Thu Oct 1, 2026 | Updated 03:53 AM IST

बाहर से लाल, अंदर से फीका, मीठे और रसीले सेब खरीदने के 5 आसान तरीके

अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो सेब का लाल रंग देखकर उसे टोकरी में डाल लेती हैं, तो रुक जाइए। अगली बार इन 5 स्मार्ट टिप्स से सेब चुनेंगी तो हर बाइट मीठी और रसीली ही लगेगी।
Updated:- 2026-09-30, 15:19 IST
apple buying tips

अक्सर जब हम बाजार से सेब खरीदते हैं, तो हम वही उठाते हैं जो दिखने में ज्यादा लाल होते हैं। हमें लगता है कि वही खाने में ज्यादा मीठा भी होगा, लेकिन क्या सच में ऐसा होता है? कई बार जब हम घर जाकर इसे काटकर खाते हैं, तो पता चलता है कि यह तो फीका है। इसलिए बाहरी रंगत के आधार पर मिठास का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। अगली बार जब खरीदारी करें तो सिर्फ रेडनेस न देखें। नीचे दी गई आसान टिप्स की मदद से आप रसीले और मीठे फल की पहचान करना सीख सकती हैं।

सही सेब चुनने का तरीका

लाल  सेब लाने के बाद भी घर आकर वो फीके लगते हैं, तो इन ट्रिक्स को समझें और अगली बार चुनने का तरीका बदलें।

1- सेब के रंग पर न जाएं, पैटर्न भी जरूरी

सेब का लाल रंग मिठास की गारंटी नहीं देता है। मीठे की पहचान उसके रंग के पैटर्न से होती है। फल पर हल्की धारियां और लाल-पीले रंग का मिक्स शेड हो, तो वो ज्यादा मीठा होता है। पूरा लाल रंग का एप्पल कभी-कभी फीका निकल जाता है।

2- सेब को दबाकर देखें

सेब खरीदते समय उसे हल्के हाथ से दबाकर जरूर देखें। वहीं, खरीदें जो ज्यादा सख्त हो, क्योंकि वो ताजा होता है। फल अगर हाथों से दब रहा है, तो समझ जाएं कि वह पुराना और बासी है।

apple tips

image credit-magnific

3- डंठल वाला हिस्सा करें चेक

सेब के ऊपर डंठल वाले हिस्से को बेहद ध्यान से देखें। अगर हिस्सा हरा-पीला है और खुशबू आ रही है, तो वो फल काफी मीठा होता है।

यह भी पढ़ें- कटे सेब पर नींबू लगाते ही रुक जाता है कालापन, जानिए इसके पीछे का साइंस

4- सेब का आकार

जब भी सेब खरीदने जाएं, तो ज्यादा बड़ा साइज न लें। अक्सर लोग यह गलती करते हैं और बड़े-बड़े फल उठा लेते हैं, जो बाद में फीके निकल जाते हैं। इसलिए हमेशा मीडियम साइज के सेब ही चुनें।

apple selection tips

image credit- magnific

5- खुशबू चेक करें

सेब खरीदते समय उसकी खुशबू चेक करें। अगर डंठल वाली जगह से अच्छी खुशबू आ रही है, तो वह काफी ताजा और मीठा है।

अगली बार जब सेब खरीदने जाएं तो ऊपर दी गई सभी बातों का ध्यान रखें। ऐसा करने से सेब फीका नहीं, मीठा निकलेगा।

यह भी पढ़ें- रोज सेब खाना सही है या नहीं, जानें शरीर पर क्या होता है असर?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit-magnific

FAQ
मीठे सेब की पहचान कैसे करें?
मीठे सेब की पहचान सिर्फ लाल रंग से नहीं होती। साइज, वजह और डंठल पर निर्भर करता है।
क्या बड़े आकार के सेब ज्यादा मीठे होते हैं?
नहीं, ऐसा जरूरी नहीं है। अक्सर बहुत बड़े आकार के सेब फीके और कम रसीले निकलते हैं। मीठे सेब के लिए हमेशा मीडियम साइज के, सख्त और वजन में भारी सेब चुनना बेहतर होता है।
सेब खरीदते समय सबसे आम गलती क्या होती है?
सबसे आम गलती सिर्फ चमकदार और गहरे लाल रंग को देखकर सेब खरीदना है। कई बार इन सेबों पर वैक्स पॉलिश होती है और ये अंदर से फीके निकलते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।