Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:29 AM IST

सिंक का पाइप हो गया है सफेद से काला तो साफ करने के लिए लें इन हैक्स की मदद

सिंक के गंदे पाइप को साफ करने के लिए आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2022-11-14, 17:42 IST
how to clean sink pipe

घर के किसी भी हिस्से को गंदा देखकर हमें अच्छा नहीं लगता है। फिर चाहे किचन का सिंक ही क्यों ना हो। ना सिर्फ सिंक बल्कि किचन का पाइप भी एक समय के बाद बहुत ज्यादा गंदा हो जाता है।

यही कारण है कि शुरुआत में सिंक का पाइप सफेद रंग का होता है लेकिन समय के साथ उसका रंगा काला हो जाता है। इसी को देखते हुए हम आपके लिए कुछ ऐसे टिप्स लेकर आएं हैं जिनकी मदद से आप सिंक का पाइप का आसानी से साफ कर सकते हैं।

पानी से धोएं

kitchen sink cleaning hacks

सिंक के पाइप पर लगने वाली गंदगी धीरे-धीरे जम जाती है जिस वजह से वो काले रंग का हो जाता है। इसे साफ करने के लिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप रोजाना बर्तन धोने के बाद सिंक के पाइप को पानी से धोएं। ऐसा करने से उसपर लगी गंदगी पानी के साथ बह जाएगी और पाइप साफ हो जाएगा। वहीं अगर गंदगी जा चिपकी हो तो आप गर्म की मदद से भी उसे निकाल सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःइन दो चीजों की मदद से किचन सिंक को करें चुटकियों में साफ

कपड़े से करें साफ

पाइप के ऊपर गंदगी चिपकी होती है जिस वजह से वो काले रंग का हो जाता है। इसे साफ करने के लिए आफ कपड़े की मदद ले सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आप जरूरत से ज्यादा पाइप पर प्रेशर ना डालें।

बनाएं घोल

कई बार सिर्फ पानी की मदद से सफाई करने पर पाइप साफ नहीं होता है। ऐसे में आप पानी में डिटर्जेंट डालकर उससे भी सफाई कर सकते हैं। इससे गंदगी आसानी से और जल्द निकल जाती है।डिटर्जेंट के साथ-साथ आप बेकिंग सोडा और सिरके जैसे कई चीजों को मिलाकर भी क्लीनकर तैयार कर सकते हैं।

रखें इन बातों का ध्यान

आमतौर पर सिंक का पाइप प्लास्टिक का होता है जिसे साफ करते वक्त आप ज्यादा प्रेशर ना डालें। ऐसा करने पर आपका पाइप सिंक से अलग या ढीला हो जाता है जिसके बाद बर्तन धोते वक्त पानी बहने की समस्या का सामना करना पड़ता है। सही तरीका यही है कि आप जब-जब बर्तन धोएं, पाइप पर पानी डाल दें। ऐसा करने से गंदगी साथ के साथ बह जाती है।

इसे भी पढ़ेंःगंदे किचन सिंक को बेकिंग सोडा से करें साफ, मिनटों में आ जाएगी चमक

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।