Moong Dal Tikki: आलू नहीं, इस बार मूंग दाल से बनाएं हेल्दी और कुरकुरी टिक्की, जानें आसान रेसिपी

घर पर बनाएं बाहर जैसी कुरकुरी मूंग दाल टिक्की। जानिए आसान रेसिपी, सही बाइंडिंग का सीक्रेट और वो गलतियां जिनसे टिक्की टूट जाती है।
Updated:- 2026-11-17, 11:44 IST
Moong Dal Tikki

Crispy Moong Dal Tikki Recipe: शाम की चाय हो और साथ में कुछ क्रिस्पी न हो, तो मजा अधूरा लगता है, लेकिन रोज-रोज तला-भुना खाना सेहत के लिए ठीक नहीं। ऐसे में मूंग दाल टिक्की बेस्ट ऑप्शन है। यह ऊपर से एकदम कुरकुरी, अंदर से नरम और प्रोटीन से भरी होती है।

खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान नहीं चाहिए। घर में रखी मूंग दाल, प्याज और मसालों से ही यह झटपट बन जाती है। बच्चे हों या बड़े, सब इसे चटपटे चटनी के साथ चाव से खाते हैं।

मूंग दाल टिक्की बनाने के लिए क्या चाहिए?

घर पर मूंग दाल की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले आप इन सामान को निकाल कर रख लें।

  • पीली मूंग दाल - 1 कप (2-3 घंटे भिगोई हुई)
  • प्याज - 1 छोटा, बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2, बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1 इंच, कद्दूकस किया हुआ
  • लहसुन - 1 छोटा चम्मच, कद्दूकस (ऑप्शनल)
  • जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी - आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च - पाउडर आधा छोटा चम्मच
  • बेसन या कॉर्नफ्लोर - 2 से 3 बड़े चम्मच
  • हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच, कटा हुआ
  • नमक - स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

moong dal tikki recipe

image credit- pinterest (withmanoo)

बनाने का आसान तरीका

चाय के साथ कुछ कुरकुरा खाने का मन कर रहा है, लेकिन समोसा-पकौड़ा खाने का मन नहीं है तो यह मूंग दाल टिक्की आपके लिए ही है। आइए जानते हैं बनाने का तरीका।

  • सबसे पहले मूंग दाल को अच्छे से धोकर 2-3 घंटे के लिए भिगो दें।
  • दाल का सारा पानी निकाल दें और छलनी में 15-20 मिनट रख दें। यह स्टेप सबसे जरूरी है, वरना टिक्की नरम बनेगी।
  • अब दाल को मिक्सी में डालकर हल्का दरदरा पीस लें। इसे बिल्कुल चिकना पेस्ट मत बनाएं।
  • पिसी दाल को एक बाउल में निकालें। इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन, सारे मसाले, हरा धनिया, नमक और बेसन डालकर अच्छे से मिला लें।
  • हाथ पर थोड़ा पानी लगाएं, थोड़ा मिक्सचर लें और गोल करके हल्के हाथ से दबाकर टिक्की का शेप दें।
  • नॉन-स्टिक तवे पर थोड़ा तेल गर्म करें और टिक्की को मीडियम आंच पर सेंकें। जब दोनों तरफ से सुनहरी और कुरकुरी हो जाए, तो निकाल लें।
  • गरम-गरम टिक्की को हरी पुदीना चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो केचप के साथ सर्व करें।

moong dal tikki recipe tips

image credit-pinterest (Dinaz Lakdaw)

टिक्की बनाते समय ध्यान रखने वाली बातें

घर में मूंग दाल टिक्की बनाते वक्त आप नीचे दी गई इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

  • दाल में जरा भी पानी रह गया तो टिक्की टूट जाएगी। इसलिए दाल को अच्छे से सुखाएं।
  • बेबाइंडिंग के लिए बेसन ज्यादा मत डालें, वरना टिक्की सख्त हो जाएगी। 2 चम्मच काफी है।
  • तेज आंच पर टिक्की बाहर से जल जाएगी और अंदर से कच्ची रहेगी। हमेशा मीडियम आंच पर सेंकें।
  • प्याज को काटने के बाद उसका पानी निचोड़ लें, इससे मिक्सचर गीला नहीं होगा।
  • टिक्की हेल्दी बनानी है तो एयर फ्रायर में 180 डिग्री पर 12 मिनट बेक करें।

यह भी पढ़ें- ठंडी होने पर भी आलू टिक्की रहेगी क्रिस्पी, मिला लें यह 1 सीक्रेट चीज

मूंग दाल टिक्की वो नाश्ता है जो स्वाद और सेहत दोनों का बैलेंस रखता है। कम तेल, ज्यादा प्रोटीन और क्रिस्पी स्वाद, यही इसे खास बनाता है। अगली बार जब चाय के साथ कुछ अच्छा खाने का मन करे, तो बाजार से लाने की बजाय घर पर ही ये टिक्की ट्राई करें।

यह भी पढ़ें- Matar Paneer Tikki Recipe: अब घर पर ही लें स्ट्रीट फूड का मजा, जाने कैसे तैयार करें मटर पनीर टिक्की

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- ai

FAQ
मूंग दाल टिक्की टूट क्यों जाती है?
टिक्की टूटने की सबसे बड़ी वजह दाल में बचा हुआ पानी है। दाल को अच्छे से सुखाएं और बाइंडिंग के लिए 2 चम्मच बेसन या कॉर्नफ्लोर जरूर मिलाएं।
क्या मूंग दाल टिक्की को डीप फ्राई किए बिना बना सकते हैं?
हां, आप इसे तवे पर कम तेल में सेंक सकते हैं या एयर फ्रायर में भी बना सकते हैं। इससे ये और भी ज्यादा हेल्दी बन जाती है।
मूंग दाल टिक्की को कितनी देर तक स्टोर कर सकते हैं?
बनी हुई टिक्की को फ्रिज में 1 दिन तक रख सकते हैं। कच्चा मिक्सचर फ्रिज में 4-5 घंटे तक ठीक रहता है, लेकिन ताजी टिक्की ही सबसे ज्यादा कुरकुरी बनती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।