एक कप साबुत दाल में कितना पानी डालें? इन 3 ट्रिक से हर बार बनेगी ढाबे जैसी परफेक्ट और स्वादिष्ट दाल

अगर आपके साथ ऐसा होता है क‍ि कभी साबुत दाल बनाते समय पानी ज्यादा या कम हो जाता है तो हम आपको सही नाप बता रहे हैं।
Updated:- 2026-11-15, 08:58 IST
sabut dal perfect water ratio

हमारे यहां भारतीय घरों में रोजाना दाल-चावल तो बनती ही है। कुछ लोग तो ऐसे भी हैं ज‍िनका ब‍िना दाल के काम ही नहीं चलता है। आमताैर पर लोगों के यहां अरवर दाल बनती है। इसे बनाना भी काफी आसान होता है, लेक‍िन असली द‍िक्‍कत तो साबुत या छिलके वाली दाल बनाने में होती है। कभी पानी का सही अंदाजा नहीं लग पाता है, तो कभी दाल बहुत गाढ़ी या पतली बन जाती है। इससे दाल का पूरा स्‍वाद ही ब‍िगड़ जाता है। कई बार तो ऐसा होता है क‍ि कुकर में पानी कम पड़ने से दाल ठीक से पक भी नहीं पाती है।

साबुत दाल पकाने का सही तरीका

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। बस दाल पकाने से पहले पानी का सही नाप जान लें। इससे दाल अच्छी तरह पकेगी और आपको बार-बार अंदाजा नहीं लगाना पड़ेगा।

sabut dal perfect water ratio (1)

image credit- magnific

1. साबुत दाल को पहले भिगोकर रखें

अगर आप साबुत उड़द, छिलके वाली मसूर या हरी मूंग की दाल बना रही हैं, तो उसे पकाने से पहले भिगो दें। इसके लिए दाल को कम से कम 5 से 6 घंटे के ल‍िए पानी में रखें। चाहें तो रातभर भी भिगो सकती हैं। ऐसा करने से दाल जल्दी पकती है और कुकर में ज्यादा देर तक सीटी भी नहीं लगानी पड़ती है। अब बात आती है पानी के सही नाप की। अगर आपने दाल पहले भिगो रखी है, तो करीब 200 ग्राम यानी एक कटोरी दाल के लिए 3 से 4 कटोरी पानी डालें। इस मात्रा में दाल अच्छी तरह पक जाएगी और गाढ़ी भी बनेगी। खासकर छिलके वाली दाल बनाते समय यह नाप काम आ सकता है।

यह भी पढ़ें- 3 लोगों के लिए बिरयानी बनाने में कितना लें मटन और चावल? जानें परफेक्ट रेशियो

2. दाल नहीं भिगोई है तो कितना पानी डालें?

कई बार जल्दी में दाल भिगोना याद नहीं रहता है। ऐसे में आप बिना भिगोए भी दाल पका सकती हैं, लेकिन इसके ल‍िए पानी को थोड़ा ज्यादा रखना होगा। आप एक कप साबुत दाल के लिए करीब 5 से 6 कप पानी डालें। जरूरत के हिसाब से इससे थोड़ा ज्यादा पानी भी रखा जा सकता है। इसकी वजह है कि बिना भीगी दाल को पकने में ज्यादा समय लगता है और इस दौरान कुकर का पानी भी कम होता जाता है। खासकर साबुत छिलके वाली उड़द दाल के लिए पानी की सही मात्रा रखना जरूरी है। हालांकि, हरी साबुत मूंग दाल के मामले में इतना ज्यादा पानी डालने की जरूरत नहीं होती। यह कम सीटी में भी पक जाती है, इसलिए इसमें थोड़ा कम पानी भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

sabut dal perfect water ratio (2)

image credit- magnific

3. दाल में पानी कम या ज्यादा हो जाए तो अपनाएं ये ट्रिक

कई बार सही नाप रखने के बाद भी दाल में पानी कम या ज्यादा हो जाता है। ऐसे में पूरी दाल दोबारा पकाने की जरूरत नहीं है। बस ये दो आसान तरीके अपनाएं।

  • अगर दाल में पानी कम रह जाए तो साफ पानी को अलग बर्तन में उबाल लें। इसमें थोड़ा नमक भी मिला दें। अब जरूरत के हिसाब से दाल में यह पानी डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं, ताकि दाल का गाढ़ापन सही हो जाए।
  • अगर दाल में पानी ज्यादा हो जाए तो कुकर को सावधानी से थोड़ा तिरछा करके ऊपर जमा एक्‍स्‍ट्रा पानी निकाल दें। इससे दाल को ज्यादा देर पकाए बिना उसका गाढ़ापन ठीक किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Rajasthani Food: ब‍िना चूल्‍हे के कैसे बनाएं राजस्थान की फेमस दाल बाटी चूरमा? ये 2 तरीके आएंगे काम

अगर आप ऊपर बताए गए ट‍िप्‍स को फॉलो करेंगी तो इससे आपकी साबुत दाल ढाबे जैसी परफेक्‍ट बनेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।