Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:11 PM IST

Sugarfree Fruit Snacks: बिना मन मारे खा सकती हैं ये 5 शुगर फ्री स्‍नैक्‍स, फ्रूट से बनने वाली ये रेस‍िपी जरूर करें ट्राई

Healthy Tasty Snacks: हम सभी को मीठा खाने का बहुत मन करता है, लेक‍िन वजन बढ़ने के डर से हम अपना मन मार लेते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ हेल्‍दी ऑप्‍शन देख रही हैं तो फ्रूट्स से कुछ टेस्‍टी स्‍नैक बना सकती हैं। इन्‍हें बनाना भी बहुत आसान है और खाने में बहुत अच्‍छे लगते हैं।
Updated:- 2026-06-09, 12:42 IST
healthy fruits snacks

हमारे यहां भारतीय घरों में खाने के बाद कुछ मीठा खाना लोग जरूर पसंद करते हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जि‍न्‍हें मीठा खाने का मन तो बहुत होता है लेकि‍न वजन बढ़ने के डर से खा नहीं पाते हैं। हालांक‍ि, इसका मतलब ये ब‍िल्‍कुल नहीं है क‍ि आपको स्‍वाद से समझौता करना पड़े। आप फ्रूट्स से भी कुछ मीठा स्‍नैक्‍स बनाकर खा सकती हैं।

दरअसल, फलों में नेचुरल म‍िठास होती है, ऐसे में आपको अलग से शुगर एड करने की जरूरत नहीं पड़ती है। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं क‍ि आप कैसे और क्‍या फलों से स्‍नैक्‍स बना सकती हैं? आइए जानते हैं-

fruits snacks (2)

फ्रोजन बनाना बाइट्स

ये सबसे स्वादिष्ट स्नैक्स में से एक है। इसे बनाने के लिए केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें एक प्लेट में रखकर 2 से 3 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। चाहें तो ऊपर से थोड़ी दालचीनी पाउडर भी स्‍प्रेड कर सकती हैं। ये बनाना बाइट्स एकदम क्रीमी आइसक्रीम जैसी फीलिंग देते हैं।

यह भी पढ़ें- Homemade Fruit Candy: बच्‍चों के ल‍िए फलों से घर पर बनाएं 2 तरह की कैंडी, बाजार वाली खरीदना भूल जाएंगे

तरबूज और पुदीना पॉप्सिकल

गर्मियों के लिए तो ये एक बढ़‍िया स्नैक है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले तरबूज के बीज निकालकर ब्लेंड कर लें। अब इसमें कुछ पुदीने की पत्तियां डाल दें। इसे पॉप्सिकल मोल्ड में भरकर फ्रीज में रख दें। ये भी आपके मीठे की क्र‍ेव‍िंग को कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें- Achari Aloo Recipes: लंच और डिनर का स्वाद बढ़ा देगी अचारी आलू की ये रेसिपी, नोट करें इसे बनाने के 3 धांसू तरीके

खजूर और सेब का एनर्जी बॉल्स

अबर आपकी एनर्जी लो लग रही है तो ये स्‍नैक आपको खूब पसंद आ सकता है। इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले ताे खजूर के बीज निकाल लें। अब एक छोटे से सेब को कद्दूकस कर लें। अब दोनों को मिक्स करके छोटे-छोटे बॉल्स बना लें। चाहें तो इसमें थोड़ा सा ओट्स भी मिला सकती हैं। ये स्नैक मीठा भी लगता है और आप ओवरईट‍िंग से भी बच सकती हैं। साथ ही इसे खाने से आपको एनर्जी भी म‍िलेगी।

fruits snacks (1)

दही और फ्रूट्स की फ्रोजन बार्क

गर्मियों में आप दही और फ्रूट्स का फ्रोजन बार्क भी बना सकती हैं। इसे भी बनाना बहुत आसान है। इसे बनाने के ल‍िए सादा दही ले लें। अब इसमें कटे हुए स्ट्रॉबेरी, आम, कीवी या अंगूर डाल दें। अब इसे एक ट्रे में फैलाकर फ्रीजर में रख दें। जब ये जम जाएं तो छोटे-छोटे टुकड़ों में इन्‍हें तोड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Leftover Rice Recipe: बचे हुए चावलों से तैयार करें 2 फ्लेवर वाली कुल्‍फी, भूल जाएंगी बाजार का स्‍वाद

अंगूर की फ्रोजन कैंडी

अगर आपको मीठा खाने की क्रेव‍िंग बार-बार होती है तो आप अंगूरों से भी कैंडी बना सकती हैं। इसे बनाने के ल‍िए सबसे पहले अंगूरों को अच्‍छे से धो लें। इसके बाद इन्हें 2-3 घंटे के लिए फ्रीजर में रख दें। जब ये जम जाएं तो इन्‍हें सीधे खा लें।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में इन 3 तरह का बनाएं Sugar Free Ice Cream, स्वाद में भी लगेगी लाजवाब

तो अगर आप भी ब‍िना मन मारे कुछ मीठा खाना चाहती हैं तो फ्रूट्स से ये स्‍नैक्‍स बना सकती हैं। ये आपके मीठा खाने की क्रेव‍िंग को कम कर सकती है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।