दिवाली पर मेहमानों को खिलाएं मिथिलांचल की प्रसिद्ध 'सकरौरी', बूंदी से बनाएं यह स्वादिष्ट मिठाई

द‍िवाली के मौके पर आप मेहमानों को इस बार मिथिलांचल की प्रसिद्ध 'सकरौरी' सर्व कर सकती हैं। इसे बनाना बहुत आसान है। हम आपको इसकी रेस‍िपी बता रहे हैं।
Updated:- 2026-11-03, 16:20 IST
mithilanchal special sakrori boondi sweet recipe

दिवाली पर घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में हर कोई चाहता है कि मेहमानों को कुछ ऐसा खिलाया जाए, जिसका स्वाद उन्हें लंबे समय तक याद रहे। आमतौर पर इस मौके पर लोग खीर, गुलाब जामुन या दूसरी मिठाइयां बनाते हैं या तो बाजार से मंगा लेते हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग बनाना चाहती हैं, तो बिहार के मिथिलांचल की मशहूर मिठाई सकरौरी ट्राई कर सकती हैं।

खास बात यह है कि सकरौरी को बनाने में चावल या साबूदाना नहीं बल्कि बेसन की बूंदी इस्तेमाल होती है। दूध, मखाना, ड्राई फ्रूट्स और इलायची से तैयार होने वाली यह मिठाई स्वाद में काफी जबरदस्‍त होती है। मिथिलांचल में इसे खास मौकों और शादी-ब्याह में बनाया जाता है। ऐसे में हम आपको सकरौरी बनाने की आसान रेस‍िपी बता रहे हैं, ज‍ि‍से आप द‍िवाली पर मेहमानाें को सर्व कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

mithilanchal special sakrori boondi sweet recipe (1)

Image Credit- AI

क्या होती है मिथिलांचल की सकरौरी?

आपने चावल, साबूदाना या मखाने की खीर तो कई बार खाई होगी, लेकिन क्या कभी बूंदी की खीर चखी है? बिहार के मिथिलांचल इलाके में इसी तरह की एक खास मिठाई बनाई जाती है, जिसे सकरौरी कहते हैं। इसे बनाने का तरीका आम खीर जैसा ही होता है। फर्क बस इतना है कि इसमें चावल की जगह बेसन की बूंदी का इस्‍तेमाल होता है। वहां पर शादी-ब्याह और खास मौकों पर इसे बनाया जाता है। कुछ जगहों पर ससुराल में दूल्हे के स्वागत के समय भी उसे सकरौरी खिलाई जाती ह‍ै।

यह भी पढ़ें- द‍िवाली पर मेहमानों के ल‍िए बनाएं लौकी के छ‍िलके के कबाब, खाने के बाद नहीं भूल पाएंगे स्‍वाद

सकरौरी बनाने के लिए जरूरी सामग्री

इस मिठाई को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामान की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए ये चीजें इकट्ठा कर लें-

  • 1 लीटर दूध
  • आधा कप बेसन की बूंदी
  • 1 कप कटा हुआ मखाना
  • 2 बड़े चम्मच कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ काजू
  • 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ बादाम
  • 1 बड़ा चम्मच किशमिश
  • 2 से 3 कटे हुए छुआरे
  • आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • स्वाद के हिसाब से चीनी या गुड़
  • बूंदी बनाने के लिए जरूरत के अनुसार बेसन और घी

mithilanchal special sakrori boondi sweet recipe (2)

Image Credit- AI

घर पर कैसे बनाएं मिथिलांचल की सरौरी?

इसे बनाने के लिए आपको बस दूध को गाढ़ा करना है और उसमें बाकी चीजें मिलानी हैं। आप नीचे बताए गए तरीके से सकरौरी बना सकती हैं-

  • सबसे पहले एक पैन को गर्म करें और उसमें मखाने डालकर भून लें। जब मखाने अच्छी तरह रोस्ट हो जाएं, तो उन्हें एक प्लेट में निकालकर रख दें।
  • अब पैन में तेल या घी गर्म करें और बेसन से छोटी-छोटी बूंदी तैयार कर लें। इन्हें सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। अब बूंदी को भी अलग प्लेट में निकाल लें।
  • इसके बाद काजू, बादाम, किशमिश और छुआरे को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। आप चाहें तो इन्‍हें भी थोड़ा सा रोस्‍ट कर सकती हैं। इससे खीर में अच्‍छा स्‍वाद आएगा।
  • अब एक बड़े बर्तन में 1 लीटर दूध डालें और धीमी आंच पर गर्म करें। दूध को बीच-बीच में चम्मच से चलाती रहें। इससे दूध बर्तन के तले में नहीं चिपकेगा और ऊपर जमने वाली मलाई भी किनारों पर नहीं लगेगी। दूध के गाढ़ा होने तक इसे पकाती रहें।
  • जब दूध अच्छी तरह गाढ़ा हो जाए, तो इसमें भुने हुए मखाने और आधा कप बूंदी डाल दें। दोनों चीजों को दूध में अच्छी तरह मिला लें। कुछ देर तक चलाएं, ताकि मखाने और बूंदी दूध को सोख लें।
  • अब इसमें आप अपने स्वाद के हिसाब से चीनी या गुड़ मिला सकती हैं। इसके बाद कटे हुए काजू, बादाम, किशमिश और छुआरे डाल दें। आखिर में इलायची पाउडर मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह म‍िक्‍स कर दें।
  • बस तैयार है मिथिलांचल की खास सकरौरी। आप जब इसे मेहमानों को खि‍लाएंगी तो उन्‍हें बेहद पसंद आएगा।

यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद से लेकर आगरा तक, 200 साल पहले कैसे शुरू हुआ यूपी के इस मशहूर नमकीन का सफर?

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।