herzindagi
Why is my fridge making a noise when I open it

फ्रिज के दरवाजे से आ रही है आवाज तो ऐसे करें मिनटों में ठीक

How to Fix Refrigerator Door: घर की किसी भी वस्तु में होने वाली खराबी हो आप कुछ टिप्स की मदद से ठीक कर सकते हैं। इस आर्टिकल में जानें कि आप फ्रिज के दरवाजे को कैसे ठीक कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-09-07, 12:00 IST

How to Fix Refrigerator Door: फ्रिज का दरवाजा शुरुआत में तो सही रहता है, लेकिन एक समय के बाद खराबी आने लग जाती है। दरअसल फ्रिज के दरवाजे में रबड़ लगा होता है, जिस वजह से एक समय के बाद खराबी आने लग जाती है। इस आर्टिकल में जानें कि आप किन टिप्स की मदद से फ्रिज के दरवाजे से आ रही आवाज को बंद कर सकते हैं। 

फ्रिज के दरवाजे से क्यों आती है आवाज 

Refrigerator Door tips

फ्रिज के दरवाजे से आने वाली आवाज के पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं। दरवाजे में लगे लोहे में जंग लगने से लेकर रबड़ ढिले होने जैसे अलग-अलग कारणों की वजह से फ्रिज का दरवाजा आवाज करता है। 

इसे भी पढ़ेंः Refrigerator Cleaning: फ्रिज की बदबू दूर करने के लिए लें इन ट्रिक्स की मदद

फ्रिज के दरवाजे की आवाज कैसे करें ठीक 

फ्रिज के दरवाजे में लगे रबड़ में होने वाली खराबी की वजह से बहुत बार शोर होता है। यही कारण है कि हमेशा दरवाजे में लगे रबड़ को साफ करने की सलाह दी जाती है। फ्रिज का दरवाजा साफ रखने से वो अच्छे से बंद भी हो जाता है। 

फ्रिज के दरवाजे को ठीक करने के लिए लगाएं पेट्रोलियम जेली 

फ्रिज के दरवाजे में लगा ग्रीस बहुत बार खत्म हो जाता है। ऐसे में आप इसे ठीक करने के लिए पेट्रोलियम जेली इस्तेमाल कर सकते हैं। पेट्रोलियम जेली को आपको कॉटन की पर लगाकर दरवाजे पर रब करना है। ऐसा करने से फ्रिज के दरवाजे ठीक हो जाता है। 

फ्रिज के दरवाजे को ना करें गीला 

fridge hacks for door

इन सभी बातों के अलावा आप दरवाजे को कभी भी गीले कपड़े से साफ ना करें। अगर आप गीले कपड़े से दरवाजे को साफ कर भी रहे हैं, तो भी उसे सुखे कपड़े से साफ कर लें।  

इसे भी पढ़ेंः सालों साल चलेगा अदरक अगर फ्रिज में ऐसे रखेंगे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Image Credit - Instagram  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।