Asli Aur Nakli Jeera Kaise Pehchane: जीरा का इस्तेमाल भारतीय किचन में बहुत ही खास माना जाता है। इसके बिना तड़का लगाया ही नहीं जा सकता, क्योंकि जीरा डालने से अलग ही खुशबू आती है। हालांकि, कई व्यंजनों में इसका पाउडर इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए पाउडर बनाने के लिए मार्केट से ढेर सारा जीरा खरीदकर लाना पड़ता है।
वैसे तो जीरा हर दुकान पर आसानी से मिल जाएगा, लेकिन असली होने की कोई गारंटी नहीं होती। आजकल वैसे भी बहुत मिलावट की जाने लगी है, इसलिए हमें इस बात इल्म होना जरूरी है कि आखिर असली जीरे की पहचान कैसे की जा सकती हैं। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे हैक्स बताएंगे जिनकी मदद से असली और नकली जीरे में आसानी से पहचान की जा सके।
जीरे में कई तरह की मिलावट की जाती है। इसमें ग्रास सीड्स और चारकोल डस्ट जैसी चीजों की मिलावट की जाती है। यह चीजें हेल्थ के लिए न सिर्फ खाने का स्वाद खराब करने का काम करती हैं, बल्कि हेल्थ पर भी बुरा असर डालती हैं। अगर आपको ऐसा लगता है कि जीरे में दिखने में अजीब लग रहा है, तो एक बार चेक जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें- भुने हुए जीरे से कुछ दिन बाद ही आने लगती है बदबू, तो इस तरह स्टोर करें पाउडर
कुछ लोग झाड़ू के रेशों को रंगकर जीरे की तरह बना देते हैं। ये दिखने में हूबहू असली जीरे जैसा लगता है, लेकिन इसमें कोई स्वाद या खुशबू नहीं होती। रंग के लिए उसमें केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है। यह खाने लायक नहीं होता और शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए अगर आप जीरा मार्केट से खरीद रहे हैं, तो अच्छी क्वालिटी का जीरा ही खरीदें।
असली जीरे की पहचान की तरह से की जा सकती है। आप जलाकर, पानी डालकर या खुशबू से असली जीरे की पहचान कर सकते हैं। इसे अपनाने के लिए आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा।
यह विडियो भी देखें
सबसे पहले एक गिलास में पानी को भरें। फिर इसमें जीरा डालकर देखें। अगर जीरा नीचे की ओर बैठ गया है, तो इसका मतलब है कि यह असली है। वहीं, अगर जीरा पानी में तैर रहा है या रंग छोड़ रहा है तो इसमें मिलावट की गई है।
आप हाथों पर रगड़कर भी असली जीरे की पहचान कर सकती हैं। अगर इस दौरान रंग हाथों पर लगता है या किसी भी तरह की खुशबू नहीं आती, तो यह नकली है। असली जीरे से हमेशा खुशबू आती है और इसमें से कोई रंग भी नहीं हटता।
इसे जरूर पढ़ें- जब घर पर आसानी से जीरा पाउडर बना सकते हैं तो बाज़ार से क्यों खरीदना
आप जीरे को जलाकर भी देख सकते हैं। अगर जीरे को जलाने के बाद आग उठती है, तो इसका मतलब है कि यह नकली है। आप इस जीरे को बिल्कुल भी न खरीदें, क्योंकि इसमें प्लास्टिक या किसी और चीज की मिलावट की जा सकती है।
नकली जीरे का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि यह आपकी हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।