How To Make Leftover Roti Ladoo: बची रोटी से बनाएं झटपट टेस्टी लड्डू, पढ़ें आसान रेसिपी

Leftover Roti Ladoo Recipe: रात या दोपहर के खाने में अक्सर रोटियां बच जाती हैं, जो रखे-रखे सूख जाती हैं और इन्हें कोई खाना पसंद नहीं करता। अब ऐसे में लोग इन्हें गाय को खिला देते हैं या फिर फेंक देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आप इसकी मदद से स्वादिष्ट मीठी डिश तैयार कर सकती हैं।
आज के इस लेख में हम आपको बची हुई रोटी से बनने वाले लड्डू के बारे में बताने जा रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बाजार से कोई महंगी सामग्री लाने की जरूरत नहीं है। नीचे लेख में पढ़ें इसे बनाने की रेसिपी-
रोटी से लड्डू बनाने की रेसिपी Recipe Card
बची हुई रोटी से लड्डू कैसे बनाएं?
Ingredients
- 4-5- रोटी (बची हुई)
- 3 बड़े चम्मच- घी
- 2 बड़े चम्मच- किशमिश
- 2 बड़े चम्मच- कटे हुए काजू
- 2 बड़े चम्मच- कटे हुए बादाम
- ¼ कप- गुड़
- 2 बड़े चम्मच- पानी
- ¼ कप- मावा
- ¼ छोटा चम्मच- इलायची पाउडर
Step
- Step 1:
लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले अपने हिसाब से 4-5 बची हुई रोटियां लें। अब इन्हें धीमी आंच पर सेकें ताकि वे थोड़ी कुरकुरी हो जाएं।
- Step 2:
इसके बाद रोटियों को टुकड़ों में तोड़कर मिक्सर में डालकर दरदरा पीस लें। ध्यान रहे कि इसे बारीक न पीसें।
- Step 3:
अब एक पैन में 3 बड़े चम्मच घी गरम करें और इसमें 2 बड़े चम्मच किशमिश, 2 बड़े चम्मच काजू और 2 बड़े चम्मच बादाम भूनें।
- Step 4:
धीमी आंच पर सुनहरा भूरा होने तक भूनें। इसके बाद भुने हुए मेवों को रोटी के पाउडर के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिलाकर एक नम मिश्रण बना लें।
- Step 5:
इसके बाद एक पैन में ¼ कप गुड़ और 2 बड़े चम्मच पानी लें।अब मध्यम आंच पर गुड़ को चलाते हुए घोल लें। गुड़ के मिश्रण को रोटी के मिश्रण के ऊपर डालें और अच्छी तरह मिला लें।
- Step 6:
फिर ¼ कप मावा और ¼ छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालें। अच्छी तरह मिलाएं। आखिर में गोल आकार में लड्डू बनाएं। अब इन्हें फ्रिज में रखकर स्टोर करें।
बची हुई रोटी से लड्डू बनाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
बची हुई रोटी बनाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इससे इसका स्वाद और भी बढ़ सकता है। नीचे जानें-

- पीसने से पहले रोटियों को घी या तेल लगाकर तब तक सेकें, जब तक वह कुरकुरी न हो जाए।
- मिठास के लिए चीनी की जगह पिघला हुआ गुड़ या उसकी हल्की चाशनी मिलाएं।
- सूखापन दूर करने और बाइंडिंग अच्छी करने के लिए मिश्रण में गुनगुना घी जरूर डालें।
- स्वाद और खुशबू बढ़ाने के लिए कटे हुए ड्राई फ्रूट्स और इलायची पाउडर मिलाएं।
इसे भी पढ़ें- बचे हुए मोतीचूर लड्डू से बनाएं मलाईदार खीर, स्वाद ऐसा जो मुंह में जाएगा घुल
अगर आप रात की बची हुई रोटियों को गाय को खिला देती हैं या फिर बाहर फेंक देती हैं, तो रुकिए। आप इनकी मदद से स्वादिष्ट लड्डू बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।