Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:42 AM IST

NCMC Card क्या है? मेट्रो में रोज सफर करती हैं तो जान लें रिचार्ज का सही प्रोसेस, नहीं होगी दिक्कत

NCMC कार्ड की फुल फॉर्म National Common Mobility Card (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) है। इस कार्ड को शुरू करने का मकसद एक ही कार्ड से कई तरह की सुविधाएं, मिलने से जुड़ा है। इससे आप केवल मेट्रो ही नहीं, बल्कि बस से भी यात्रा कर पाएंगी।
Updated:- 2026-01-19, 13:37 IST
what is ncmc metro card know online recharge tips and all details

अब मेट्रो स्टेशन पर आप नया मेट्रो कार्ड लेने जाती हैं, तो आपको NCMC कार्ड पकड़ा दिया जाता है। कई लोगों को अभी भी इस कार्ड को यूज करना नहीं आता। उन्हें समझ नहीं आता है कि वह पेमेंट करने के बाद इसे टॉप अप कैसे करेंगे। वहीं कई लोग टॉप अप करना भी नहीं जानते। इस कार्ड को लेकर आम लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए, इससे जुड़ी कुछ जरूरी जानकारी हम आपको बताएंगे। अगर आप मेट्रो कार्ड यूज करती हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद होता है।

इसमें RuPay डेबिट और प्रीपेड का ऑप्शन मिलता है

  • इस कार्ड में ऑफलाइन वॉलेट की सुविधा मिलती है, इसलिए इसे डेबिट और प्रीपेड कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। इस कार्ड से आप केवल मेट्रो या बस नहीं बल्कि, टोल, पार्किंग और किराने की दुकान पर भी पेमेंट कर सकती हैं। आपको केवल टैप करना होगा और पेमेंट हो जाएगी। इसके लिए आपको अपने कार्ड को रिचार्ज करना होगा।
  • अगर आप इस कार्ड से 5000 रुपये के अंदर तक पेमेंट करती हैं, तो इसके लिए आपको कोई पिन डालने की भी जरूरत नहीं होगी।
  • आप इस कार्ड को ऑनलाइन UPI पेमेंट ऐप से रिचार्ज कर सकती हैं। चाहें, तो आप मेट्रो स्टेशन पर बने काउंटर से भी रिचार्ज कर सकती हैं।
  • मेट्रो कार्ड से जुड़ी जानकारी अगर आपको पता होगी, तो यात्रा आसान हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें- Delhi Metro का नया QR कार्ड कैसे यात्रियों के लिए हो सकता है फायदेमंद? रोज सफर करती हैं तो जान लें

what is ncmc metro card know online recharge tips and all details

NCMC कार्ड ऑनलाइन कैसे रिचार्ज करें

  • कार्ड पर आपको पीछे की तरफ एक QR कोड और ऊपर की तरफ नंबर लिखा हुआ नजर आएगा।
  • आप चाहे, तो नंबर डालकर भी मेट्रो कार्ड रिचार्ज कर सकती हैं।
  • अगर आप नंबर डालकर रिचार्ज नहीं करना चाहती हैं, तो आप कार्ड के पीछे दिए गए QR कोड को स्कैन करें।
  • स्कैन करने के बाद अमाउंट एड करें और पेमेंट कर दें।
  • इस तरह आपके कार्ड में पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे, लेकिन यूज करने के लिए आपको मेट्रो स्टेशन पर लगे टॉप अप मशीन पर जाना होगा।

इसे भी पढे़ं- दिल्ली मेट्रो से पहली बार सफर करने जा रही हैं? ये जरूरी टिप्स जान लें वरना हो सकती है परेशानी

ncmc metro card know online recharge tips and all details

NCMC कार्ड को टॉप अप कैसे करें?

  • जब आप मेट्रो स्टेशन पर लगे टॉप अप मशीन पर जाएंगी, तो वहां आपको अपना कार्ड रखना है।
  • कार्ड रखने के लिए आपको 2 ऑप्शन मिलेंगे। एक ऑप्शन आपको कार्ड की जानकारी और दूसरा ऑप्शन NCMC मेट्रो कार्ड रिचार्ज नजर आएगा।
  • यहां आप NCMC मेट्रो कार्ड रिचार्ज पर जैसे ही क्लिक करेंगे। स्क्रीन पर आपके कार्ड की जानकारी सामने आ जाएगी।
  • अब आपको कार्ड फिर से उठाना है और फिर से वापस रखना है।
  • इसके बाद ओके पर क्लिक करें और कार्ड रिचार्ज हो जाएगा।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit- Herzindagi.co

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।