Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:54 AM IST

Easy Tips: जले हुए दूध के बर्तन को इन टिप्स से आसानी से करें साफ़

अगर दूध उबालते समय आपके बर्तन में दूध जल जाए तो उसे यहां बताए गए कुछ आसान तरीकों से साफ़ किया जा सकता है।
Updated:- 2021-09-08, 17:00 IST
burn vessel remedies

अक्सर ध्यान न देने की वजह से या जल्दबाजी में दूध उबालते समय दूध बर्तन में जल जाता है और इससे दूध का बर्तन पूरी तरह से खराब हो जाता है। जले हुए दूध की महक हटाना जितना मुश्किल है उससे कहीं ज्यादा मुश्किल काम है बर्तन से जले दूध के निशानों को हटाना। बर्तन में जमे जले दूध की परत इतनी जद्दी होती है कि हमारी कड़ी मेहनत के बावजूद इसे साफ़ करना मुश्किल हो जाता है।

अगर हम इसे इसी चम्मच या शार्प उपकरण से साफ़ करने की कोशिश करते हैं तो ये बर्तन को खराब कर सकता है। इसलिए चमक बनाए रखते हुए दूध के जले बर्तन को कुछ आसान तरीकों से मिनटों में साफ़ किया जा सकता है। आइए जानें क्या हैं वो तरीके।

नमक का इस्तेमाल

salt remedy

जले हुए दूध को बर्तन से हटाने के लिए नमक का इस्तेमाल एक अच्छा तरीका है। इसके लिए जले हुए बर्तन में 2 चम्मच नमक डालें और डिश लिक्विड की कुछ बूंदों को जले हुए बर्तन में डालें और उसके बाद बर्तन में पानी डालें, जले हुए हिस्से को पूरी तरह से डुबो दें। मिश्रण को लगभग एक घंटे तक भीगने दें। इसके बाद, लकड़ी के चम्मच या स्पैटुला का उपयोग करके अवशेषों को खुरचें। इसे अच्छी तरह से साफ़ करके पानी से धो लें।

इसे जरूर पढ़ें:घर के डस्टबिन से आ रही है गंध तो उसे ऐसे करें दूर, आजमाएं ये उपाय

नींबू का करें इस्तेमाल

नींबू का रस बर्तन से जिद्दी जले हुए निशान और दाग-धब्बों को साफ करने के लिए फायदेमंद होता है। यदि आप दूध से जले हुए नॉन-स्टिक पैन को साफ कर रही हैं तो आपके लिए नींबू का रस वास्तव में मददगार साबित हो सकता है। आपको बस इतना करना है कि जले हुए दूध के बर्तन पर पर्याप्त मात्रा में नींबू का रस लगाएं और इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। नींबू के रस में मौजूद एसिड दाग-धब्बों को आसानी से साफ कर देगा।

बेकिंग सोडा और सिरका

baking soda

जले हुए पैन को गैस पर रखें और उसमें सफेद सिरका डालें, जिससे बर्तन का जला हिस्सा बाहर निकल जाए। इसके बाद, मिश्रण को लगभग 10 मिनट तक उबाल लें और फिर पैन को ठंडी जगह पर रखें। हल्के गर्म पैन में 2 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा डालें। यदि आप अधिक जिद्दी दाग को हटाना चाहते हैं तो आप मिश्रण में एक अतिरिक्त बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा मिला सकते हैं। पैन को अच्छी तरह से स्क्रब करें और दूध के जले हुए दागों को हटाने की कोशिश करें।

इसे जरूर पढ़ें:Easy Tips: हाथों में लगे स्प्रे पेंट के दाग को हो हटाने के आसान उपाय

सिरके का इस्तेमाल

सिरका भी एक बेहतरीन सफाई एजेंट है और आपके दूध से जले भगोने को साफ़ करने में मदद कर सकता है पैन से जले हुए भोजन से छुटकारा पाने में प्रभावी रूप से काम करता है। बर्तन में जले हुए दूध के दाग को सिरके में कुछ देर के लिए भिगो दें, फिर गर्म पानी और साबुन से धो लें।

डिटर्जेंट का करें इस्तेमाल

clean pan with ditergent

अगर बर्तन पर जले हुए दूध के अवशेष हैं, तो इसमें एक चम्मच डिटर्जेंट पाउडर डालकर इसे उबलते पानी में डालें। पानी जब अच्छी तरह उबल जाए तब गाइड बंद कर दें और बर्तन को दो से 3 घंटे या रात भर के लिए रख दें। अगले दिन सुबह लकड़ी के चम्मच या स्पैटुला से किसी भी अवशेष को हटा दें और पैन को धो लें।

यहां बताए तरीकों को आजमाकर आप जले हुए दूध के बर्तन को आसानी से साफ़ तो कर ही सकती हैं और बर्तन की चमक भी बनाए रख सकती हैं।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit: freepik and shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।