फ्रिज में रखे-रखे अकड़ जाता है पनीर? इन ट्रिक्स से करें तुरंत ठीक

Best Way To Store Paneer: अक्सर पनीर से आए दिन कुछ न कुछ बनता ही रहता है, क्योंकि यह शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बहुत ही अच्छा स्रोत है। इसकी क्रीमी बनावट और हल्का स्वाद... बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। इसलिए हम महिलाएं फ्रिज में एक साथ ढेर सारा लाकर स्टोर करके रख लेती हैं।
हालांकि, एक परेशानी हमें होती है.. पनीर एक से दो दिन बाद ही सूख जाता है या सड़ने लगता है। कई बार पनीर सही दिखने पर भी अंदर से सख्त और रबर जैसा दिखता है। पनीर को कई बार काटना मुश्किल हो जाता है, अगर आपका भी पनीर फ्रिज में रखे-रखे खराब हो जाता है तो इस लेख में बताई गई टिप्स मददगार साबित हो सकती हैं।
फ्रिज में रखे-रखे क्यों अकड़ जाता है पनीर?
अगर पनीर को बिना ढके या बिना पानी के स्टोर किया जाए, तो वह जल्दी सख्त हो जाता है। इसलिए पनीर को पानी से भरे एक कटोरे में डालकर रख सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- पनीर काटने से लेकर स्टोर करने तक, पंकज भदौरिया के ये टिप्स आएंगे काम
पनीर को सॉफ्ट कैसे बनाएं?
- अगर पनीर फ्रिज में सख्त हो गया है, तो उसे 10–15 मिनट के लिए गुनगुने पानी में डाल दें। इससे नमी वापस आ जाती है और पनीर का दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है।
- जब भी आप पनीर को फ्रिज में रखें, तो उसे एक एयरटाइट डिब्बे में पानी भरकर डुबो दें। इससे पनीर में नमी बनी रहती है और वह दिनों तक नर्म रहता है।
- पनीर को फ्रिज में रखने से पहले एक गीले कपड़े में लपेटकर रख लें। इससे पनीर एकदम सॉफ्ट रहेगा और बदबू भी नहीं आएगी।
- अगर लंबे वक्त तक पनीर को फ्रिज में रख रही हैं, तो बेहतर होगा इसे काटकर रखा जाए। इससे आपको इस्तेमाल करने में भी आसानी होगी और पनीर सॉफ्ट भी रहेगा।
- अगर पनीर बहुत सख्त हो गया है, तो उसे 5 मिनट के लिए उबलते हुए दूध में डालें। इससे उसका टेस्ट और टेक्सचर दोनों बेहतर हो जाएगा।
- नींबू का रस या गर्म पानी में भी पनीर को डालकर सॉफ्ट बनाया जा सकता है। बस आपको ज्यादा खट्टा नहीं करना है, क्योंकि इससे पनीर और खराब हो जाएगा।
- अगर आपने पनीर अभी-अभी घर में बनाया है, तो उसे कम से कम 2–3 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें। इससे उसकी बनावट सेट हो जाती है और यह टूटने से भी बचा रहेगा।
पनीर को स्टोर करने का सही तरीका
पनीर हमेशा हवादार जगह पर फ्रेश रहता है। आप इसे स्टोर करने के लिए ठंडी और सूखी जगह की तलाश करें। इसके अलावा, फ्रिज में गर्म जगह से दूर रखें, क्योंकि इससे पनीर बहुत ही जल्दी खराब होगा।
इसे जरूर पढ़ें- Fake Paneer Alternatives: नकली पनीर की जगह इन चीजों का करें सेवन, सेहत से नहीं होगा खिलवाड़

पनीर को फ्रिज के बिना कैसे रखें?
पनीर को फ्रिज के बिना रखने के लिए आप पानी की कटोरी का इस्तेमाल करें। इसमें नमक या नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपका पनीर बिल्कुल भी खराब नहीं होगा और 1 हफ्ते तक चलेगा।
इस तरह से आप सख्त पनीर को सही करके दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।