Fri Sep 11, 2026 | Updated 08:59 PM IST

छोले बनाते समय नहीं आ रहा ढाबे जैसा रंग और फ्लेवर, अपनाएं यह आसान सीक्रेट ट्रिक

छोले बनाना वैसे तो बहुत आसान है, लेकिन घर पर छोले बनाते समय लोगों को ढाबे वाला रंग और स्‍वाद नहीं म‍िल पाता है। इसके ल‍िए हम आपको एक आसान सी ट्र‍िक बता रहे हैं।
Updated:- 2026-08-16, 11:24 IST
dhaba style chhole making tips

हमारे यहां भारतीय घरों में छोले खूब बनाए जाते हैं। छोले-चावल, छोले-भटूरे, छोले-पूड़ी या छोले-कुलचे तो लोगों की पसंदीदा होती हैं, लेक‍िन घर पर छोले बनाते समय अक्‍सर लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि उसका रंग और स्‍वाद ढाबे या हलवाई जैसा नहीं आता है। कई बार तो स्‍वाद भले ही ठीक हो जाए, लेकिन प्‍लेट में न‍िकालते समय इसका रंग डार्क नहीं रहता है। इसके लि‍ए कई लोग चायपत्ती का पानी या चायपत्ती की पोटली इस्तेमाल करते हैं।

ऐसे में अगर आप चायपत्ती नहीं डालना चाहती हैं, तो किचन की एक ऐसी चीज काम आ सकती है जिसे हम अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं। यह चीज है अनार का छिलका। इसे छोले उबालते समय इस्तेमाल करने से उसकी रंगत डार्क होती है। आइए जानते हैं क‍ि आप कैसे छोले को ढाबे वाला रंग और स्‍वाद दे सकती हैं।

छोले उबालते समय डालें सूखे अनार का छिलका

ढाबे जैसे डार्क कलर के छोले बनाने के लिए आपको छोले उबालते समय बस एक साफ और सूखा अनार का छिलका डालना है। सबसे पहले छोले को अच्छी तरह धोकर कुछ घंटे पानी में भिगो दें। इसके बाद भीगे हुए छोले कुकर में डालें और उतना पानी डालें कि छोले अच्छी तरह पानी में डूब जाएं। अब इसके बाद इसमें एक सूखा अनार का छिलका डाल दें। इसके बाद कुकर बंद करके छोले को अच्छी तरह उबलने दें। अब इसके बाद कुकर को खोलकर अनार के छिलके को निकालकर अलग कर दें। अब आप इन्हीं उबले हुए छोलों को अपनी पसंद के ह‍िसाब से बना सकती हैं।

dhaba style chhole making tips

अनार का छिलका रंग कैसे बदलता है?

अब सवाल आता है कि आखिर अनार के छिलके में ऐसा क्या होता है, जिससे छोले का रंग डार्क हो जाता है? दरअसल, अनार के छिलके में टैनिन जैसे नेचुरल कंपाउंड्स पाए जाते हैं। ये पानी को डार्क कलर देने का काम करते हैं। जब छोले इसी पानी में पकते हैं, तो उनका रंग भी डार्क हो जाता है। इस ट्रिक की खास बात यह है कि आपको अलग से किसी फूड कलर म‍िलाने की जरूरत नहीं होती है।

यह भी पढ़ें- Leftover Chhole: बचे हुए छोले से घर पर बनाएं ये शानदार रेसिपीज

अनार के छिलके को ऐसे करें स्टोर

अगर आपको यह तरीका पसंद आया और आप इसे आगे भी इस्तेमाल करना चाहती हैं, तो अनार खाने के बाद उसके छिलके को फेंकने की बजाय स्‍टोर भी कर सकती हैं। इसके ल‍िए छ‍िलके को अच्‍छे से धो लें। इसके बाद उसका पानी अच्छी तरह सुखा दें। फिर छilके को धूप में रख दें ताक‍ि वो पूरी तरह से सूख जाए। जब उसमें बिल्कुल नमी न बचे, तो उसे एयरटाइट डिब्बे में रख दें।

एक बार में एक छिलका ही काफी

यहां आपको एक बात का ध्यान रखना जरूरी है। छोले को ज्यादा डार्क करने के चक्कर में बहुत सारे अनार के छिलके एक साथ न डालें। आप एक बार में एक ही छ‍िलका यूज करें। छोले के उबल जाने के बाद छिलके को निकाल दें।

यह भी पढ़ें- छोले बनाने के लिए हलवाई के टिप्स, जानें ये रेसिपी और बनें मास्टर शेफ

अब तैयार करें मसालेदार ग्रेवी

जब छोले अच्छी तरह से पक जाएं तब आप अपनी नॉर्मल छोले वाली ग्रेवी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और अपने पसंदीदा मसालों का इस्तेमाल करें। अब ग्रेवी में उबले हुए छोले डालकर अच्छी तरह मिला दें। कुछ देर पकाने के बाद मसालों का स्वाद छोलों में अच्छी तरह से आ जाएगा। इस तरह आपको डार्क रंग वाले मसालेदार छोले मिलेंगे, जो एकदम ढाबे जैसे लगेंगे।

dhaba style chhole making tips  (1)

छोले के साथ क्‍या सर्व करें?

अब जब आपके छोले बन जाएं तो उसे गरमा-गरम भटूरे, पूड़ी या कुलचे के साथ सर्व कर सकती हैं। छोले-चावल भी लोगों को खूब पसंद आते हैं। सर्व करते समय ऊपर से कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च और थोड़ा हरा धनिया डाल सकती हैं। अगर आपको नींबू का स्वाद पसंद है तो ऊपर से थोड़ा नींबू का रस भी डाल दें।

यह भी पढ़ें- राजमा और छोले खाने से नहीं बनेगी पेट में गैस, अपना लीजिए कुछ आसान उपाय

अनार के छिलके वाली ट्रिक अपनाते समय 5 बातें याद रखें

अगर आप छोले उबालते समय अनार के छ‍िलके का यूज कर रही हैं, तो कुछ बातों का रखना चाह‍िए, वरना इससे छोले की रंगत और स्‍वाद दाेनों ब‍िगड़ सकते हैं। जैसे-

  • छिलका अच्छी तरह साफ और पूरी तरह सूखा होना चाहिए।
  • एक बार में एक सूखे छिलके का ही इस्तेमाल करें।
  • छोले उबालने के बाद छिलका निकाल दें।
  • कुकर में जरूरत से ज्यादा पानी न भरें।
  • अच्छे टेक्सचर के लिए बेकिंग सोडा न डालें।

यह भी पढ़ें- छोले भटूरे लवर्स हैं तो नॉर्थ दिल्ली की इन जगहों को करें एक्सप्लोर, खाते ही कहेंगे वाह क्या स्वाद है

अब अगली बार जब घर पर आप छोले बनाएं और आपको उनका रंग ढाबे वाला चाह‍िए, तो चायपत्ती की जगह यह सूखे अनार के छिलके वाली ट्रिक आप आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।