Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:03 AM IST

बार-बार प्रेशर कुकर के ढक्कन से लीक हो जाती है गैस, तो अपनाएं ये देशी जुगाड़

साल-दो साल बाद अच्छे से अच्छे कुकर का लीड लूज हो जाता है, जिससे कुकर से गैस लीक होने लगता है। ऐसे में यदि आपके कुकर से भी गैस लीक होता है ये इन टिप्स को फॉलो करें। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-03-21, 11:22 IST
How do I stop my pressure cooker from spilling

कुकर का उपयोग लगभग सभी घरों में होता है। दाल, चावल, चना और सब्जी समेत कई चीजों को उबालने या पकाने के लिए अक्सर घरों में कुकर का इस्तेमाल होता है। देखा जाए तो बिना कुकर के खाना बनाना मुश्किल है। कुकर से खाना बनाना बहुत आसान हो जाता है, साथ ही इससे बहुत जल्दी खाना बनकर तैयार हो जाता है। 

गैस, समय और मेहनत सभी चीजों की बचत को देखते हुए हर कोई कुकर का उपयोग करते हैं। साल दो साल तक कुकर तो अच्छे से काम करता है, लेकिन धीरे-धीरे कुकर का लीड और ढक्कन लगातार इस्तेमाल होने के कारण लूज हो जाता है, जिससे प्रेशर कुकर से गैस लीक होने लगता है। गैस लीक होने से खाना बनाने में बहुत परेशानी होने लगती है। ऐसा यदि आपके भी कुकर के साथ हो रहा है, तो आज हम इसका बढ़िया जुगाड़ लाए हैं। इन टिप्स और ट्रिक्स की मदद से आपके कुकर से गैस लीक नहीं होगी और न ही आपको परेशान होना पड़ेगा।

कुकर के ढक्कन से गैस लीक होने पर अपनाएं ये ट्रिक

tips to tighten pressure cooker rubber

आटा का उपयोग करें

कई बार कुकर के ढक्कन या लीड के ढीला या लूज होने पर ढक्कन से गैस लीक होने लगती है। गैस लीक होने के कारण खाना अच्छे से और जल्दी नहीं पक पाता है। ऐसे में कुकर के ढक्कन को सही से बंद करना और यदि गैस लीक हो रही है तो उसे ठीक करना बहुत जरूरी है। यदि आपके कुकर के ढक्कन (कुकर के ढक्कन की सफाई) से गैस लीक हो रही है, तो आप गीले आटे का मदद ले सकती हैं। इसके लिए गीले आटे को ढक्कन के ऊपर उस जगह पर चपकाएं जहां से गैस लीक हो रही है। 

लीड को टाइट करें

how to avoid water coming out of pressure cooker

कई बार कुकर के ढक्कन की लीड ढीली हो जाती है इससे भी गैस बाहर निकलने लगती है। ऐसे में आप कुकर की लीड को टाइट करने (कुकर की लीड को टाइट करने के टिप्स) के लिए गैस के लीड को गर्म पानी थोड़ी देर उबाल लें या फिर फ्रीजर में भी थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। ताकी लीड ठंडी होकर टाइट हो जाए और ढक्कन में अच्छे से पीट हो जाए।

इस तरह से करें ढक्कन बंद

कुकर के ढक्कन से बार-बार गैस लीक हो रही है, तो आप तुरंत ही ढक्कन बंद कर के खाना न बनाएं। पहले कुकर में दाल या अन्य चीज चढ़ाएं और जब उबाल आ जाए फिर ढक्कन लगाकर थोड़ी देर पकड़ें, भाप की वजह से वह ऑटोमेटिक सेट हो जाएगा और फिर आप उसे लॉक कर दें। इससे भी गैस लीक नहीं होगी।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।