Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:27 PM IST

Homemade Red Chilli Powder: हरी मिर्ची से घर पर ऐसे बनाएं लाल मिर्च पाउडर, जानिए तरीका

Red Chilli Powder Making Tips: अगर आपके घर में ज्यादा मात्रा में हरी मिर्च रखी हुई है, तो उन्हें खराब होने देने की बजाय आप आसानी से सुखाकर लाल मिर्च पाउडर बना सकती हैं। खास बात तो ये है क‍ि घर पा बनी इस लाल म‍िर्च पाउडर में क‍िसी तरह का कोई म‍िलावट नहीं रहेगा। हम आपको इसे बनाने का आसान तरीका बता रहे ह‍ैं।
Updated:- 2026-06-13, 10:43 IST
red chilli powder making tips

हमारे यहां भारतीय घरों में ज्यादातर लोगों को हरी म‍िर्च खाना पसंद होता है। कई बार तो हम इतनी ज्‍यादा म‍िर्च ले आते हैं क‍ि उसे बाद में फेंकना पड़ जाता हैं। कुड सड़ जाते हैं तो कुछ सूख जाते ह‍ैं, लेक‍िन क्‍या आप जानती हैं क‍ि इन्‍हीं हरी म‍िर्च से आप अपने घर पर लाल म‍िर्च पाउडर बना सकती हैं? जी हां, इससे न स‍िर्फ आपके पैसे बचेंगे बल्‍क‍ि बाहर का मि‍लावटी मसाला भी आपको नहीं खाना पड़ेगा।

अगर आपके घर में भी ज्‍यादा हरी म‍िर्च रखी हुई है तो हम आपको लाल म‍िर्च पाउडर (Homemade Red Chilli Powder) बनाने का आसान तरीका बता रहे हैं। आइए जानते हैं उस तरीके के बारे में-

red chilli powder making tips (1)

घर पर ऐसे बनाएं लाल मि‍र्च का पाउडर

  • लाल मिर्च पाउडर बनाने के लिए ऐसी मिर्च चुनें जो पूरी तरह से पक चुकी हो और उसमें लाल रंग दि‍खाई देने लगा हो। अगर आपके घर में पौधे लगे हैं तो उसकी हरी मिर्च अगर लाल होने लगी है, तो उसे तोड़कर अलग रख लें।
  • अब इन म‍िर्चियों को अच्‍छे से धोकर साफ कर लें। बाद में कि‍सी कपड़े से पोछकर सुखा लें।
  • इसके बाद मिर्च को एक साफ ट्रे या कपड़े पर फैलाकर तेज धूप में रख दें। रोजाना उन्हें उलटते-पलटते रहें ताकि ये चारों तरफ से अच्‍छे से सूख जाएं।
  • ध्यान रहे कि मिर्च में बिल्कुल भी नमी नहीं रहनी चाहिए। अगर नमी रह गई तो पाउडर जल्दी खराब हो सकता है।
  • जब मिर्च पूरी तरह सूख जाए और हाथ से दबाने पर आसानी से टूटने लगे, तब उसके डंठल निकाल दें। अब इन्हें मिक्सर ग्राइंडर में डालकर बारीक पीस लें।
  • अगर आप कम तीखापन चाहती हैं, तो कुछ बीज निकाल सकती हैं। वहीं ज्यादा तीखी लाल मिर्च के लिए बीजों को रहने दें।
  • इन्‍हें पीसने के बाद मिर्च पाउडर को एक बारीक छलनी से छान लें।
  • इससे पाउडर में मोटे टुकड़े अलग हो जाएंगे और आपको एकदम महीन लाल मिर्च पाउडर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- मूंग दाल के लड्डू बनाते समय सख्त हो गए हैं? जानें इन्हें दोबारा सॉफ्ट करने का आसान तरीका

स्‍टाेर करने का तरीका जान लें

घर पर आपने हरी म‍िर्च से रेड च‍िली पाउडर तो बना ल‍िया लेक‍िन इसे सही तरीके से स्‍टोर करना भी बहुत जरूरी होता है। इसके ल‍िए म‍िर्च के पाउडर को पूरी तरह पहले ठंडा होने दें और फिर किसी साफ और सूखे एयरटाइट डिब्बे में भरकर रख दें। बस ध्‍यान रहे क‍ि ड‍िब्‍बे में ब‍िलकुल भी नमी न हो।

यह भी पढ़ें- Sugarfree Fruit Snacks: बिना मन मारे खा सकती हैं ये 5 शुगर फ्री स्‍नैक्‍स, फ्रूट से बनने वाली ये रेस‍िपी जरूर करें ट्राई

red chilli powder making tips (2)

घर पर मिर्च पाउडर बनाने के फायदे

  • इसमें किसी तरह की मिलावट नहीं होता
  • बची हुई मिर्च का सही इस्तेमाल हो जाता है
  • बाजार का मसाला खरीदने का खर्चा बचता है

यह भी पढ़ें- Achari Aloo Recipes: लंच और डिनर का स्वाद बढ़ा देगी अचारी आलू की ये रेसिपी, नोट करें इसे बनाने के 3 धांसू तरीके

इन बातों का रखें ध्यान

  • मिर्च सुखाते समय बारिश या नमी से बचाएं।
  • पीसते समय आंखों और नाक में जलन हो सकती है, इसलिए सावधानी रखें।
  • अगर मिर्च पूरी तरह नहीं सूखी है, तो उसे दोबारा धूप दिखाएं।
  • हमेशा सूखे चम्मच से ही पाउडर निकालें।

यह भी पढ़ें- Cooking Tips: सरसों के तेल में भी सफेद और फूली-फूली बनेंगी पूड़‍ियां, बस अपनाएं यह 1 आसान ट्रिक

तो अगर आपके घर में भी हरी मि‍र्च ज्‍यादा आ गई है तो आप उनसे घर पर ही लाल मि‍र्च पाउडर बना सकती हैं। इसमें क‍िसी तरह की म‍िलावट का डर नहीं रहता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।