Street Style Veg Biryani: घर की रसोई में बनेगी बाजार जैसी स्वादिष्ट वेज बिरयानी, पढ़ें रेसिपी

अगर आप बाजार में ठेले पर बिकने वाली बिरयानी घर पर बनाना चाहती हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको इसकी आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। नीचे आर्टिकल में जानें बाजार वाली स्वादिष्ट और मसालेदार बिरयानी बनाने का तरीका।
Updated:- 2026-11-23, 18:21 IST
street style veg biryani recipe

बाजार में मिलने वाली वेज बिरयानी की खुशबू और उसका चटपटा स्वाद भला किसे पसंद नहीं होता? लंबे चावल, मसालों की खुशबू, रंग-बिरंगी सब्जियां और ऊपर से तले हुए प्याज का स्वाद इसे खास बना देता है। कई बार हम घर पर बिरयानी बनाते हैं, लेकिन उसमें बाजार जैसा स्वाद और खुशबू नहीं आ पाती। इसकी वजह सही मसालों का इस्तेमाल और पकाने का तरीका हो सकता है। अगर आप भी घर पर रेस्टोरेंट या स्ट्रीट स्टाइल वेज बिरयानी बनाना चाहती हैं, तो अब बाहर से मंगवाने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। आप कुछ बातें और जरूरी चीजों को इकट्ठा करके इसे घर पर ही आसानी से बिना परेशानी के तैयार कर सकती हैं।

Street Style Veg Biryani बनाने के लिए जरूरी सामग्री

ठेले वाली बिरयानी बनाने के लिए सबसे पहले जरूरी सामग्री इकट्ठा कर लें। इसके बाद आप बिना किसी झंझट के आसानी से ठेले वाली स्वादिष्ट बिरयानी बना सकती हैं। नीचे पढ़ें जरूरी सामग्री लिस्ट और बनाने का तरीका-

Easy veg biryani recipe

Image Credit-ai

  • 2 कप- बासमती चावल
  • 1 कप- फूलगोभी
  • 1- गाजर
  • आधा कप- मटर
  • 1- आलू
  • 1- शिमला मिर्च
  • 2- प्याज
  • 2- टमाटर
  • आधा कप- दही
  • 1 चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2- हरी मिर्च
  • 1 चम्मच- बिरयानी मसाला
  • आधा चम्मच- हल्दी
  • 1 चम्मच लाल- मिर्च पाउडर
  • आधा चम्मच- गरम मसाला
  • पनीर- 250 ग्राम
  • 1- तेजपत्ता
  • 3-4- लौंग
  • 2 छोटी- इलायची
  • 1- दालचीनी का टुकड़ा
  • जरूरत के अनुसार- जीरा
  • स्वादानुसार- नमक
  • जरूरत के अनुसार-तेल
  • हरा धनिया
  • पुदीने की पत्तियां
  • थोड़ा सा केसर वाला दूध (ऑप्शनल)

इसे भी पढ़ें- Dhaba Style Methi Matar Malai: सर्दियों की ताजी मेथी से कैसे बनाएं ढाबे जैसी मलाई मटर? जानें परफेक्ट ग्रेवी बनाने का तरीका

ठेले वाली वेज बिरयानी बनाने का तरीका

  • बिरयानी का स्वाद अच्छा बनाने के लिए चावल का सही तरीके से पकना बहुत जरूरी है। इसके लिए बासमती चावल को अच्छी तरह धोकर करीब 20-30 मिनट के लिए पानी में भिगो दें। अब एक बड़े बर्तन में पानी गर्म करें। इसमें तेजपत्ता, लौंग, इलायची, दालचीनी, थोड़ा जीरा और नमक डाल दें।
  • पानी में उबाल आने पर चावल डालें और इसे करीब 70-80 प्रतिशत तक पकाएं। इसके बाद चावल का पानी छानकर अलग रख दें। ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह न पकाएं, क्योंकि इसे बाद में सब्जियों के साथ दम पर भी पकाना है।
  • अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और इसमें बारीक कटे प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। थोड़े तले हुए प्याज सजाने के लिए अलग निकाल लें। अब बचे हुए प्याज में अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर भूनें।
  • इसके बाद टमाटर डालें और नरम होने तक पकाएं।
  • अब हल्दी, लाल मिर्च, बिरयानी मसाला, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसमें दही डालें और धीमी आंच पर मसाला पकाएं। 
  • अब कटी हुई गाजर, आलू, फूलगोभी, मटर और शिमला मिर्च डालकर मिलाएं। जरूरत के अनुसार थोड़ा पानी डालें और सब्जियों को हल्का नरम होने तक पकाएं। ध्यान रखें कि सब्जियां पूरी तरह गलनी नहीं चाहिए।

Homemade vegetarian biryani

Image Credit-ai

  • अब एक भारी तले वाला बर्तन लें। सबसे नीचे तैयार मसालेदार सब्जियों की एक परत बिछाएं। इसके ऊपर आधे पके चावल डालें। अब ऊपर से हरा धनिया, पुदीना,फ्राइड पनीर और तले हुए प्याज डालें।
  • इसी तरह दोबारा सब्जियों और चावल की परत लगाएं। सबसे ऊपर थोड़ा केसर वाला दूध या सादा दूध डाल सकते हैं। इससे बिरयानी में अच्छा रंग और खुशबू आएगी।
  • अब बर्तन को ढक्कन से अच्छी तरह बंद कर दें। अगर ढक्कन से भाप निकलती है, तो किनारों पर आटे की लोई लगाकर सील कर सकते हैं। बर्तन को धीमी आंच पर करीब 12-15 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और बिरयानी को 5-10 मिनट तक ढका रहने दें।
  • अब ढक्कन खोलें और चावल को हल्के हाथों से मिलाएं, ताकि दाने टूटें नहीं। आपकी गरमा-गरम स्ट्रीट स्टाइल वेज बिरयानी तैयार है। 
  • बिरयानी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसे प्याज के लच्छों, नींबू और बूंदी या खीरे के रायते के साथ परोसें। ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर सजाएं। अगर आपको बाजार जैसा चटपटा स्वाद पसंद है, तो साथ में हरी चटनी भी रख सकती हैं।

ठेले जैसी बिरयानी बनाते समय ध्यान रखें यह बात

dhele wali veg biryani kaise banayen

Image Credit-ai

बिरयानी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज को अच्छी तरह सुनहरा भूरा करें और पुदीने की पत्तियों का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही चावल को ज्यादा न पकाएं। यही छोटी-छोटी बातें आपकी घर की वेज बिरयानी को खुशबूदार और स्वादिष्ट बनाने में मदद करेंगी।

इसे भी पढ़ें- Gud Nariyal Pitha Recipe: बाजार की मिठाई भूल जाएंगे! घर पर बनाएं गुड़-नारियल से भरे सॉफ्ट पीठे, बेहद सरल है रेसिपी

ऊपर लेख में दी गई रेसिपी के हिसाब से घर पर ठेले जैसी स्वादिष्ट वेज बिरयानी बना सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।