Metro Station पर गलती से भूल गई हैं अपना जरूरी सामान? सफर करते हुए आया याद, तो जानें कैसे तुरंत सहायता मिल सकती है

मेट्रो स्टेशन पर हर दिन सफर करने वाले लोग इस परेशानी से वाकिफ होंगे। कई बार लोगों के साथ ऐसा होता है, कि वह चेकिंग के दौरान अपना कोई बैग भूल जाते हैं या फिर मेट्रो आने के दौरान जल्दबाजी में ट्रेन में चढ़ जाते हैं और स्टेशन पर ही अपनी जरूरी सामान रह जाता है। कई लोगों को तुरंत याद नहीं आता। जब वह आधा सफर कर लेते हैं, तो उन्हें याद आता है कि उनका सामान तो पिछले स्टेशन पर ही रह गया। अक्सर लोग अपने लंच बॉक्स का बैग या लैपटॉप बैग ही स्टेशन पर भूल जाते हैं। अगर बहुत ज्यादा जरूरी सामान है और आप चाहती हैं कि इसे गुम होने से बचाया जा सके, तो यह आर्टिकल आपके काम का है। इससे आप चाहें, कहीं भी हो अपने सामान की तुरंत शिकायत कर सकती हैं और सामान वापस प्राप्त कर सकती हैं।
यह जानकारी पता होनी चाहिए
- सबसे पहले ध्यान रखें कि आपका जो भी सामान गुम हुआ है, वह किस स्टेशन पर गुम हुआ है या आप किस स्टेशन पर इसे भूल गई हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि अगर आप सही से स्टेशन की जानकारी नहीं दे पाईं, तो आपका सामान मिलना मुश्किल हो जाएगा।
- इसके बाद आपको पता होना चाहिए कि बैग कौन से कलर का था और उसमें क्या-क्या सामान था। यह सब जानकारी आपको तब जरूर होगी, जब मेट्रो कर्मचारी आपको सामान वापस करेगा।
- दरअसल, अगर कोई अपना सामान भूल जाता है, तो मेट्रो अधिकारी उस सामान को उठाकर सुरक्षित एक जगह स्टोर कर देते हैं।
- जब सामान का मालिक आता है, तो उससे उस बैग से जुड़ी जरूरी जानकारी पूछा जाती है और सभी जानकारी सही होने के बाद उसका नंबर और साइन करवाकर सामान वापस कर दिया जाता है।
- दिल्ली मेट्रो से जुड़ी जरूरी जानकारी मैं आपको पता होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- Delhi Metro Sarthi ऐप यूज करना है बेहद आसान, टिकट बुकिंग के दौरान फॉलो करेंगी ये टिप्स तो मिलेगा फायदा
DMRC शिकायत और सहायता टोल फ्री नंबर
- इसके लिए आप दिल्ली मेट्रो Lost & Found कार्यालय से बात कर सकती हैं और अपने छूट गए सामान की जानकारी दे सकती हैं। इनका ऑफिस कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर है। इसके अलावा आप 8527405555 नंबर फोन करके भी सहायता ले सकती हैं।
- वर्किंग लैंडलाइन (Office)- अगर कार्यालय से बात नहीं हो पा रही है, तो आप टोल फ्री नंबर 011-23417910, 113701 पर भी संपर्क कर सकती हैं।
- ध्यान रखें कि सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आप इसके बारे में बता सकती हैं।
- सामान्य DMRC हेल्पलाइन नंबर- 155370 पर संपर्क कर सकती हैं, यह 24 घंटे खुला रहता है।
- आप उन्हें बताएं कि आपका सामान कहां छूट गया है और आप Lost & Found से संपर्क नहीं कर पा रही हैं, तो उनसे जोड़ दें या मदद करवा दें।
- अगर यहां से भी मदद नहीं हो पाती है, तो आप मेल भी कर सकती हैं। lostandfound@dmrc.org पर मेल करें।
- दिल्ली मेट्रो के सारथी ऐप से भी सहायता ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो से पहली बार सफर करने जा रही हैं? ये जरूरी टिप्स जान लें वरना हो सकती है परेशानी
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik, dmrc
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।