Wed Sep 16, 2026 | Updated 02:18 PM IST

Ganesh Utsav 2026 Bhog: तीसरे द‍िन बप्‍पा को लगाएं रसमलाई लड्डू का भोग, पढ़ें रेस‍िपी

आज गणेश उत्सव का तीसरा दि‍न है। इस द‍िन आप बप्‍पा को रसमलाई लड्डू का भोग लगा सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है।
Updated:- 2026-09-16, 05:00 IST
rasmalai laddoo recipe for ganesh utsav bhog

गणेश उत्सव में हर दिन बप्पा को अलग-अलग तरह की मिठाई का भोग लगाने का अपना ही मजा है। अगर आप भी इस बार गणपति भगवान के लिए घर पर कुछ स्पेशल बनाना चाहती हैं तो रसमलाई लड्डू एक अच्छा ऑप्शन रहेगा। रसमलाई का स्वाद तो वैसे भी ज्यादातर लोगों को पसंद आता है और लड्डू के साथ इसका फ्लेवर और भी अच्छा हो जाएगा।

खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कोई खास सामान लाने की जरूरत भी नहीं है। बस दूध, मिल्क पाउडर और कुछ नॉर्मल चीजों से घर पर ही स्वादिष्ट रसमलाई लड्डू बना सकती हैं। गणेश उत्सव के तीसरे दिन बप्पा को इस मिठाई का भोग लगाने के लिए आप इसे आसानी से तैयार कर सकती हैं। हम आपको रसमलाई लड्डू बनाने की आसान रेसि‍पी बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

Rasmalai Laddu Recipe Card

घर पर गणेश उत्सव के लिए रसमलाई लड्डू बनाने की आसान विधि

Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 30 min
Servings: 6
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 300
Cuisine: Indian
Author: Vrinda Srivastava

Ingredients

  • दूध- 2 कप
  • मिल्क पाउडर- 1 कप
  • चीनी- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • केसर- थोड़ी सी
  • गुनगुना दूध- 2 बड़े चम्मच
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच
  • पिस्ता- 2 बड़े चम्मच
  • घी- हाथों पर लगाने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक कड़ाही में दूध डालकर उसे गर्म करें। अब इसमें मिल्क पाउडर डालें और लगातार चलाती रहें, ताकि इसमें कोई गांठ न बने। इसे लो से मीडियम फ्लेम पर चलाते हुए पकाना है।

  2. Step 2:

    जब दूध और मिल्क पाउडर का मिश्रण थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसमें चीनी डाल दें। चीनी डालने के बाद मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर पकने दें। बस इसे लगातार चलाती रहें, ताकि ये नीचे से चिपके नहीं।

  3. Step 3:

    अब इसमें इलायची पाउडर डालें। रसमलाई जैसा स्वाद देने के लिए इसमें थोड़ा सा केसर वाला दूध भी डाल सकती हैं। इसके ल‍िए केसर को पहले थोड़े गुनगुने दूध में भिगो लें और फिर इसे मिश्रण में मिला दें।

  4. Step 4:

    जब मिश्रण इतना गाढ़ा हो जाए कि कड़ाही छोड़ने लगे, तो गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि मिश्रण बहुत ज्यादा सूखना नहीं चाहिए, वरना लड्डू बनाने में परेशानी होगी।

  5. Step 5:

    अब इस मिश्रण को एक प्लेट या बाउल में निकाल लें और थोड़ा ठंडा होने के ल‍िए रख दें। अब इसमें कटे हुए बादाम और पिस्ता डाल दें। इसके बाद इसे अच्छी तरह से मि‍क्‍स करें।

  6. Step 6:

    जब यह पूरा म‍िक्‍स हो जाए तब हाथों पर थोड़ा सा घी लगाएं और मिश्रण की छोटी-छोटी लोई लेकर गोल लड्डू बना लें। इसी तरह सारे लड्डू तैयार कर लें।

  7. Step 7:

    अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा सा पिस्ता या बादाम लगाकर इन्हें गार्निश भी कर सकती हैं। इससे लड्डू देखने में भी अच्छे लगेंगे। आपका स्वादिष्ट रसमलाई लड्डू तैयार है।

रसमलाई लड्डू को कैसे करें सर्व?

रसमलाई लड्डू को आप गणेश उत्सव के तीसरे दिन बप्पा को भोग में लगा सकती हैं। भोग लगाने के बाद इन्हें प्रसाद के रूप में सभी को बांट दें। लड्डू को आप फ्रिज में थोड़ी देर रखकर भी सर्व कर सकती हैं, इससे इनका स्वाद और टेक्सचर और भी जबरदस्‍त हो जाएगा।

rasmalai laddoo recipe for ganesh utsav bhog (1)

image credit- magnific

यह भी पढ़ें: बप्‍पा को लगाएं मोदक की खीर का भोग, आसान है रेसि‍पी

रसमलाई लड्डू बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप घर पर कोई लड्डू बना रही हैं, तो कुछ बाताें का ध्‍यान रखें जैसे-

  • दूध और मिल्क पाउडर को पकाते समय लगातार चलाती रहें।
  • मिश्रण को बहुत तेज फ्लेम पर न पकाएं, वरना नीचे चि‍पक जाएगा।
  • लड्डू बनाने से पहले मिश्रण को थोड़ा ठंडा जरूर होने दें।
  • मिश्रण को बहुत ज्यादा ड्राई न होने दें, वरना लड्डू नहीं बनेगी।
  • केसर और इलायची की मात्रा अपनी पसंद के हिसाब से थोड़ी कम-ज्यादा कर सकती हैं।
  • बादाम-पिस्ता डालने से पहले उन्हें काट लें, इससे लड्डू आसानी से बनेंगे।
  • अगर लड्डू हाथों से चिपक रहे हों तो हथेलियों पर घी लगा लें।
  • भोग के लिए बनाते समय मिठाई को साफ-सफाई का ध्यान रखते हुए तैयार करें।

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के लिए बनाएं 10 तरह के शुगर फ्री मोदक, पढ़ें आसान रेस‍िपी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific/AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।