herzindagi
History of Mundeshwari Temple

बिहार में स्थित सबसे प्राचीन मुंडेश्वरी मंदिर के इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य जानिए 

आज आप इस लेख में बिहार में स्थित सबसे प्राचीन मुंडेश्वरी मंदिर के इतिहास से जुड़े रोचक तथ्य जानेंगे। 
Editorial
Updated:- 2022-01-03, 15:02 IST

भारत में विभिन्न संस्कृतियों का समवेश होने के साथ-साथ आस्था का भी बहुत बड़ा केंद्र है। इसलिए, यही कारण है कि यहां हिन्दू देवी-देवताओं के कई छोटे, विशाल और एतिहासिक मंदिर स्थित हैं। भारत में हर गली-मुहल्ले में आपको मंदिर देखने को मिल जाएंगे। लेकिन भारत में कई ऐसे मंदिर हैं, जिनका इतिहास लगभग हजारों साल से भी अधिक पुराना है। आज इस लेख के माध्यम से मैं आपको बिहार में मौजूद प्राचीन मुंडेश्वरी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसका इतिहास काफी पुराना है और काफी रोचक भी है, आइए जानते हैं।

क्या है इतिहास?

what is Mundeshwari Temple

बिहार के कैमूर जिले में स्थित है। इस मंदिर को बिहार के सबसे प्राचीनतम मंदिरों में से एक माना जाता है। इस मंदिर के बारे में यह कहा जाता है कि यह लगभग 1700 साल पुराना है। इस मंदिर में भगवान शिवके साथ माता पार्वती की भी मूर्ति है। कहा जाता है कि इस मंदिर का भ्रमण साल 1812 से लेकर साल 1904 तर ब्रिटिश यात्री आर.एन. मार्टिन, फ्रांसिस बुकानन और ब्लैक ने किया था।

इसे ज़रूर पढ़ें-जानें तापी नदी का उद्गम स्थल और इससे जुड़े रोचक तथ्य

कैसी है वास्तुकला?

how to reach Mundeshwari Temple

बिहार में स्थित यह मंदिर पंवरा पहाड़ी के शिखर पर स्थित है। इस मंदिर की ऊंचाई लगभग 600 फीट है, यहां का नजारा काफी खूबसूरत है। कहा जाता है कि इस मंदिर के चार प्रवेश द्वार थे लेकिन बाद में तीन प्रवेश द्वार को बंद कर दिया गया था। (दिल्ली के इन 6 मंदिरों के करें दर्शन) इस मंदिर के आसपास पुरातत्वविदों ने कई बार खुदाई भी की है। मंदिर में भगवान शिव के पंचमुखी शिवलिंग स्थापित है।

खासियत क्या है?

Bihar famous temple is Mundeshwari Temple

मुंडेश्वरी मंदिर बिहारके सबसे खूबसूरत मंदिरों में से एक है, जो पूरे भारत में अपनी विशाल वास्तुकला और प्राचीन इतिहास के लिए प्रसिद्ध है। मुंडेश्वरी मंदिर में पूजा करने के अलावा, आप बिहार की संस्कृति और व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। यह शहर अपनी हस्तशिल्प कलाओं के लिए भी जाना जाता है। हालांकि, बिहार में और भी कई विशाल मंदिर और शिल्प वास्तुकला के लिए जाना जाता है। लेकिन यहां मौजूद सभी मंदिरों में मुंडेश्वरी मंदिर सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। यह व्यापक रूप से अपनी खूबसूरत पत्थर की वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

मंदिर के दर्शन करने का सही समय

मुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन आप वैसे तो कभी भी कर सकते हैं। लेकिन दर्शन करने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर और मार्च के बीच है क्योंकि इस दौरान मौसम बहुत अच्छा होता है।

कैसे पहुंचें मुंडेश्वरी मंदिर?

यहां पटना, गया या वाराणसी होते हुए सड़क मार्ग से आसानी से पहुंचा जा सकता है । अगर आप रेल से जाना चाहते हैं, तो निकटतम रेलवे स्टेशन मोहनिया, भभुआ रोड रेलवे स्टेशन है, यहां से सड़क मार्ग से मंदिर 22 किमी दूर पर स्थित है।

इसे ज़रूर पढ़ें-केरल के इन खूबसूरत मंदिरों के एक बार जरूर करें दर्शन

जब भी आप बिहार घूमने का प्लान बनाएं, तो एक बार मुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन जरूर करने जाएं। यकीनन यह जगह आपको बहुत पसंद आएगा। आपको लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही, ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- (@Google and Travel website, Blog)

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।