अब मोबाइल से यूज करें दिल्ली का Metro Card, जान लें इसे एक्टिवेट करने का पूरा तरीका
-1770800104883.webp)
How To Activate Delhi Metro Smart Card In Phone: अगर आप दिल्ली में हैं तो मेट्रो से ट्रैवल जरूर करती होंगी। ये एक किफायती ऑप्शन है। कुछ लोग ऐसे हैं जो टिकट खरीदकर ट्रैवल करते हैं, तो वहीं जो लोग रोजाना ऑफिस जाते हैं, वो मेट्रो कार्ड इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में कई बार डर रहता है कि कहीं मेट्रो कार्ड गायब न हो जाए या टूट जाए, तो इसके लिए आप अपने फोन को ही मेट्रो कार्ड बना सकती हैं।
इसका मतलब साफ है कि आप बिना फिजिकल कार्ड के भी आप एंट्री और एग्जिट गेट पार कर सकती हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे अपने मोबाइल में दिल्ली का मेट्रो कार्ड इस्तेमाल कर सकती हैं? आइए जानते हैं-

मोबाइल को मेट्रो कार्ड कैसे बनाएं?
इसके लिए आपको दिल्ली मेट्रो का आधिकारिक ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप का नाम Delhi Metro Sarthi App है, जिसे पहले Momentum 2.0 के नाम से जाना जाता था। आप इसे Android और iPhone दोनों में डाउनलोड कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Metro Station पर गलती से भूल गई हैं अपना जरूरी सामान? सफर करते हुए आया याद, तो जानें कैसे तुरंत सहायता मिल सकती है
ऐसे करें एक्टिवेट
- सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store में जाकर Delhi Metro Sarthi App को डाउनलोड करें।
- अब ऐप में अपना मोबाइल नंबर डालें।
- आपके नंबर पर एक OTP आएगा। उसे डालकर वेरिफिकेशन पूरा करें।
- इसके बाद लॉग-इन करें।
- अब आपको Virtual Smart Card या Multiple Journey QR Ticket का ऑप्शन दिखाई देगा।
- आप अपनी जरूरत के हिसाब से ऑप्शन चुन सकती हैं।
- अब 150 रुपये या ऐप में जो भी विकल्प दिखे उसी से रिचार्ज करें।
- पेमेंट आप ऑनलाइन कर सकती हैं।
- रिचार्ज पूरा होते ही आपके फोन पर एक QR कोड एक्टिव हो जाएगा।
- मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और बाहर निकलते समय इस QR कोड को गेट पर स्कैन करना होगा।
- इसी से आपका सफर पूरा हो जाएगा।
इसके क्या फायदे हैं?
- अलग से प्लास्टिक कार्ड रखने की जरूरत नहीं पड़ती
- कार्ड खोने या टूटने की टेंशन खत्म हािे जाती है
- सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं देना पड़ता है
- कभी भी, कहीं से भी ऑनलाइन रिचार्ज कर सकती हैं
- लाइन में लगने की झंझट खत्म हो जाती है
यह भी पढ़ें- NCMC Card क्या है? मेट्रो में रोज सफर करती हैं तो जान लें रिचार्ज का सही प्रोसेस, नहीं होगी दिक्कत
तो अगर आप भी रोजाना मेट्रो से आती-जाती हैं, तो ये तरीका आपके बहुत काम आ सकती है। इससे आपके समय की भी बचत होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Jagrah
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।