Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:53 PM IST

Kitchen Scrubber: मिनटों में बनाएं नारियल छिलका स्क्रबर, चमचमाते नजर आएंगे बर्तन

 बाजार में मिलने वाले स्क्रबर का इस्तेमाल तो आपने कई बार किया होगा। इस बार आप नारियल के छिलके का इस्तेमाल करके इससे बर्तन साफ करके देखें। इससे आपके बर्तन नए की तरह नजर आएंगे। आइए बताते हैं किसे आप घर पर बना सकती हैं।
Updated:- 2026-02-20, 10:35 IST
image

आजकल हम बाजार से प्लास्टिक के रंग-बिरंगे स्क्रबर जिसे जूना भी कहते हैं उसे खरीदकर लाते हैं, ये देखने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन कुछ ही दिनों में घिस जाते हैं और सबसे बड़ी समस्या यह है कि ये हानिकारक भी होते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी रसोई में मौजूद एक पुरानी चीज आपके बर्तनों को नए जैसा चमका सकती है? जी हां, हम बात कर रहे हैं नारियल के छिलके की जिससे आप घर पर स्क्रबर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे घर पर मिनटों में कैसे किया जा सकता है तैयार।

नारियल छिलका स्क्रबर बनाने का आसान तरीका

इसे बनाना इतना आसान है कि इसमें कोई खर्च भी नहीं लगता। अगली बार जब आप घर में नारियल लाएं, तो उसके रेशों को फेंकने के बजाय। इसका इस्तेमाल करें, ताकि आप भी नेचुरल स्क्रबर घर पर तैयार कर सके।

1 - 2026-02-17T131044.621

  • इसके लिए सबसे पहले आपको नारियल के ऊपर से जटा को सावधानी से उतार लें। कोशिश करें कि रेशे लंबे और गुच्छेदार हों।
  • इन रेशों को एक बार साफ पानी से धो लें ताकि नारियल का बुरादा या धूल निकल जाए।
  • रेशों के एक बड़े गुच्छे को अपनी हथेली के आकार में गोल या चौकोर मोड़ लें।
  • अगर आप चाहते हैं कि स्क्रबर लंबे समय तक चले, तो एक जूट की रस्सी या नारियल के ही एक मजबूत रेशे से इस गुच्छे को बीच में से कसकर बांध दें। आपका इको-फ्रेंडली स्क्रबर तैयार हो जाएगा।

नारियल के स्क्रबर से बर्तन धोने के फायदे

  • नारियल का स्क्रबर न सिर्फ मुफ्त में बनता है, बल्कि यह बाजार के स्क्रबर से बेहतर काम करता है।
  • नारियल के रेशे थोड़े सख्त होते हैं, जो कड़ाही या पतीले में जमी जली हुई परत या चिकनाई को आसानी से रगड़कर साफ कर देते हैं।
  • स्टील या लोहे के बर्तनों के लिए यह एकदम सुरक्षित है। यह सफाई तो गहराई से करता है लेकिन बर्तनों की चमक फीकी नहीं पड़ने देता।
  • प्लास्टिक स्क्रबर में खाना फंस जाता है और नमी के कारण बैक्टीरिया पनपते हैं। नारियल का रेशे नेचुरल होते हैं और जल्दी सूख जाते हैं, जिससे बर्तन अच्छे से साफ हो जाते हैं।

2 - 2026-02-17T131046.233

 

इसे भी पढ़ें- पुरानी किचन की सिंक को दे सकती हैं नया लुक, कम खर्च के लिए बस इन टिप्स को करें फॉलो

इन बातों का रखें ध्यान

  • इसका इस्तेमाल करने के बाद इसे अच्छी तरह धोकर धूप में या हवादार जगह पर रखें ताकि यह सूख जाए।
  • अगर आप नॉन-स्टिक बर्तनों का उपयोग कर रहे हैं, तो बहुत ज्यादा जोर से न रगड़ें, क्योंकि इसके रेशे सख्त हो सकते हैं।
  • जब रेशा बहुत ज्यादा टूटने लगे, तो इसे फेंकने के बजाय अपने गमलों की मिट्टी में मिला दें, यह पौधों के लिए नमी बनाए रखने में मदद करेगा।

इसे भी पढ़ें- ओपन किचन से हो गई हैं बोर? इन 3 स्मार्ट तरीकों से कम खर्च में दें सकती हैं 'क्लोज्ड लुक'

नारियल का यह स्क्रबर न केवल आपके पैसे बचाएगा, बल्कि आपके बर्तनों को भी केमिकल फ्री सफाई देगा। तो आज ही इसे अपनी रसोई का हिस्सा बनाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik/ Gemini

FAQ
नारियल के छिलके से बना स्क्रबर कैसे करें साफ?
नारियल के छिलके से बना स्क्रबर आप सिंपल पानी से करें साफ।
नारियल के स्क्रबर खराब हो जाएं, तो क्या करें?
नारियल के छिलके से बना स्क्रबर खराब हो जाए तो आप इसे गमले की खास के लिए इस्तेमाल करें।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।