Mon Sep 14, 2026 | Updated 09:22 AM IST

गणपति के लिए घर पर 3 तरह के मोदक कैसे बनाएं?

गणेश चतुर्थी के मौके पर गणपति बप्पा को मोदक का भोग लगाया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको 3 अलग-अलग प्रकार के मोदक की रेसिपी बताने जा रहे हैं। नीचे पढ़े पूरी विधि-
Updated:- 2026-09-13, 15:13 IST
image

इस साल 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर भगवान गणेश को प्रिय मोदक का भोग लगाया जाता है। मोदक केवल एक प्रसाद नहीं बल्कि परंपरा और श्रद्धा का प्रतीक हैं। बप्पा के स्वागत के लिए लोग अलग-अलग तरीके के मोदक बनाते हैं। मगर कई बार महिलाओं को लगता है (खासकर उन्हें जो पहली बार मोदक बनाती हैं) कि इसे बनाना मुश्किल है या फिर इसे पहली बार में परफेक्ट नहीं बनाया जा सकता है।

अगर आप ऐसा सोचती हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज के इस लेख में हम आपको आइबिस स्टाइल्स इंडिया (ibis Styles India) द्वारा साझा की गई 3 अलग-अलग प्रकार के मोदक बनाने की आसान रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। 

3 प्रकार के मोदक बनाने की रेसिपी

अगर आप पहली बार गणेश चतुर्थी के मौके पर मोदक बना रही हैं, नीचे बताई गई रेसिपी को अपना सकती हैं। पढ़ें 3 रेसिपीज-

modak-recipes-1788928823857

1. सूखे मेवे और खजूर के मोदक (बिना चीनी के हेल्दी मोदक)

अगर आप गणेश चतुर्थी के मौके पर सूखे मेवे से मोदक बनाना चाहती हैं, तो नीचे बताई गई रेसिपी की मदद से इसे आसानी से बना सकती हैं। पढ़ें पूरी विधि और जरूरी सामग्री।

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: बप्पा के लिए बनाएं 10 तरह के शुगर फ्री मोदक, पढ़ें आसान रेस‍िपी

जरूरी सामग्री

  • खजूर (बीज निकले हुए) - 1 कप
  • अंजीर - आधा कप
  • बादाम - आधा कप
  • अखरोट - आधा कप
  • पिस्ता - एक चौथाई कप
  • घी - 1 छोटा चम्मच
  • इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच

सूखे मेवे और खजूर के मोदक बनाने की विधि

  • सबसे पहले खजूर और अंजीर को बारीक काट लें या मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें।
  • अब बादाम, अखरोट और पिस्ता को बिना तेल या घी के कड़ाही में हल्का भून लें और ठंडा होने पर दरदरा कूट लें।
  • एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच घी गरम करें।
  • अब उसमें कटे हुए खजूर और अंजीर का मिश्रण डालें।
  • इसके बाद मध्यम आंच पर नरम होने तक पकाएं।
  • अब इसमें कुटे हुए मेवे और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब मोदक के सांचे पर थोड़ा सा घी लगाएं।
  • इस तैयार मिश्रण को सांचे के अंदर भरकर अच्छी तरह दबाएं और मोदक का आकार देकर बाहर निकाल लें।

modak banane ki recipe

Image Credit- AI

2. नारियल और गुड़ के उबले मोदक (महाराष्ट्रीयन स्टाइल)

इस गणेश चतुर्थी के मौके पर अगर आप महाराष्ट्रीयन स्टाइल मोदक बनाना चाहती हैं, तो इस रेसिपी को अपना सकती हैं। नीचे बताए गए तरीके से आप बिना किसी परेशानी के इसे बनाकर तैयार कर सकती हैं।

जरूरी सामग्री

  • चावल का आटा - 1 कप
  • पानी - सवा कप (1¼ कप)
  • घी - 1 छोटा चम्मच
  • कद्दूकस किया हुआ ताजा नारियल - 1 कप
  • गुड़ - तीन-चौथाई कप (¾ कप)
  • इलायची पाउडर - आधा छोटा चम्मच
  • खसखस - 1 बड़ा चम्मच (वैकल्पिक)

