Dish Wash Soap: चूल्हे की राख से बनाएं बर्तन धोने वाला साबुन, जिद्दी से जिद्दी दाग चुटकी में हो सकते हैं साफ

How To Make Utensils Dish Soap: बर्तनों में लगे जिद्दी दाग और तेल के धब्बों को हटाने के लिए अक्सर लोग बाजार में बिकने वाले डिशवॉश लिक्विड खरीदकर लाते हैं। केमिकलयुक्त लिक्विड बर्तनों की चमक को भले ही लाते हैं, लेकिन कई बार कुछ प्रोडक्ट में इतना केमिकल होता है कि ये हाथों की स्किन को ड्राई बना देते हैं। अब ऐसे में लोग कोशिश करते हैं कि वह किसी ऐसी चीज का इस्तेमाल करें, जो केमिकल फ्री हो। पुराने समय में दादी-नानी लोग चूल्हे की राख का इस्तेमाल करती थीं, जिससे बर्तन चमक उठते थे। बता दें कि राख एक बेहतरीन प्राकृतिक क्लीनर है जो चिकनाई और जले हुए निशानों को आसानी से काट देती है।
अगर आप भी केमिकल मुक्त और किफायती डिश वॉश तलाश रही हैं, तो चूल्हे की राख से घर पर ही बर्तन धोने वाला साबुन तैयार कर सकती हैं। आज के इस लेख में हम आपको राख से बर्तन धोने वाला साबुन बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
जरूरी सामान
- लकड़ी की साफ राख- 2 कप
- नींबू का रस -2
- सिरका- 2 से 3 बड़े चम्मच
- सोप बेस-1
इसे भी पढ़ें- पुराने किचन स्क्रबर से दूर करें अपनी रोजमर्रा की ये समस्याएं
बर्तन धोने वाला डिश सोप कैसे बनाएं? (How To Make Dish Wash Soap At Home)
- चूल्हे की राख को निकालकर छान लें।
- इसके बाद इसे एक कटोरे में निकालकर पानी डालें।
- अब इसे अच्छे से मिलाकर रात भर के लिए छोड़ दें।
- फिर साबुन का बेस लेकर उसे छोटे-छोटे टुकड़े में काट लें।
- अब भिगोकर रखे हुए राख में ऊपर मौजूद पानी को धीरे-धीरे पलटें।
- अब जो राख बर्तन की तली में मौजूद है, उस चम्मच की मदद से चलाएं।
- इसके बाद इसमें नींबू का रस और विनेगर मिलाएं।
- अब साबुन के बेस (जिसे कट किया है) को मेल्ट करने के लिए एक भगोने में लेकर उसे गैस पर रखें।
- पानी गर्म होने के बाद उसे साबुन के बेस को कटोरा सहित भगोने के ऊपर रखें।
- मेल्ट होने के बाद सोप बेस में थोड़ा सा कोई रंग मिला दें।
- अब इस पेस्ट को राख वाले घोल में मिलाएं।
- घोल में मिलाने के बाद चम्मच की मदद से एक बार मिलाएं।
- फिर इसे सोप ट्रे या छोटी-छोटी कटोरी में डालकर फ्रीजर में रख दें।
- सेट होने के बाद इसे बर्तन धोने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Kitchen Scrubber: मिनटों में बनाएं नारियल छिलका स्क्रबर, चमचमाते नजर आएंगे बर्तन
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik, Gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।