Tue Oct 6, 2026 | Updated 04:13 AM IST

रोज सादे चावल खा-खाकर हो गई हैं बोर? लंच में ट्राई करें झटपट बनने वाले लौकी राइस

घर में दाल बनी हो या फिर ग्रेवी वाली सब्जी उसके साथ अगर चावल न हो, तो मन नहीं भरता है। इतना ही नहीं बल्कि चावल के शौकीन लोगों को अगर राइस न मिले तो उनका खाना ही अधूरा रहता है। अगर आप रोजाना बनने वाले सिंपल चावल को खा-खाकर बोर हो गई हैं, तो एक बार लौकी चावल जरूर बनाएं।
Updated:- 2026-06-24, 12:07 IST
Lauki Rice recipe

Easy And Healthy Lauki Rice: रोज-रोज वही सादे चावल, दाल-चावल या फ्राइड राइस खाकर अगर आपका मन भर गया है और आप कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी ट्राई करना चाहती हैं, तो लौकी राइस एक बेहतरीन ऑप्शन है। अक्सर बच्चे और बड़े लौकी की सब्जी देखकर मुंह बनाने लगते हैं, लेकिन जब आप इसे चावल के साथ एक नए ट्विस्ट में बनाएंगी, तो सब उंगलियां चाटते रह जाएंगे। यह रेसिपी न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट है, बल्कि गर्मियों और मानसून के मौसम में पेट के लिए बहुत हल्की और फायदेमंद भी है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह डिश लंच के लिए एकदम परफेक्ट है और बहुत ही कम समय में झटपट बनकर तैयार हो जाती है। अगर आप भी इस डिश को बनाना चाहती हैं, नीचे लेख में पढ़ें आसान रेसिपी-

लौकी राइस रेसिपी Recipe Card

लौकी राइस बनाने की रेसिपी

★★★★
Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 15 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 150
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • चावल- 1 कप
  • लौकी- 1 कप
  • प्याज- 1 कटा हुआ
  • टमाटर- 1 बारीक कटा हुआ
  • जीरा-1/2 चम्मच
  • हींग-एक चुटकी
  • हल्दी-1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 चम्मच
  • गरम मसाला या पाव भाजी मसाला- 1 छोटा चम्मच
  • अदरक और लहसुन का पेस्ट- 1 चम्मच
  • हरी मिर्च-2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी-2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    लौकी राइस बनाने के लिए कुकर में 1 चम्मच घी या तेल डालें।

  2. Step 2:

    गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग, हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड्स भूनें।

  3. Step 3:

    अब इसमें 1 बारीक कटा प्याज और टमाटर डालें।

  4. Step 4:

    इसके बाद नमक, हल्दी, लाल मिर्च और थोड़ा सा गरम मसाला डालकर 2 मिनट तक पकाएं।

  5. Step 5:

    अब कुकर में कद्दूकस की हुई लौकी और भीगे हुए चावल डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  6. Step 6:

    इसके बाद चावल के हिसाब से डेढ़ गुना पानी डालें।

  7. Step 7:

    फिर कुकर बंद करें और तेज आंच पर 2 सीटी लगा लें।

  8. Step 8:

    सीटी आने के बाद गैस बंद कर प्रेशर निकलने के इंतजार करें।

  9. Step 9:

    इसके बाद इसे रायता या दही के साथ सर्व करें।

लौकी राइस बनाने की रेसिपी

lauki recipe

  • लौकी राइस बनाने के लिए सबसे पहले कुकर में दो चम्मच तेल या घी गर्म करें।
  • तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा और हींग डालें।
  • जीरा जब चटकने लगे, तो इसके बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड्स के लिए भूनें।
  • अब कुकर में कटा हुआ प्याज डालें और उसे हल्का सुनहरा होने तक भून लें।
  • इसके बाद टमाटर डालें और उनके सॉफ्ट होने तक पकाएं।
  • फिर जब टमाटर गल जाएं, तो इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह मिला लें।
  • मसाला भुन जाने के बाद इसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालें और 2 मिनट तक चलाएं।
  • इसके बाद भीगे हुए चावलों का पानी छानकर उन्हें कुकर में डाल दें।
  • चावल और लौकी को हल्के हाथों से मिलाएं ताकि चावल के दाने टूटें नहीं।
  • अब इसमें लगभग पौने दो कप पानी डालें और कुकर का ढक्कन बंद कर दें।
  • इसके बाद तेज आंच आने पर 2 सीटी आने दें।

lauki rice recipe

  • प्रेशर कुकर की गैस जब निकल जाए, तो ढक्कन खोलें।
  • अब आपके गरमा-गरम, खिले-खिले लौकी राइस तैयार हैं।

लौकी राइस परोसने का तरीका

  • लौकी राइस के ऊपर बारीक कटा हुआ हरा धनिया और एक चम्मच देसी घी डालें, इससे इसकी खुशबू और स्वाद दोगुना हो जाता है।
  • आप इसे ठंडे-ठंडे बूंदी के रायते, खीरे के सलाद, आम के अचार या पापड़ के साथ लंच में सर्व कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Rice Paper Laphing: इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं राइस पेपर लाफिंग

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।