फ्रिज के दरवाजे का रबड़ मिनटों में साफ करने के लिए ये हैक्स आएंगे काम

फ्रिज को समय-समय पर साफ करते रहना बहुत जरूरी होता है। इस आर्टिकल में जानिए फ्रिज साफ करने का सही तरीका। 

 
how to clean refrigerator gasket

हम सभी चाहते हैं कि हमारा घर बिल्कुल साफ हो। हालांकि रोजाना साफ-सफाई करने के बाद भी घर के कई हिस्सों में गंदगी रह ही जाती है। अब आप फ्रिज के दरवाजे पर लगे रबड़ को ही देख लिजिए। उसपर इतनी ज्यादा गंदगी लग जाती है कि दरवाजा बंद होने का नाम नहीं लेता है।

यही कारण है कि इस आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आपके फ्रिज का रबड़ बिल्कुल साफ हो जाएगा। चलिए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से।

करें बेकिंग सोडा का इस्तेमाल

how to clean fridge with baking soda

बेकिंग सोडा घर के बहुत सारे हिस्सों की सफाई में आपकी मदद कर सकता है। आप इससे फ्रिज के रबड़ को भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको चाहिए 1 कप पानी और आधा चम्मच बेकिंग सोडा

इन दोनों चीजों को मिलाने के बाद एक लिक्विड तैयार हो जाएगा। अब एक साफ कपड़ा लें और लिक्विड में गिला कर उससे रबड़ को साफ करें। रबड़ में फंसी सारी गंदगी को साफ करने के बाद एक साफ कपड़े की मदद से रबड़ को दोबारा साफ कर दें। ऐसा करने पर आपका फ्रिज बिल्कुल साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ेंःफ्रिज साफ करने के लिए जरूर अपनाएं ये टिप्स

सिरका करेगा मदद

फ्रिज के रबड़ पर एक समय के बाद-बाद चिपचिपाहट हो जाती है जो कपड़े की मदद साफ नहीं हो पाती है। ऐसे में आप इसेसिरके की मदद से भी साफ कर सकते हैं। आपको बस पानी में सिरका मिलाकर लिक्विड तैयार करना है। अब इस लिक्विड में कपड़ा गिला करें और उससे सिरके को साफ करें।

best way to clean fridge rubber

डिटर्जेंट का घोल करेगा मदद

1 कप पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट मिलाने से बहुत स्ट्रांग घोल तैयार हो जाता है। इससे आप ना सिर्फ फ्रिज के दरवाजे के रबड़ बल्कि पूरे फ्रिज को साफ कर सकते हैं। वहीं अगर इस उपाय से एक बारी में रबड़ साफ ना हो आप डिटर्जेंट में नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

इस बात का जरूर रखें ध्यान

इन सभी टिप्स के साथ-साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि आप रोजाना फ्रिज के रबड़ की सफाई करें। ऐसा ना करने पर ही रबड़ बहुत ज्यादा गंदा हो है जिसके बाद फ्रिज बंद करते वक्त भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इसे भी पढ़ेंःइन 5 चीजों पर लगे दाग हटाने के लिए करें टूथपेस्ट का इस्तेमाल

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आपके फ्रिज का रबड़ बिल्कुल साफ हो जाएगा। आपको यह टिप्स कैसे लगे? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP