द‍िवाली पर मेहमानों के ल‍िए बनाएं लौकी के छ‍िलके के कबाब, खाने के बाद नहीं भूल पाएंगे स्‍वाद

इस दिवाली मेहमानों को लौकी के छिलकों से बने स्वादिष्ट कबाब आप सर्व कर सकती हैं। इन्‍हें बनाना बहुत ही आसान है। हम आपको इसकी आसान रेस‍िपी बता रहे हैं।
Updated:- 2026-11-01, 10:27 IST
lauke peel kebab recipe for diwali

दिवाली पर घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में चाय के साथ कुछ चटपटा और स्वादिष्ट सर्व करने का मन तो करता ही है। ज्यादातर घरों में स्नैक्स के लिए समोसे, पकौड़े या टिक्की बनाई जाती हैं, लेकिन इस बार आप कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। क्या आपने कभी लौकी के छिलकों से कबाब बनाने के बारे में सोचा है?

आमतौर पर लौकी छीलने के बाद उसके छिलकों को फेंक दिया जाता है, लेकिन आप इनसे स्वादिष्ट कबाब भी बना सकती हैं। ये बाहर से क्र‍िस्‍पी और अंदर से काफी सॉफ्ट बनते हैं। इस कबाब की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा तैयारी करने की जरूरत नहीं है। ऐसे में हम आपको लौकी के छिलके के कबाब बनाने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं। यकीन मान‍िए इसे खाकर आपके मेहमान तारीफ करते नहीं थकेंगे। आइए जानते हैं-

lauke peel kebab recipe for diwali (1)

image credit- magnific

लौकी के छिलके के कबाब बनाने के लिए सामग्री

लौकी के छिलके के कबाब को बनाने के लिए आपको घर में ही सब चीजें म‍िल जाएंगी। इसके ल‍िए आपको चाह‍ि‍ए-

  • लौकी के छिलके- 1 कप
  • उबले हुए आलू- 2
  • बेसन- 2 से 3 बड़े चम्मच
  • बारीक कटा हुआ प्याज- 1
  • हरी मिर्च- 1 से 2
  • अदरक- थोड़ा सा
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वाद के हिसाब से
  • तेल- कबाब सेंकने के लिए

lauke peel kebab recipe for diwali (2)

 

image credit- magnific

यह भी पढ़ें- बीटरूट पनीर कबाब सिर्फ मिनटों में करें तैयार, स्वाद के साथ मिलेगा भरपूर पोषण

लौकी के छिलके के कबाब बनाने का आसान तरीका

अगर आप लौकी के कबाब झटपट बनाना चाहती हैं, तो इसके ल‍िए नीचे बताए गए स्‍टेप्‍स आपको फॉलो करने होंगे-

  • सबसे पहले लौकी के छिलकों को पानी से अच्छी तरह धो लें। ध्यान रखें कि छिलकों पर मिट्टी या गंदगी न लगी हो। इसके बाद इन्हें बारीक काट लें। आप चाहें तो इन्हें मिक्सर में दरदरा पीस भी सकती हैं। ध्यान रहे कि इनका पेस्ट नहीं बनाना है।
  • अब एक पैन में थोड़ा सा पानी डालकर कटे हुए छिलकों को कुछ मिनट तक पकाएं। जब ये नरम हो जाएं, तो गैस बंद कर दें। इसके बाद छिलकों का पानी निकाल दें और उन्हें ठंडा होने दें। ऐसा करने से कबाब का मिश्रण ज्यादा गीला नहीं होगा।
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में उबले हुए आलू लेकर उन्हें अच्छी तरह मैश कर लें। इसमें पके हुए लौकी के छिलके, बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया डाल दें। इसके बाद नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाएं।
  • अब इसमें बेसन डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह से म‍िक्‍स कर लें। अगर मिश्रण बहुत नरम या गीला लग रहा है, तो थोड़ा और बेसन मिला सकती हैं।
  • जब मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए, तो हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं। अब मिश्रण से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर उन्हें थोड़ा चपटा कर लें। आप चाहें तो इन्हें गोल या ओवल शेप भी दे सकती हैं। इस तरह सारे कबाब तैयार कर लें।
  • इतना करने के बाद एक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल डालें। अब कबाब को तवे पर रखें और लो से मीड‍ियम फ्लेम पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें। बस कबाब को पलटते समय ध्यान रखें कि वे टूटें नहीं। जब दोनों तरफ अच्छी तरह से कबाब सिक जाएं, तो इन्हें प्लेट में निकाल लें।

कबाब को किसके साथ करें सर्व?

लौकी के छिलके के कबाब गरमा-गरम ही खाने में अच्छे लगते हैं। इन्हें आप हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व कर सकती हैं। दिवाली पर मेहमान आएं, तो इन्हें छोटी प्लेट में सजाकर चाय के साथ सर्व करें।

यह भी पढ़ें- गोभी-पनीर के पराठे तो बहुत खाए होंगे, अब ट्राई करें 2 तरह की कुरकुरी टिक्की; स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।