Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:12 AM IST

किचन के एग्जॉस्ट फैन की सफाई में नहीं लगेगा ज्यादा समय, अपनाएं ये 10 मिनट वाला सीक्रेट तरीका

तेल में तड़का लगाते समय जो धुआं उठता है या पराठा बनाते समय जब किचन में बहुत ज्यादा धुआं हो जाता है, तब किचन में एग्जॉस्ट फैन ही होता है, जो मिनटों में धुएं को बाहर निकाल देता है।
Updated:- 2026-03-07, 11:20 IST
how to clean kitchen exhaust fan in minutes without making your house dirty

किचन एग्जॉस्ट फैन की सफाई करना हर किसी को एक बड़ा काम लगता है। इसके लिए पहले आपको एग्जॉस्ट फैन को नीचे उतारना होगा, फिर इसे बिजली से अलग करके इसमें जमी धूल को झाड़ना होगा। आपने अगर लंबे समय से इसकी सफाई नहीं की है, तो इसमें आपको समय भी ज्यादा लगने वाला है, यही कारण है कि लोग इसे साफ करने और भी ज्यादा आलस दिखाते हैं। एग्जॉस्ट फैन की गंदगी का सबसे बड़ा कारण गैस चूल्हा से होने वाला तड़का, भाप और मसाले होते हैं। जब आप पंखा चलाते हैं तेल की चिपचिपाहट की वजह से पंखे पर नमी बन जाती है। इसके बाद मिट्टी और धूल धीरे-धीरे इस चिकनेपन पर जमने लगती है। अगर आप इसकी सफाई नहीं करेंगी, तो इसमें फंसने वाली गंदगी, उड़कर खाने में आ जाती है। आप भी एग्जॉस्ट फैन की सफाई करना चाहती हैं और यह आपको मुश्किल काम लग रहा है, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसका सफाई के जरूरी टिप्स विस्तार से बताएंगे।

कैसे करें सफाई?

  • अगर आपका किचन एग्जॉस्ट फैन को मिनटों में साफ करना चाहती हैं, तो भी आपको महंगे क्लीनर की जरूरत नहीं पड़ने वाली।
  • सफाई करने से पहले सबसे पहले बिजली का स्विच बंद कर दें।
  • इसके बाद एक बाउल में गर्म पानी लें।
  • पानी में आपको 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 1 चम्मच डिशवॉश लिक्विड मिलाना है।
  • अगर आपके बाद बेकिंग सोडा नहीं है, तो इसकी जगह आप कोई भी शैंपू लो सकती हैं।
  • इसके बाद एक पुराना ब्रश या टूथब्रश लें।
  • अब आपको एग्जॉस्ट फैन घोल वाले पानी से गीला करना है।
  • धीरे-धीरे इस घोल और ब्रश की मदद से जाली और पंखों पर हल्के हाथ से रगड़ें।
  • इस तरह से आपको एग्जॉस्ट फैन साफ करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

इसे भी पढ़ें- 7 सेकंड में छील लेंगी लहसुन का छिलका, पानी या तेल के बिना इन हैक्स को करें फॉलो

how to clean exhaust fan

कपड़े की मदद से साफ करें

अगर आप कम समय में एग्जॉस्ट फैन को साफ करना चाहती हैं, तो आपको कपड़े की मदद से साफ करना चाहिए। कपड़े को हाथों में कवर करे और ध्यान से पत्तियों का साफ करें। कपड़े की मदद से पत्तियां आसानी से साफ हो जाएंगी। ब्रश की मदद से आपको समय ज्यादा लग सकता है, लेकिन कपड़ों की मदद से इसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। ध्यान रखें कि वायर पर पानी न जाए।

easy kitchen exhaust fan cleaning tips

पत्तियों पर पानी डालें

जो एग्जॉस्ट फैन पूरी तरह से वायर से अलग हो जाते हैं, वह पत्तियों को पानी से धो सकती हैं। इसमें उन्हें कपड़े या ब्रश की मदद से साफ करने का झंझट नहीं होता। वह पत्तियों पर धीरे-धीरे पानी डालें और कपड़े की मदद से साफ करें। इससे आपको ज्यादा रगड़ने की जरूरत भी नहीं होगी, क्योंकि मिट्टी आसानी से पानी में निकल जाएगी और पंखा साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें- 5 Minute Hacks: होली में पूरे दिन पकौड़े-गुजिया तलने के बाद कोयले जैसी काली हो गई है कड़ाही? इन ट्रिक से चांदी जैसा चमका सकती हैं आप

kitchen exhaust fan cleaning

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- freepik

FAQ
एग्जॉस्ट फैन की सफाई कितने समय में करनी चाहिए?
कम से कम महीने में एक बार किचन के एग्जॉस्ट फैन की सफाई जरूर करनी चाहिए। आप अगर इन बात का ध्यान रखेंगी, तो आपको फैन की सफाई में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
क्या एग्जॉस्ट फैन की जाली अलग करके साफ करनी चाहिए?
अगर फैन से जाली अलग हो जाती है, तो आपके लिए यह अच्छा ऑप्शन हो सकता है। जाली को अलग करके गर्म पानी और साबुन में कुछ देर भिगो दें, फिर सफाई करेंगी, तो बिना रगड़े यह साफ हो जाएगा। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।