Dhaba Style Methi Matar Malai: सर्दियों की ताजी मेथी से कैसे बनाएं ढाबे जैसी मलाई मटर? जानें परफेक्ट ग्रेवी बनाने का तरीका

सर्दियों में घर पर ढाबे जैसी मेथी मटर मलाई बनाने का आसान तरीका पढ़ें। इस रेसिपी में मेथी का कड़वापन दूर करने और मलाईदार ग्रेवी बनाने के खास तरीके बताए गए हैं।
Updated:- 2026-11-20, 19:27 IST
Dhaba Style Methi Matar Malai

सर्दियों के मौसम में बाजार में ताजी हरी मेथी और मटर की भरमार देखने को मिलती है। इस दौरान लोग इन दोनों चीजों से बनने वाली अलग-अलग डिशेज तैयार करते हैं। इसी में से एक है मेथी मटर मलाई रेसिपी। हालांकि, कई बार महिलाओं की शिकायत रहती हैं, कि कितनी भी कोशिश कर लो लेकिन इसका स्वाद ढाबे जैसा नहीं आता है। मगर आपको बता दें कि अगर आप इसे बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखती हैं, तो आप घर पर ही रेस्टोरेंट और ढाबे जैसी मेथी मटर मलाई बना सकती हैं। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने आसान रेसिपी और परफेक्ट ग्रेवी बनाने का तरीका।

मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सामग्री

मेथी मटर मलाई बनाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत होगी। नीचे पढ़ें जरूरी सामग्री और रेसिपी-

Winter Special Recipes

Image Credit-ai

  • 1 कप- ताजी मेथी की पत्तियां
  • 1 कप- हरी मटर
  • 1 बड़ा- प्याज
  • 1- टमाटर
  • 10-12- काजू
  • 2- हरी मिर्च
  • 1 चम्मच- अदरक-लहसुन का पेस्ट,
  • आधा कप- दूध
  • 3-4 चम्मच- ताजी मलाई
  • 2 चम्मच- तेल,
  • 1 चम्मच- घी और स्वादानुसार नमक
  • 1/2 चम्मच- जीरा
  • 1/2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर,
  • 1/2 चम्मच- धनिया पाउडर
  • थोड़ी सी- कसूरी मेथी
  • एक चुटकी- गरम मसाला

मेथी मटर मलाई बनाने का तरीका

मेथी मटर मलाई बनाने के लिए आप नीचे बताए गए तरीके से इसे आसानी से बना सकती हैं। इसमें मेथी का कड़वापन निकालने, पकाने से लेकर सर्व करने का पूरा प्रोसेस बताया गया है।

मेथी का कड़वापन दूर करना जरूरी

मेथी मटर मलाई का स्वाद अच्छा बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि मेथी का कड़वापन ज्यादा न रहे। इसके लिए मेथी की पत्तियों को डंठल से अलग करके अच्छी तरह धो लें। अब इन्हें बारीक काटकर थोड़ा नमक मिलाएं और 10 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद मेथी को हल्के हाथों से निचोड़ लें। इससे इसका अतिरिक्त पानी और कड़वापन कम करने में मदद मिलेगी। ध्यान रखें कि मेथी को बहुत ज्यादा न निचोड़ें, वरना इसका नेचुरल टेस्ट कम हो सकता है।

methi matar malai banane ka tarika

Image Credit-ai

ढाबे जैसी मलाईदार ग्रेवी तैयार करने की प्रक्रिया

ग्रेवी को गाढ़ा और मलाईदार बनाने के लिए सबसे पहले काजू को 10 मिनट गर्म पानी में भिगो दें। अब एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करके प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसमें भीगे हुए काजू डालें और सभी चीजों को अच्छी तरह पकाएं। मिश्रण ठंडा होने पर इसे मिक्सर में डालकर बारीक पेस्ट बना लें। यही पेस्ट आपकी सब्जी को ढाबे जैसी गाढ़ी और रिच ग्रेवी देगा।

इसे भी पढ़ें- Mooli Achar Recipe: आम और नींबू का नहीं, इस बार मूली का चटपटा अचार घर पर मिनटों में बनाएं

मेथी और मटर पकाने का प्रोसेस

अब कड़ाही में घी और तेल गर्म करें। इसमें जीरा डालें और चटकने दें। इसके बाद तैयार ग्रेवी का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भूनें। अब धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर मिलाएं। इसके बाद हरी मटर डालें और थोड़ा पानी डालकर ढक दें। मटर के हल्का नरम होने पर इसमें कटी हुई मेथी डालें। अब दूध डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और 5 मिनट तक पकने दें।

How To Make Methi Matar Malai

Image Credit-ai

मलाई डालने का समय

जब मटर और मेथी अच्छी तरह पक जाएं, तब गैस धीमी कर दें। अब इसमें ताजी मलाई और एक चुटकी गरम मसाला डालें। ऊपर से कसूरी मेथी को हथेलियों के बीच मसलकर डालें। इसे 2 मिनट तक पकाएं और गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि मलाई डालने के बाद सब्जी को तेज आंच पर ज्यादा देर तक न पकाएं, इससे ग्रेवी का टेक्सचर खराब हो सकता है।

रोटी और पराठे के साथ परोंसे

आपकी स्वादिष्ट ढाबा स्टाइल मेथी मटर मलाई तैयार है। इसे ऊपर से थोड़ी मलाई और हरे धनिये से सजाएं। इस सब्जी को गरमा-गरम तंदूरी रोटी, नान, पराठे या जीरा राइस के साथ परोस सकती हैं। अगर आपको ग्रेवी थोड़ी पतली पसंद है, तो इसमें जरूरत के हिसाब से गर्म दूध या पानी मिला सकती हैं।

Winter Special Methi Recipes

Image Credit-ai

इसे भी पढ़ें- Kaddu Makhana Sabji Recipe: कुछ नया खाने का कर रहा है मन? सर्दी में बनाएं कद्दू-मखाने की सब्जी, नोट करें रेसिपी

इस प्रकार से आप आसानी से परफेक्ट मेथी मटर मलाई रेसिपी बनाकर तैयार कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-ai

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।