Walnut Coffee: इन टिप्स से सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें हेल्दी वॉलनट मिल्क कॉफी, हर घूंट में मिलेगा कैफे जैसा टेस्ट

अगर आप अपनी रोजमर्रा की कॉफी को एक हेल्दी और स्वादिष्ट ट्विस्ट देना चाहती हैं, तो वॉलनट मिल्क कॉफी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। अखरोट की पौष्टिकता और कॉफी की रिच फ्लेवर का यह अनोखा मेल हर घूंट में आपको कैफे जैसा एक्सपीरयंस देता है। खास बात यह है कि इसे तैयार करने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है। यह ड्रिंक उन लोगों के लिए भी बहुत अच्छा है जो हेल्दी बेवरेज की तलाश में रहते हैं। हल्के सॉल्टी और नटी स्वाद वाली यह कॉफी आपकी सुबह की शुरुआत या शाम की थकान दूर करने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। लावाश बाय सेबी के शेफ सब्यसाची गोराई ने नया ट्विस्ट देते हुए कॉफी की रेसिपी तैयार की है। यह ड्रिंक सॉल्टी है और स्वाद में भी उम्दा है। इस टेस्टी रेसिपी को अपनी किचन में बनाना न भूलें। इस कॉफी के स्वाद से आप अपने दिन को और ज्यादा एनर्जेटिक बना सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- फेंटी हुई एस्प्रेसो कॉफी- 60 ग्राम
- शहद-1 टेबलस्पून
- सी-सॉल्ट-चुटकी भर
- वॉलनट मिल्क- 3/4 कप
वॉलनट मिल्क कॉफी बनाने की रेसिपी
- एक बड़े मग में एस्प्रेसो कॉफी, शहद और सी-सॉल्ट मिलाएं।
- अलग से वॉलनट मिल्क को गर्म करें।
- अब मग में अखरोट का दूध डालकर मिलाएं।
- अखरोट से सजाएं और इसका लुत्फ उठाएं।
- तैयार कॉफी में चंक्स ऐड करें। इसके लिए बादाम, काजू और अखरोट को भिगोने के बाद बारीक काटकर इसमें ऊपर से मिलाएं।
- इसके हर घूंट में आने वाले नट्स के चंक्स आपको और स्वादिष्ट लगेंगे।
तैयारी का समय- 5 मिनट
सर्विंग्स-2
यह भी पढ़ें- घर की कोल्ड कॉफी में नहीं आता कैफे जैसा स्वाद? जानिए वो गलतियां जो अक्सर बनाते समय करते हैं लोग

वॉलनट मिल्क कैसे बनाएं
शेफ सब्यसाची गोराई बताते हैं कि कॉफी बनाने के लिए आप वॉलनट मिल्क को पहले से बनाकर तैयार रखें। इससे कॉफी को आप बस मिनटों में बना सकेंगे। इसे बनाने के लिए एक कप अखरोट को दो कप पानी के साथ तकरीबन दो घंटे के लिए भिगो दें। इसके बाद पानी निथार दें। अखरोट को मिक्सी जार में ठंडा पानी डालकर पीस लें। अब इस मिश्रण को छान लें। इसे छलनी पर मसलिन क्लोथ रखकर छान लें। कपड़े में आने वाले अखरोट को फेंकें नहीं। इसका इस्तेमाल रोटी बनाने में करें। बाकी बचे दूध का इस्तेमाल करें। तैयार हो गया वॉलनट मिल्क।
यह भी पढ़ें- एक बार बनाकर रख लें यह चीज और जब मन चाहे तब पिएं ठंडी कॉफी

शेफ टिप्स
अगर आपके पास वॉलनट मिल्क न हो तो इसके लिए इसे घर में इस्तेमाल होने वाले किसी भी दूध से बनाया जा सकता है।
अगर आप ज्यादा हेल्थ का ध्यान रखने वाले हैं तो इसे लो फैट या स्किम्ड मिल्क से बनाएं। इसमें बनाने पर भी आपको लगभग वही टेस्ट मिलेगा, जो वॉलनट मिल्क से मिलता है।
प्रस्तुति : गीतांजलि
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।