Modak recipes

Image Credit- AI

नारियल और गुड़ के उबले मोदक बनाने की विधि

  • इसके लिए एक बर्तन में पानी, घी और थोड़ा सा नमक डालकर उबालें।
  • जब पानी उबलने लगे, तो गैस धीमी करके धीरे-धीरे चावल का आटा मिलाएं और लगातार चलाएं।
  • फिर गैस बंद करके इसे 2 मिनट के लिए ढककर रख दें।
  • अब इसे गुनगुना रहते ही हाथ से अच्छी तरह गूंथकर मुलायम आटा तैयार कर लें।
  • इसके बाद एक पैन में गुड़ को पिघलाएं।
  • फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल, खसखस और इलायची पाउडर मिलाएं।
  • अब इसे तब तक पकाएं जब तक मिश्रण थोड़ा गाढ़ा और चिपचिपा न हो जाए।
  • इसके बाद चावल के आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं।
  • अब उसे कटोरी या कप जैसा आकार दें।
  • इसके बाद बीच में नारियल-गुड़ की स्टफिंग भरें।
  • अब ऊपर से बंद करके मोदक का आकार दें।
  • इसके बाद इन मोदक को इडली स्टैंड या स्टीमर में रखें।
  • इसके बाद लगभग 10 मिनट तक भाप में पकाएं।

3. चॉकलेट मोदक (बच्चों के लिए खास)

अगर आप गणपति बप्पा के साथ-साथ बच्चों के लिए कुछ स्पेशल और खास मोदक बनाना चाहती हैं, तो चॉकलेट मोदक बेस्ट है। नीचे पढ़ें जरूरी सामग्री और बनाने की आसान विधि।

जरूरी सामग्री

  • डार्क या मिल्क चॉकलेट - 200 ग्राम
  • मैरी बिस्कुट (महीन कुचले हुए)- 1 कप
  • भुने हुए मेवे (काजू, बादाम, पिस्ता)- आधा कप
  • कंडेंस्ड मिल्क- 2 बड़े चम्मच

choclate modak recipe

Image Credit- AI

चॉकलेट मोदक बनाने की विधि

  • सबसे पहले चॉकलेट को छोटे टुकड़ों में तोड़कर डबल बॉयलर या माइक्रोवेव में पिघला लें।
  • अब इस पिघली हुई चॉकलेट में कुचले हुए बिस्कुट, कटे हुए मेवे और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • मोदक के सांचे पर हल्का सा घी लगाएं।
  • तैयार चॉकलेट के मिश्रण को सांचे में कसकर भरें और मोदक का आकार दें।
  • इन्हें अच्छी तरह सेट होने के लिए 1 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद इन्हें सांचे से बाहर निकालें।

इसे भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2026: उकडीचे मोदक बनाते समय फट जाते हैं? आटा तैयार करते समय कर लें यह 1 काम 

इन 3 आसान रेसिपी की मदद से आप बिनी किसी झंझट के आसानी से मोदक बनाकर तैयार कर सकती हैं। इसमें 3 अलग-अलग मोदक की रेसिपी के बारे में बताया है, जिसे आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Magnific, Ai(Main Image)

FAQ
उकडीचे मोदक को कितने समय तक स्टोर किया जा सकता है? 
उकडीचे मोदक को कमरे के तापमान पर 1 दिन और फ्रिज में 2-3 दिन तक रखा जा सकता है।
बिना सांचे के मोदक कैसे बनाएं? 
बिना सांचे के मोदक बनाने के लिए लोई को कटोरी जैसा बनाकर हाथ की उंगलियों से कलियां चुटकी देकर मोदक का आकार दें।
मोदक स्टीम करते समय टूट क्यों जाते हैं? 
आटा सही से नहीं गूंथने या कलियां ठीक से बंद न होने के कारण वे फट जाते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।