Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:55 AM IST

रसोई में इस्तेमाल होने वाली काली मिर्च और लौंग में कहीं मिलावट तो नहीं? इन ट्रिक्स से करें चेक

Spice Purity Test: रसोई में इस्तेमाल होने वाले मसालों में शुद्धता का होना बहुत जरूरी है। काली मिर्च और लौंग जैसे मसालों का उपयोग न केवल स्वाद, बल्कि सर्दी-खांसी के इलाज में भी होता है। ऐसे में मिलावटी मसालों से बचने के लिए आप घर पर ही कुछ आसान ट्रिक्स से इनकी असलियत पहचान सकते हैं।
Updated:- 2026-01-16, 16:22 IST
image

How to Identify Fake Clove and Black Pepper: खाने के स्वाद को बढ़ाने से लेकर खांसी-जुकाम में काली मिर्च और लौंग का इस्तेमाल किया जाता है। अब ऐसे में ये दोनों चीजें स्वाद और सेहत के नजरिए से लाभकारी हैं, लेकिन आजकल अधिक मुनाफे के चक्कर में इनमें मिलावट की जाती है। काली मिर्च में पपीते के सूखे बीज मिला दिए जाते हैं, जो दिखने में बिल्कुल काली मिर्च जैसे होते हैं। मिलावटी मसाला न केवल स्वाद बिगाड़ता है बल्कि लिवर और पेट से जुड़ी गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। अब ऐसे में जब भी आप इन मसालों की खरीदारी करें, तो इन्हें एक बार जरूर जांचें।

आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप असली और नकली की पहचान कर सकती हैं।

लौंग की शुद्धता की पहचान कैसे करें?

how to identify fake clove

अगर आप लौंग का चाय या खाने में बराबर इस्तेमाल करती हैं, तो इसकी खरीदारी करते वक्त असली और नकली के बीच में फर्क जानना बहुत जरूरी है। असली और नकली लौंग की पहचान करने का सबसे आसान तरीका वॉटर टेस्ट है।

इसके लिए एक गिलास पानी में कुछ लौंग डालें। यदि लौंग पानी में सीधी खड़ी होकर तैरती है, तो वह असली है। वहीं इसके विपरीत, यदि लौंग पानी की सतह पर लेटी या डूब जाती है, तो वह नकली है

शुद्ध लौंग का रंग गहरा भूरा होता है और उसे नाखून से दबाने पर हल्का तेल निकलता है, जबकि मिलावटी लौंग सूखी, काले रंग की और बेअसर होती है।

इसे भी पढ़ें- Spices Adulteration Test: इन मसालों की शक्ल में भूसा तो नहीं खा रहे आप? यूं करें नकली की पहचान

असली और नकली लौंग की जांच करने का दूसरा तरीका

लौंग का सेवन करके भी आप इसकी शुद्धता का पता लगा सकती हैं। इसका सेवन करने पर जीभ में हल्की झनझनाहट और गर्माहट महसूस होती है, जबकि मिलावटी लौंग का स्वाद फीका या लकड़ी जैसा होता है।

हमेशा कोशिश करें कि लौंग को उसकी तेज और ताजी महक से पहचानें। मिलावट वाली लौंग न केवल खाने का स्वाद बिगाड़ती है बल्कि सेहत को भी नुकसान पहुंचा सकती है।

 

 

काली मिर्च की जांच कैसे करें?

black pepper purity test

काली मिर्च में सबसे ज्यादा मिलावट पपीते के बीजों की होती है, क्योंकि वे दिखने में बिल्कुल एक जैसे लगते हैं। इसे जांचने के लिए काली मिर्च के कुछ दानों को किसी सख्त सतह पर रखकर अंगूठे या भारी चीज से जोर से दबाएं।

असली काली मिर्च काफी सख्त होती है और वह आसानी से नहीं टूटती, बल्कि दरदरे बड़े टुकड़ों में बंटती है। यदि दाना बहुत जल्दी टूटकर चूरा हो जाए या पिचक जाए, तो वह मिलावटी दाना हो सकता है।

सूंघकर करें काली मिर्च की पहचान

अगर काली मिर्च बहुत ज्यादा चमकदार या चिकनी दिख रही है, तो उसे अपनी हथेलियों पर रगड़ें। अगर हाथ पर अजीब सी गंध या कालापन छूटे, तो वह मिलावटी है।

शुद्ध मसालों की खुशबू अक्सर बहुत तेज और तीखी होती है। अगर मसाले सूंघने पर फीके लगें, तो वे पुराने या घटिया क्वालिटी के हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- पनीर खरीदते समय अपनाएं ये तरीके, नहीं खाएंगी धोखा; मिनटों की परख में कर लेंगी असली-नकली की पहचान

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- shutterstock



Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।