सर्दियों के मौसम में मैं तो मछली खाना बहुत पसंद करता हूं। शायद आप भी ठंड के मौसम में मछली खाना पसंद ज़रूर करते होंगे। वैसे बिहार, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के लोग सर्दियों के मौसम में मछली खाना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे कई लोग भी होते हैं जो रात में मछली को बनाकर रख देते हैं और अगले दिन खाना पसंद करते हैं।
लेकिन मछली तभी स्वादिष्ट लगती है जब मछली ताजी हो। जी हां, कई लोग ऐसी मछली खरीद लेते हैं जो बिल्कुल भी स्वादिष्ट नहीं लगती है, क्योंकि वो बर्फ वाली मछली होती है।
ऐसे में अगर आप भी मछली खरीदने जा रहे हैं तो अब आपको घबराने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से ताजी मछली खरीद सकते हैं। आइए जानते हैं।
मछली की आंखें देखें
इंसान की आंखें झूट बोल सकती हैं, लेकिन मछली की आंखें झूट नहीं बोलती हैं। जी हां, ये पढ़ने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन ताजी मछली खरीदने और पहचानने का एक बेस्ट तरीका होता है।
कहा जाता है कि अगर मछली ताजी है तो उसकी आंखों पर सफ़ेद परत नहीं होता है। इसके अलवा ताजी मछली की आंखें चमकदार होने के साथ-साथ लाल और फूली हुई होती है। अगर मछली कुछ इस तरह न हो तो मछली बसी या ख़राब हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अंडे कई दिनों तक नहीं होंगे खराब, अपनाएं ये किचन टिप्स
मछली की गलफड़ चेक करें
ताजी मछली खरीदने और पहचानने का एक और बेस्ट तरीका है मछली की गलफड़ चेक करना। जी हां, अगर आप मछली खरीदने जा रहे हैं तो मछली की गलफड़ को उठाकर देखें। अगर गलफड़ लाल रंग/रेड कलर है तो आप उस मछली को खरीद सकते हैं। कई बार मछली की गलफड़ सफ़ेद होता है। सफ़ेद होने का मतलब कि वो मछली ख़राब या फिर बर्फ की मछली हो सकती है। (मछली की बदबू दूर करने के टिप्स)
मछली को सूंघकर चेक करें
वैसे कई लोगों को मछली को सूंघना पसंद नहीं होता है, लेकिन ताजी मछली खरीदने के लिए यह एक बेस्ट तरीका हो सकता है। कहा जाता है कि मछली खरीदते समय उससे मछली की गंद आती है, लेकिन मछली की गंध के साथ किसी अन्य तरह की बदबू आती है तो फिर मछली ख़राब हो सकती है। ऐसे में आप सूंघकर भी मछली को खरीद सकते हैं।
Recommended Video
मछली की त्वचा चेक करें
सर्दियों में ताजी मछली खरीदने का एक बेस्ट तरीका है मछली की त्वचा को चेक करना। जी हां, आपने ध्यान दिया होगा कि बर्फ में रखी मछली की त्वचा सफ़ेद रंग का होता है। अगर मछली ताजी होती है उसकी त्वचा हल्का रेडिस/गुलाबी होता है और उसका मांस एकदम फ्रेश होता है। अगर मछली के छिलके अपने आप बाहर निकल रहे हैं उसे खरीदने से बचें।
इसे भी पढ़ें: बोधगया की वो जगहें जहां लिट्टी-चोखा खाने के बाद बार-बार पहुंचेंगे आप
इन टिप्स को भी फॉलो करें
कहा जाता है कि जो मछली बासी होती है वो लूज होती है और जो ताजी होती है तो टाइट होती है। ताजी मछली को जब पीस में कटा जाता है तो वो अंदर से बिल्कुल रेड/गुलाबी होता है। बर्फ की मछली ख़राब या पीस सफ़ेद होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। लेख के अंत में कमेंट सेक्शन में आप भी ज़रूर कमेंट करें।
Image Credit:(@freepik,sutterstocks)
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।