Ganesh Utsav 2026 Bhog: 5वें दि‍न बप्‍पा के ल‍िए बनाएं मलाई मोदक, जानें आसान रेस‍िपी

आज गणेश उत्‍सव का पांचवां द‍िन है। आप इस द‍िन बप्‍पा को मलाई मोदक का भोग लगा सकती हैं। हम आपको इसे बनाने की आसान रेसि‍पी बता रहे हैं।
Updated:- 2026-09-18, 08:58 IST
malai modak recipe for ganesh utsav bhog

गणेश उत्सव के हर दिन लोग बप्‍पा को कई तरह के भोग अर्पित करते हैं। आज Ganesh Utsav का 5वां द‍िन है। ऐसे में अगर आप बप्‍पा की पसंदीदा म‍िठाई मोद‍क बनाना चाहती हैं, लेक‍िन अलग ट्व‍िस्‍ट के साथ, तो इस बार मलाई मोदक ट्राई कर सकती हैं। इसका स्‍वाद काफी जबरदस्‍त होता है। ये खाने में एकदम सॉफ्ट और क्रीमी होती है।

मलाई मोदक को घर पर बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती है। बस थोड़ी सी मेहनत में आप बप्पा के लिए स्वादिष्ट मलाई मोदक तैयार कर सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में मलाई मोदक बनाने के ल‍िए बहुत ही आसान रेस‍िपी बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

Malai Modak Recipe Card

घर पर गणेश उत्सव के लिए मलाई मोदक बनाने की आसान विधि

★★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 35 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 25 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Beverages
Calories: 250
Cuisine:
Author: Vrinda Srivastava

Ingredients

  • दूध- 2 कप
  • मिल्क पाउडर- 1 कप
  • कंडेंस्ड मिल्क- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • केसर- थोड़ी सी
  • गुनगुना दूध- 2 बड़े चम्मच
  • बादाम- 2 बड़े चम्मच
  • पिस्ता- 2 बड़े चम्मच
  • घी- सांचे को चिकना करने के लिए

Step

  1. Step 1:

    मलाई मोदक बनाने के ल‍िए सबसे पहले एक भारी तले वाली कड़ाही लें और उसमें दूध डालकर गर्म करें। दूध को मीडियम आंच पर उबाल आने दें। अब इसमें मिल्क पाउडर डालें और लगातार चलाते हुए अच्छी तरह मिला लें। बस ध्यान रखें कि मिश्रण में गांठ न बनने पाए।

  2. Step 2:

    अब इसमें कंडेंस्ड मिल्क डालें और दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। इसे आपको धीमी आंच पर ही पकाते रहना है। इसे बीच-बीच में चलाती रहें, ताकि यह कड़ाही के नीचे न लगे।

  3. Step 3:

    कुछ देर पकाने के बाद आप देखेंगी क‍ि मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगा है। अब इसमें इलायची पाउडर डाल दें। अगर आप मोदक में थोड़ी सी केसर की खुशबू चाहती हैं तो केसर को थोड़े गुनगुने दूध में भिगोकर भी इसमें मिला सकती हैं।

  4. Step 4:

    अब मिश्रण को तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा होकर कड़ाही न छोड़ने लगे। बस ध्‍यान रखें क‍ि इसे बहुत ज्यादा सूखने नहीं देना है, क्योंकि ज्यादा सूखे मिश्रण से मोदक बनाने में दि‍क्‍कत होगी।

  5. Step 5:

    जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने के ल‍िए रख दें। जब मिश्रण इतना ठंडा हो जाए कि हाथ से संभाला जा सके, तब इसे अच्छी तरह मिलाकर चिकना कर लें।

  6. Step 6:

    अब मोदक का मोल्‍ड लें और उसके अंदर थोड़ा सा घी लगा दें। मिश्रण का एक हिस्सा सांचे में भरें और उंगलियों या चम्मच की मदद से अच्छी तरह दबा दें। सांचा बंद करके हल्के हाथ से दबाएं और फिर मोदक को बाहर निकाल लें।

  7. Step 7:

    इसी तरह सारे मिश्रण से मोदक तैयार कर लें। आप चाहें तो ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता लगाकर इन्हें सजा भी सकती हैं। आपके मलाई मोदक तैयार हैं।

कैसे करें सर्व?

मलाई मोदक को गणेश उत्सव के 5वें दिन बप्पा को भोग में चढ़ाया जा सकता है। भोग लगाने के बाद इन्हें प्रसाद के तौर पर घर के लोगों को खिलाएं। मोदक को आप नॉर्मल तापमान पर या थोड़ी देर फ्रिज में रखकर भी सर्व कर सकती हैं। ऊपर से थोड़ा पिस्ता या बादाम डालने से ये देखने में भी अच्छे लगेंगे।

malai modak recipe for ganesh utsav bhog (1)

यह भी पढ़ें: झटपट बन जाएगी पान-गुलकंद की बर्फी, नोट करें गणेश उत्‍सव की भोग रेस‍िपी

मलाई मोदक बनाते समय इन टिप्स का रखें ध्यान

अगर आप घर पर मलाई मोदक बना रही ह‍ैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना चाह‍िए। जैसे-

  • दूध और मिल्क पाउडर मिलाते समय लगातार चलाती रहें, ताकि गांठ न बने।
  • मिश्रण को तेज आंच पर न पकाएं।
  • कड़ाही के नीचे मिश्रण न लगे, इसके लिए इसे बीच-बीच में चलाती रहें।
  • मिश्रण को बहुत ज्यादा सूखने न दें, वरना मोदक बनाना मुश्किल हो सकता है।
  • मोदक बनाने से पहले मिश्रण को थोड़ा ठंडा जरूर होने दें।
  • मोल्‍ड में मिश्रण भरने से पहले घी लगा लें।
  • मोदक को सांचे से निकालते समय बहुत ज्यादा जोर न लगाएं।
  • बादाम और पिस्ता को काटकर ऊपर से सजा दें, इससे मोदक अच्छे दिखेंगे।
  • भोग के लिए बनाते समय बर्तन, सांचा और हाथ अच्छी तरह साफ रखें।

यह भी पढ़ें: Ganesh Utsav 2026 Bhog: बप्‍पा को लगाएं रसमलाई लड्डू का भोग, पढ़ें रेस‍िपी

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-AI/Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।