Iron Tawa Cleaning: गंदे तवे को 1 मिनट में साफ करने के लिए फॉलो करें ये ट्रिक्स, हो जाएगा नए जैसा

Tawa Cleaning Tips: लाख कोशिशों के बाद भी अक्सर रसोई गंदी हो ही जाती है। बहुत बार तवे आदी तक को भी साफ करना मुश्किल हो जाता है। बता दें कि आप काले तवे को आप सिर्फ पानी और साबन से साफ नहीं कर सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए कुछ टिप्स लेकर आए हैं। इससे आपका तवा 1 मिनट के अंदर बिना किसी ज्यादा खर्च के साफ हो जाएगा।
गंदे तवे को 1 मिनट में कैसे करें साफ
- गंदे से गंदे तवे को साफ करने के लिए आपको चाहिए 1 रुपये के शैंपू का पाउच। इसके अलावा आप घर में मौजूद आधा नींबू और नमक इस्तेमाल करें। सबसे पहले तवे को स्टोव पर रखकर गर्म करें और उसपर शैंपू डाल दें।
- अब शैंपू में आधा चम्मच नमक और आधे नींबू का राल दें। इसके बाद आपको कांटेदार चम्मच में नींबू के छिलके को फंसाना है और उसकी मदद से सारे लिक्विड को तवे पर फहलाते हुए साफ करना है।
- आप जैसे-जैसे तवे पर नींबू को रब करते जाएंगे, तवे का कालापन कम होता जाएगा। अगर आपका तवा ज्यादा गंदा है तो आप इस ट्रिक को 2 बार भी दोहरा सकते हैं।
इसे भी पढ़ेंः Kitchen Sink Cleaning: बेकिंग सोडा से चुटकियों में साफ करें गंदा किचन सिंक, जानें तरीका
मिट्टी से साफ करें गंदा तवा
बहुत कम लोग जानते हैं कि घर के बर्तनों को मिट्टी से भी साफ किया जा सकता है। इससे ना केवल बर्तन साफ होते हैं, बल्कि चमक कर नए जैसे दिखने लगते हैं। आप दीपक की मिट्टी से भी तवे को साफ कर सकते हैं। इससे गंदगी आसानी से निकल जाती है।
लोहे के तवे को साफ करने की ट्रिक
तवे को साफ करने के लिए आप घर पर घोल भी तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी चाहिए। इस पानी में नींबू का रस, बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं। अब आप इस घोल में तवे को 15 से 20 मिनट के लिए डाल दें। ऐसा करने से तवे की सारी गंदगी खुद ब खुद निकल जाती है।
इसे भी पढ़ेंः किचन सिंक को साफ रखने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।