Wed Sep 23, 2026 | Updated 03:12 AM IST

Ganesh Utsav Bhog 2026: आज बप्पा को लगाएं गुलाब की बर्फी का भोग, पढ़ें आसान रेसिपी

आज हम आपको गुलाब की बर्फी बनाने की आसान रेस‍िपी बता रहे हैं। इसे आप बप्‍पा को भोग लगा सकती हैं।
Updated:- 2026-09-22, 08:52 IST
rose barfi for ganesh utsav

गणेश उत्सव के दौरान बप्पा को अलग-अलग तरह की मिठाइयों का भोग लगाया जाता है। अगर आप भी आज कुछ अलग बनाकर गणपति भगवान को भोग लगाना चाहती हैं, तो गुलाब की बर्फी ट्राई कर सकती हैं। इसका स्वाद थोड़ा मीठा और गुलाब की खुशबू वाला होता है। देखने में भी यह बर्फी काफी सुंदर लगती है।

इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं होती है। दूध पाउडर, चीनी, गुलाब की खुशबू और कुछ दूसरी चीजों से इसे आप घर पर बना सकती हैं। अगर आपको बर्फी बनाने में ज्यादा समय नहीं लगाना है तो यह रेसिपी आपके लिए काफी आसान रहेगी। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि‍ आप घर पर गुलाब की बर्फी कैसे बना सकती हैं। आइए जानते हैं-

Rose Barfi Recipe Card

घर पर बप्पा के भोग के लिए गुलाब की बर्फी बनाने की आसान विधि

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 25 min
Servings: 10
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Vrinda Srivastava

Ingredients

  • मिल्क पाउडर- 2 कप
  • दूध- 1 कप
  • पिसी हुई चीनी- 1/2 कप
  • गुलाब का शरबत- 2 बड़े चम्मच
  • गुलाब का एसेंस- 2-3 बूंद (ऑप्‍शनल)
  • घी- 1 छोटा चम्मच
  • पिस्ता- 1-2 बड़े चम्मच
  • बारीक कटा हुआ
  • सूखी गुलाब की पंखुड़ियां- 1 बड़ा चम्मच
  • घी- प्लेट चिकनी करने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक प्लेट या छोटी ट्रे लें और उस पर थोड़ा सा घी लगाकर चिकना कर लें। अब इसे एक तरफ रख दें। इसी में बाद में तैयार बर्फी का मिश्रण फैलाना है।

  2. Step 2:

    अब एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर धीमी से मीडियम फ्लेम पर गर्म करें। दूध जब थोड़ा गर्म हो जाए तो इसमें मिल्क पाउडर डाल दें। इसे लगातार चलाती रहें, ताकि इसमें गुठलियां न बनें। मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह थोड़ा गाढ़ा न होने लगे।

  3. Step 3:

    इसके बाद इसमें पिसी हुई चीनी डालें और अच्छी तरह मिला लें। चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा गीला हो सकता है, इसलिए इसे लगातार चलाते हुए पकाती रहें। बस ध्यान रखें कि आंच बहुत तेज न हो, वरना मिश्रण कड़ाही के नीचे चिपक जाएगा।

  4. Step 4:

    अब इसमें गुलाब का शरबत डालें। इससे बर्फी में गुलाब का स्वाद और कलर दोनों आएगा। अगर आप गुलाब की खुशबू थोड़ी ज्यादा चाहती हैं तो थोड़ी मात्रा में गुलाब का एसेंस भी डाल सकती हैं, लेकिन इसे बहुत ज्यादा न डालें, वरना स्वाद खराब हो सकता है।

  5. Step 5:

    अब मिश्रण को लगातार चलाते हुए पकाएं। कुछ देर बाद यह कड़ाही छोड़ने लगेगा और एक गाढ़े मिश्रण जैसा हो जाएगा। जब मिश्रण इतना गाढ़ा हो जाए कि उसे आसानी से एक साथ इकट्ठा किया जा सके, तब गैस बंद कर दें।

  6. Step 6:

    अब इस मिश्रण को घी लगी प्लेट या ट्रे में डाल दें। चम्मच या स्पैटुला से इसे बराबर फैला दें। ऊपर से गुलाब की सूखी पंखुड़ियां और कटे हुए पिस्ते डाल सकती हैं। अब इसे दबा दें ताकि बाद में बर्फी काटते समय ऊपर से निकलें नहीं।

  7. Step 7:

    मिश्रण को कमरे के तापमान पर कुछ देर के ल‍िए ठंडा होने दें। इसके बाद इसे फ्रिज में रखकर अच्छी तरह सेट होने दें। जब बर्फी जम जाए तो चाकू से मनचाहे शेप में काट लें।

  8. Step 8:

    इस तरह घर पर तैयार हो जाएगी गुलाब की खुशबू वाली नरम और स्वादिष्ट बर्फी। इसे आप बप्पा को भोग में चढ़ा सकती हैं और परिवार के साथ प्रसाद के रूप में भी बांट सकती हैं।

कैसे करें सर्व?

गुलाब की बर्फी को छोटे-छोटे चौकोर या डायमंड शेप में काटकर सर्व कर सकती हैं। भोग के लिए इसे एक साफ प्लेट में रखें और ऊपर से थोड़ी गुलाब की सूखी पंखुड़ियां या पिस्ता डाल सकती हैं। अगर बर्फी को प्रसाद के तौर पर बांटना है तो छोटे टुकड़े करना आसान रहेगा। भोग लगाने के बाद इसे परिवार के लोगों को बांट दें।

य‍ह भी पढ़ें: Ganesh Utsav 2026 पर बनाएं मखाना-केसर पेड़ा का भोग, प्रसन्‍न हो जाएंगे बप्‍पा

गुलाब की बर्फी बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप घर में बप्पा के लिए गुलाब की बर्फी बना रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे-

  • बर्फी का मिश्रण बनाते समय फ्लेम बहुत तेज न रखें।
  • मिल्क पाउडर डालने के बाद लगातार चलाती रहें, इससे गुठलियां नहीं बनेगी।
  • गुलाब का एसेंस बहुत ज्यादा न डालें, वरना इसका स्वाद खराब हो सकता है।
  • मिश्रण को बहुत ज्यादा सूखा न पकाएं, वरना बर्फी हार्ड हो सकती है।
  • बर्फी काटने से पहले इसे अच्छी तरह सेट होने दें।
  • ऊपर से पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियां डालने से बर्फी देखने में और भी अच्छी लगेगी।

यह भी पढ़ें: झटपट बन जाएगी पान-गुलकंद की बर्फी, नोट करें गणेश उत्‍सव की भोग रेस‍िपी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।