और क्विक रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 20 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 50
Cuisine:
Author: Garima Garg

Ingredients

  • मखाना-2 कप
  • उबले हुए आलू 1 (छोटा कटा हुआ)
  • भुनी हुई मूंगफली- 2-3 चम्मच (दरदरी पिसी)
  • देसी घी 2 चम्मच
  • हरी मिर्च- 1-2 (बारीक कटी हुई)
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • सेंधा नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया और नींबू।

Step

  1. Step 1:

    मखानों को देसी घी में क्रिस्पी होने तक भूनकर निकालें।

  2. Step 2:

    आधे मखानों को दरदरा पीस लें और आधे साबुत रखें।

  3. Step 3:

    कड़ाही में घी गर्म करके जीरा और हरी मिर्च चटकाएं।

  4. Step 4:

    कटी हुई उबली आलू डालकर हल्का फ्राई करें।

  5. Step 5:

    दरदरी पिसी मूंगफली का पाउडर मिलाएं।

  6. Step 6:

    भुने और पिसे हुए मखाने कड़ाही में डालें।

  7. Step 7:

    सेंधा नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं।

  8. Step 8:

    धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकने दें।

  9. Step 9:

    थोड़ा सा ताजा नींबू का रस मिलाएं।

  10. Step 10:

    बारीक कटे हरे धनिए से सजाकर सर्व करें।

मखाने की खिचड़ी सामग्री

यदि आप सावन के मौके पर मखाने की खिचड़ी बनाना चाहती हैं तो यहां दी गी सामग्री ट्राई करें-

सामग्री मात्रा
मखाना  2 कप
उबले हुए आलू 1 (छोटा कटा हुआ)
भुनी हुई मूंगफली 2-3 चम्मच (दरदरी पिसी)
देसी घी 2 चम्मच
हरी मिर्च 1-2 (बारीक कटी हुई)
जीरा 1 छोटा चम्मच
सेंधा नमक स्वादानुसार
काली मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच

makhana khichadi (2)

मखाने की खिचड़ी बनाने का सही तरीका

  • मखाने रोस्ट करें: एक कड़ाही में थोड़ा सा देसी घी गर्म करें और मध्यम आंच पर मखानों को तब तक भूनें जब तक वे क्रिस्पी न हो जाएं।
  • मखाने क्रश करें: भुने हुए मखानों को हल्का ठंडा होने दें, फिर आधे मखानों को मिक्सी में दरदरा पीस लें या हाथ से फोड़ लें।

यह भी पढ़ें- बचे हुए मोतीचूर लड्डू से बनाएं मलाईदार खीर, स्वाद ऐसा जो मुंह में जाएगा घुल

  • तड़का तैयार करें: अब कड़ाही में बचा हुआ घी डालें और उसमें जीरा व बारीक कटी हरी मिर्च का तड़का लगाएं।
  • आलू भूनें: तड़के में उबले हुए आलू के टुकड़े डालें और उन्हें हल्का सुनहरा होने तक 2 मिनट के लिए सेकें।

makhana khichadi

  • मखाना और मूंगफली मिलाएं: कड़ाही में भुनी हुई दरदरी मूंगफली और साबुत व पीसे हुए मखाने डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • मसाले डालें: अब इसमें स्वादानुसार सेंधा नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर सभी चीजों को 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर चलाएं।
  • गार्निश और सर्व करें: गैस बंद करने के बाद ऊपर से थोड़ा सा नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।

सावन के व्रत में मखाने की खिचड़ी न केवल पचने में आसान होती है, बल्कि यह शरीर को तुरंत कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी प्रदान करती है। 

यह भी पढ़ें- पूड़ी तलने के बाद कड़ाही में बचे तेल को कटोरी में न रखें, तुरंत इन तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

1067099

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।