वेट लॉस में ट्राई करें कच्चे केले की टिक्की, हेल्दी स्नैक्स के साथ स्वाद का भी लें मजा

केला हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। केले खाने के कई लाभ आपको मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जिस तरह पका हुआ केला आपकी सेहत के लिए अच्छा माना जाता है? उसी तरह कच्चे केले में भी कई ऐसे गुण होते हैं, जिसके सेवन से आपका वजन नियंत्रित रहने के साथ एनर्जी भरपूर मिलती है। आप चाहें तो कच्चे केले की टिक्की बनाकर खा सकती हैं। इसे डायबिटिक पेशेंट्स के लिए बेहद खास माना जाता है। कच्चे केले की टिक्की स्वाद और सेहत से भरपूर होती है। आइए जानते हैं, कैसे आप इसे झटपट तैयार कर सकती हैं?
कच्चे केले की टिक्की की रेसिपी
कच्चे केले की टिक्की बनाने के लिए आपको नीचे बताई गए सामान की जरूरत होगी।
- कच्चा केला : 2 (भाप में पका हुआ और मसला हुआ)
- चुकंदर: ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
- गाजर: ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
- नारियल: ½ कप (कद्दूकस किया हुआ)
- अदरक: स्वादानुसार (बारीक कसा हुआ/कद्दूकस किया हुआ)
- लहसुन: स्वादानुसार (बारीक कसा हुआ/कद्दूकस किया हुआ)
- हरी मिर्च: स्वादानुसार (बारीक कटी हुई)
- धनिया की पत्तियां: जरूरत के अनुसार (बारीक कटी हुई)
- मूंगफली: 2 चम्मच (भुना हुआ और दरदरा पिसा हुआ)
- स्वादानुसार सेंधा नमक
- घी/ऑलिव ऑयल
Image Credit: magnific.com
ऐसे तैयार करें केले की लाजवाब टिक्की
हम आपको जरूरी स्टेप्स बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर आसानी से इस डिश को तैयार कर सकती हैं।
- सबसे पहले कच्चे केले को अच्छी तरह धो लें और छिलके समेत भाप में पका लें।
- भाप में पकने के बाद छिलका हटाकर अच्छी तरह मसल लें।
- मसले हुए केले में अन्य सभी कसी हुई सामग्रियां डाल दें।
- इसके बाद स्वादानुसार नमक मिलाएं, आप चाहें, तो अपनी पसंद के मसाले भी डाल सकती हैं।
- एक बार जब मिश्रण तैयार हो जाए इसे टिक्की का शेप दें।
- अब टिक्की को भुनी हुई मूंगफली के पाउडर से कोट करें।
- लोहे के तवे को गर्म करें, इस पर घी लगाएं और धीमी आंच पर टिक्की को दोनों तरफ से पकाएं।
- जब टिक्की पूरी तरह से गोल्डन ब्राउन नजर आने लगे तब इसे तवे से उतार लें।
- आपकी टिक्की बनकर तैयार है, इसे धनिया की चटनी या अपनी किसी भी अन्य पसंदीदा चटनी के साथ खाएं।
Image Credit: magnific.com
डायबिटीज और वेट लॉस डाइट में आप चाहें तो कच्चे केले की टिक्की बना सकती हैं। इससे आपके शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की पूर्ति होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह भी पढ़ें- वेट लॉस के लिए 7 दिन फॉलो करें ये हेल्दी डिनर प्लान, तेजी से पिघल सकती है चर्बी
डिस्क्लेमर - अगर आप डायबिटिक हैं और कच्चे केले से बनी टिक्की ट्राई करना चाहती हैं तो इसे बनाने से पहले आपको एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है।
image Credit: magnific.com
- डायबिटीज किस वजह से होती है?
- हर तरह की डायबिटीज अलग-अलग वजहों से होती है। टाइप 1 डायबिटीज तब होती है जब इम्यून सिस्टम गलती से पैंक्रियास पर हमला कर देता है, जिससे उसकी इंसुलिन बनाने की क्षमता खत्म हो जाती है। टाइप 2 डायबिटीज होने का मतलब है, कि आपका शरीर इंसुलिन का ठीक से इस्तेमाल नहीं करता, जिससे ब्लडस्ट्रीम में ग्लूकोज का लेवल बढ़ जाता है।
- डायबिटीज के प्रमुख लक्षण क्या हैं?
- अधिक प्यास लगना, बार-बार पेशाब आना, अधिक भूख लगना, बिना वजह वजन कम होना, थकान और बार-बार संक्रमण होना सामान्य लक्षण हैं। हालांकि, कई लोगों में शुरुआती दौर में कोई लक्षण नहीं दिखते, इसलिए नियमित जांच जरूरी है।
- डायबिटीज की जांच कब करवानी चाहिए?
- डायबिटीज की जांच लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं। लक्षण न होने पर भी 30 वर्ष की आयु के बाद कम से कम एक बार रक्त शर्करा की जांच कराना उचित है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।