Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:00 AM IST

Chimney Cleaning: किचन की चिमनी पर लगी ग्रीस को इन टिप्स की मदद से करें साफ

Kitchen Chimney Cleaning Hacks: किचन की चिमनी पर अक्सर ग्रीस लग जाती है, जिसे आप कुछ आसान हैक्स की मदद से साफ कर सकते हैं।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2023-10-19, 14:47 IST
kitchen chimney

Kitchen Chimney Cleaning Hacks: घर के अलग-अलग हिस्सों की तरह किचन की चिमनी पर भी दाग लग जाते हैं। ऐसे में लोग बार-बार चिमनी की सफाई करते हैं, जिससे खर्चा होता है। ऐसे में सही तरीका यह है कि आप घर पर ही कुछ आसान टिप्स की मदद लेकर अपनी चिमनी को चमका लें।  

किचन की चिमनी कैसे साफ करें? 

Kitchen Chimney Cleaning

किचन की चिमनी के फिल्टर और जाल को आप कुछ घरेलू चीजों जैसे सिरका, बेकिंग सोडा और डिशवॉशिंग जैसे क्लीनर का इस्तेमाल करके साफ कर सकते हैं। इससे आपकी चिमनी के ऊपर लगी सारी चिपचिपाहट आसानी से साफ हो जाएगी।  

इसे भी पढ़ेंः चिमनी को साफ करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

चिमनी पर लगी ग्रीस कैसे साफ करें

आप पानी में टूथपेस्ट मिलाकर भी चिमनी को साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस टूथपेस्ट वाला लिक्विड तैयार करके उसमें कपड़ा गीला करना है और उससे चिमनी को साफ करना है। 

गर्म पानी से करें साफ 

आप चिमनी पर लगी चिपचिपाहट को गर्म पानी से भी साफ कर सकते हैं। हां, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आप जरूरत से ज्यादा गर्म पानी से चिमनी को साफ ना करें। 

चिमनी को किससे ना करें साफ? 

Chimney Cleaning Hacks

इन सभी टिप्स के अलावा आपको चिमनी साफ करते वक्त कभी धारदार चीजों का इस्तेमाल ना करें। इससे आपकी चिमनी पर निशान लगेंगे और वो खराब भी हो सकती है। (किचन सिंक खोलने के तरीके)

इसे भी पढ़ेंः Cleaning Tips: चिपचिपे किचन चिमनी के फिल्टर को क्लीन करने में कारगर है यह तरीका, जानें कैसे करें साफ

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik       

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।