Exhaust Fan Cleaning Tips: चुटकियों में साफ करें किचन का गंदा पंखा, ये सफेद घोल आएगा काम

किचन एक ऐसी जगह है जहां हर टाइम गर्माहट रहती है। गैस और ओवन की उमस...गर्मी में बुरी हालत कर देता है। अब क्या करें..काम तो करना ही पड़ता है, फिर चाहे कितनी भी गर्मी क्यों न हो। हालांकि, गर्मी को कम करने के लिए कई लोग एग्जॉस्ट फैन को लगा लेते हैं। यह चलाकर काम करने से थोड़ी राहत मिलती है और किचन में गर्मी भी कम हो जाती है।
वहीं, कुछ लोग दो पंखे और चिमनी भी लगा देते है, ताकि गैस की गर्मी घर के अंदर न जा पाए। हालांकि, किचन में पंखा लगाना आसान नहीं है, क्योंकि इसकी मेंटेनेंस भी करना बहुत जरूरी होता है। हफ्ते भर में कम से कम एक बार पंखा साफ करना जरूरी होता है, क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया जाता तो परेशानी थोड़ी ज्यादा बढ़ जाती है।
गंदगी जमने की वजह से इसकी स्पीड कम हो जाती है और यह ठीक तरह से काम करना बंद कर देता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो यह लेख आपकी मदद कर सकता है क्योंकि हम आपको पंखा साफ करने के लिए घोल बनाने के आसान हैक्स बता रहे हैं।
क्यों गंदा होता है किचन का एग्जॉस्ट फैन?

पंखा गंदा होने की कई वजह हो सकती हैं, लेकिन खासतौर पर तेल, घी या मसाले और धुएं की वजह से यह गंदा हो जाता है। पंखे में चिकनाई जमने लगती हैं और एक वक्त के बाद लेयर मोटी हो जाती है। इसलिए पंखे को वक्त पर साफ करते रहना चाहिए, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें- किचन के एग्जॉस्ट फैन को साफ करते वक्त न करें ये गलतियां, हो सकता है खराब
साफ करने के लिए क्या करें?
सफाई करने के लिए आप घोल तैयार कर सकती हैं। इसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है, जिसके लिए आपको बाहर से महंगा सामान लाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आप किचन में मौजूद सामाग्रियों का ही इस्तेमाल कर सकते हैं।
सामग्री
- बेकिंग सोडा- 2 चम्मच
- सफेद सिरका- 4 चम्मच
- नींबू का रस- 1 नींबू
- गर्म पानी- 1 बोतल
- ब्रश या स्क्रब
- माइक्रोफाइबर कपड़ा
कैसे बनाएं?

- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें।
- फिर एक बाउल में बेकिंग सोडा और सफेद सिरका डालें।
- नींबू का रस मिलाकर गर्म पानी डालकर अच्छी तरह से मिलाएं।
- अब इसे पंखा साफ करने के लिए इस्तेमाल करें।
कैसे करें साफ?
- सबसे पहले सेफ्टी का ध्यान रखें।
- तैयार सफेद घोल को ब्रश या स्क्रबर से फैन पर लगाएं।
- इसे लगभग 15-20 मिनट छोड़ दें, ताकि घोल जमी हुई ग्रीस को ढीला कर सके।
- अब टूथब्रश या स्क्रबर से धीरे-धीरे रगड़ें।
- फिर गर्म पानी से अच्छी तरह से धोकर साफ करें।
- आखिर में कपड़े की मदद से पानी को भी साफ कर दें।
इसे जरूर पढ़ें- एग्जॉस्ट फैन से आने वाली आवाज को करना है ठीक तो लें इन टिप्स की मदद
इन टिप्स का रखें ध्यान

- आप पंखे को साफ करने के लिए ज्यादा पानी का इस्तेमाल न करें।
- पंखे से गंदगी हटाने के लिए आप लाइट और स्विच बंद कर दें, ताकि आपको किसी भी तरह का खतरा न हो।
- सफाई के दौरान हाथों में दस्ताने पहनें, क्योंकि हाथों में लगने का खतरा ज्यादा रहता है।
अगर आप नियमित रूप से किचन का एग्जॉस्ट फैन साफ नहीं करते, तो वह धूल और ग्रीस का अड्डा बन जाता है। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- (@Freepik and shutterstock)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।