अब चाइनीज राइस बनेगा और भी अधिक स्वादिष्ट अगर ट्राय करेंगी ये टिप्स

कई लोगों से चावल बहुत अधिक कच्चे रह जाते हैं तो कई लोगों से ये गीले हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी यही होता है तो आज इस आर्टिकल में सीखें परफेक्ट चाइनीज़ राइस बनाने का तरीका।
Updated:- 2018-08-27, 02:00 IST
cooking tips to make perfect chinese rice main

चाइनीज राइस खाने में टेस्टी तो बहुत लगते हैं लेकिन कई लोगों से ये ठीक से नहीं बनते हैं। कई लोगों से चावल बहुत अधिक कच्चे रह जाते हैं तो कई लोगों से ये गीले हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी यह परेशानी होती है तो आज इस आर्टिकल में चाइनीज़ राइस को परफेक्ट तरीके से बनाने का तरीका सीखें। इन टिप्स से चाइनीज राइस हेल्दी भी बनेंगे और टेस्टी भी। 

नींबू डालकर उबालें

चाइनीज राइस बनाने के लिए चावल को उबाल कर इस्तेमाल किया जाता है। जिस तरह से चाऊमीन बनाने के लिए चाऊमीन को उबाला जाता है उसी तरह से चावल को भी उबाला जाता है। लेकिन चाइनीज राइस बनाने के लिए चावल को इंडियन स्टाइल में कभी उबालना नहीं चाहिए। क्योंकि फिर इनसे चाइनीज राइस नहीं बन पाएंगे। चाइनीज राइस बनाने के लिए चावलों को उबालते समय इसमें 2-3 बूंदें तेल की और आधा चम्मच नींबू का रस डालें। इससे चावल खिले-खिले बनेंगे। (Read More: हर्बल चाय की एक चुस्की के साथ ऐसे रखें सेहत का ख्याल)

cooking tips to make perfect chinese rice inside

बासमती चावल 

चाइनीज राइस को खुशबूदार बनाने के लिए बासमती चावल का इस्तेमाल करें। इससे चावल खुशबूदार भी बनेंगे औक बड़े-बड़े भी होंगे। सबसे अच्छी बात है कि यह टूटेंगे नहीं। 

इस तरह से लाएं चायनीज स्वाद

चायनीज राइस में जब तक चायनीज स्वाद नहीं आएगा तब तक वो चायनीज चावल कैसे कहलाएंगे। इसलिए सोया, चिली, विनेगर के साथ अजीनोमोटो का इस्तेमाल करें। इससे चावलों में चायनीज स्वाद आ जाएगा। (Read More: ड्राई फ्रूट चॉकलेट बार्क खिलाकर रक्षाबंधन पर भाई का मुंह मीठा करें)

cooking tips to make perfect chinese rice inside

तेज आंच पर पकाएं

इस बात का जरूर ख्याल रखें की चायनीज फूड बनाने के लिए हमेशा तेज आंच का इस्तेमाल करें और इसे लगातार चलाते रहें। अगर आप मद्धम आंच में चावलों को पकाएंगी तो वे चायनीज चावल नहीं बल्कि इंडियन स्टाइल में फ्राइड राइज बनेंगे। 

ऐसे बनाएं इंस्टेंट चायनीज राइस 

इंस्टेंट चाइनीज राइस बनाने के लिए बचे सफेद चावलों में एक चम्मच तेल, आधा चम्मच नमक और चुटकी भर काली मिर्च डाल कर गर्म कर लें। अगर मन करे तो आप कुछ सब्जियां भी मिला सकती हैं। ऐसे चावल तुरंत तैयार हो जाएंगे और खाने में भी स्वादिष्ट लगेंगे। 

cooking tips to make perfect chinese rice inside

 

सब्जियों में पानी ना डालें

चायनीज राइस के लिए सब्जियां बनाते वक्त उसमें पानी बिल्कुल भी ना डालें। यहां तक की सब्जियों को कढ़ाही में डालने से पहले उसमें से पानी पूरी तरह से अलग कर लेँ। 

इन टिप्स को फॉलो कर चायनीज राइस टेस्टी बनेंगे। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।