Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:02 PM IST

Real vs Fake Ghee: कहीं आप भी तो नहीं खा रही हैं मिलावटी घी? ऐसे करें असली और नकली की पहचान

गरम-गरम रोटी पर अगर घी लग जाए, तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है, लेकिन आज के समय मार्केट में मिलावटी घी की भरमार है। अब ऐसे में यह न केवल खाने के स्वाद को खराब कर देता है बल्कि सेहत के लिए भी हानिकारक होता है, लेकिन आप कुछ बातों का ध्यान देकर असली और नकली घी की पहचान कर सकती हैं।
Updated:- 2026-05-09, 12:42 IST
homemade methods to identify pure ghee

Easy Tricks To Check Real And Fake Ghee: गरम-गरम खाने के साथ अगर एक चम्मच घी मिल जाए, तो इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। हालांकि कई बार लोगों की शिकायत होती है कि घी का स्वाद बदला हुआ या खाने में कोई स्वाद ही नहीं आ रहा हैं। फिर चाहे कितने ही चम्मच घी खाने में डाल लें। बता दें कि इसके पीछे का मुख्य कारण इसमें होने वाली मिलावट या नकली घी होना होता है। आज के समय मार्केट में मिलावटी घी की भरमार है। ये बिल्कुल असली घी जैसा लगता है, जिसकी वजह से इसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो जाता है।

अक्सर हम चमक और खुशबू देखकर घी खरीद लेते हैं, लेकिन असली घी की पहचान सिर्फ उसकी रंगत से नहीं, बल्कि कुछ आसान घरेलू टेस्ट से की जा सकती है। आज के इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे है, जो इसक पहचान करने में मदद करेंगे।

हथेली या गरम बर्तन वाला टेस्ट

how to check ghee purity

असली घी की पहचान करने के लिए थोड़ा सा घी अपनी हथेली पर रखें। शुद्ध देसी घी शरीर की गर्मी से ही पिघलना शुरू कर देता है। अगर घी हथेली पर रखने के बाद भी जमा रहता है या उसे पिघलने में समय लगता है, तो समझ लीजिए कि उसमें मिलावट है। इसी तरह, जब आप एक गरम बर्तन में एक चम्मच घी डालते हैं, तो असली घी तुरंत पिघलकर गहरा भूरा हो जाता है। अगर घी पिघलने में समय ले और उसका रंग हल्का पीला ही रहे, तो वह मिलावटी हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी कर रही हैं नकली खजूर का सेवन? इन तरीकों से घर बैठे लगाएं पता

नमक से करें जांच

Ghee purity test Hacks

घी में स्टार्च या उबले हुए आलू की मिलावट को पकड़ने के लिए आयोडीन टेस्ट कारगर तरीका हो सकता है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच पिघला हुआ घी लें और उसमें थोड़ा सा नमक की दो चुटकी मिलाएं। अगर घी का रंग नीला होने लगे, तो इसका मतलब है कि इसमें आलू या चावल के मांड जैसी चीजों की मिलावट की गई है। शुद्ध घी का रंग आयोडीन मिलने पर नहीं बदलता।

पानी वाला तरीका

Easy hacks

असली और नकली घी की पहचान के लिए पानी वाला तरीका भी अपना सकती हैं। इसके लिए एक गिलास पानी लें और उसमें एक चम्मच घी डालें। अगर घी पानी के ऊपर तैरने लगता है, तो वह शुद्ध होने की संभावना ज्यादा है। लेकिन अगर घी पानी में नीचे बैठने लगे या पानी में पूरी तरह घुलने की कोशिश करे, तो वह नकली हो सकता है।

असली घी की पहचान के क्विक टिप्स

  • हथेली पर रखते ही घी पिघल जाए तो असली है।
  • गरम करने पर तुरंत गहरा भूरा हो जाए तो शुद्ध है।
  • घी को कांच के जार में जमाएं, अगर अलग-अलग परतें दिखें तो मिलावट है।
  • असली घी अक्सर हल्का दानेदार होता है, एकदम चिकना या क्रीम जैसा नहीं।

इसे भी पढ़ें- Real Vs Fake Jeera: कहीं आप तो इस्तेमाल नहीं कर रहे झाड़ू वाला जीरा? ऐसे करें असली की पहचान

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।